Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: रायपुर नंगली निवासी राहुल का खेत में मिला शव

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव रायपुर नंगली निवासी राहुल का शव खेत मे मिलने से इलाके मे सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमे दिल्ली निवासी एक किशोरी का जिक्र करते हुए आत्महत्या की बात कही गई है।

पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे मे लेकर जांच में शामिल कर लिया है। प्राप्त जानकारी के ऽअनुसार गांव भैंसी के ग्रामीण सोमवार को खेतो पर जा रहे तो इसी दौरान उन्हे गांव निवासी रणधीर के खेत मे आम के पेड पर एक युवक का शव लटका दिखाई दिया। जिसकी सूचना ग्रामीणो ने पुलिस की दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर छानबीन शुरू की।

जिसमे युवक की पहचान रायपुर नंगली निवासी राहुल के रूप मे हुई।पुलिस ने परिजनो को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनो के अनुसार राहुल सुबह घर से घुमने के लिए निकला था। परिजनो के मुताबिक राहुल ने वर्ष २०१७ में नेपाल मे हुई दौड प्रतियोगिता मे गोल्ड मेडल जीतकर देश और गांव का नाम रोशन किया था।

पुलिस को मिले सुसाइड नोट मे दिल्ली के करावल नगर थाना क्षेत्र की एक किशोरी को जिक्र है। पुलिस के अनुसार राहुल के ऊपर किशोरी को बहका-फुसलाकर ले जाने को केस दिल्ली के करावल नगर थाने मे दर्ज है। इस मामले मे वह जेल भी जा चुका है।

 

चाकू सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के दिशा निर्देशों के चलते जनपद पुलिस लगातार शातिरों को पकड़ने का काम कर रही है जगह-जगह चेकिंग अभियान भी चला रही है वांछित वारंटी को लगातार गिरफ्तार किया जा रहा है आज भी चौकी प्रभारी शामली स्टैंड उप निरीक्षक ललित सिंह द्वारा अभियुक्त नितिन पुत्र नवीन निवासी मंदिर वाली गली नंबर ३ मोहल्ला रामलीला टिल्ला थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को शामली रोड काली नदी का पुल कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर से मय नाजायज चाकू के गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध मे मु०अ०सं० ३६५/२२ धारा ४/२५ आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − eleven =