Muzaffarnagar News: प्रतियोगिता में हुए विजेताओं को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)एसडी डिग्री कालेज के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय क्रास कंट्री प्रतियोगिता में विभिन्न स्थान प्राप्त किए। द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का बुधवार को कालेज में सम्मान किया गया।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय-मेरठ की अंतर महाविद्यालय क्रास कंट्री प्रतियोगिता विश्वविद्यालय कैंपस मेरठ में गत २० फरवरी को हुई थी। इसमें सनातन धर्म महाविद्यालय के धावकों ने परचम लहराया। महाविद्यालय के धावकों ने द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त किया और अंकों के आधार पर सनातन धर्म महाविद्यालय को चौंपियनशिप दिलाई।
शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डा. एसएन सिंह ने बताया कि धावकों में कालेज के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र कपिल कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एमए प्रथम वर्ष के अंकित ने तृतीय स्थान, बीए प्रथम वर्ष के सत्यम ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला स्पर्धा में एमए प्रथम वर्ष की कुमारी स्वाति ने चतुर्थ स्थान अर्जित किया।
इन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का महाविद्यालय में सम्मान किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सुधीर कुमार पुंडीर ने सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष और टीम मैनेजर डा. एसएन सिंह को खेल की इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। प्राचार्य डा. सुधीर कुमार पुंडीर ने कहा की महाविद्यालय खेल गतिविधियों में लगातार उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है। इसका श्रेय गेम्स एंड स्पोर्घ्ट्स काउंसिल और शारीरिक शिक्षा विभाग को जाता है।

