Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा बाइक सहित तीन शातिर गिरफ्तार

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। अज्ञात चोरों द्वारा 5 नवम्बर को थानाक्षेत्र मन्सूरपुर से मोटरसाइकिल तथा मोबाइल फोन को चोरी किया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा दौराने पुलिस कार्यवाही के ०३ अभियुक्तों को शाहपुर मन्सूरपुर रोड से गिरफ्तार करते हुए उपरोक्त अभियोग का सफल अनावरण किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में कुलदीप पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम लच्छेडा थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर, प्रभात कश्यप पुत्र प्रमोद कश्यप निवासी उपरोक्त, जितेन्द्र उर्फ फोटू उर्फ छोटू पुत्र कृष्णपाल निवासी लालूखेडी थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।

जिनके कब्जे से ०१ तमंचा, ०१ खोखा व ०१ जिंदा कारतूस ३१५ बोर, ०२ चाकू नाजायज, ०१ मोटर साईकिल हीरो स्पलेण्डर- चोरी की हुई, ०१ मोबाइल फोन रीयलमी- चोरी किया हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र उपरोक्त पर जनपद शामली व मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों में चोरी, गैंगस्टर जैसी धाराओं में लगभग ०१ दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =