Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बिना लाइसेंस के चल रही थी टायर फैक्ट्री- भीषण आग से नुकसान

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  जनपद के बुढ़ाना कस्बा अंतर्गत ग्राम अलीपुर अटेरना के ग्रामीणों में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव के जंगलों में स्थित एक टायर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, आग लगते ही जहां आसपास के जंगलों में धुआं ही धुआं फैल गया तो वहीं टायरों में आग से निकलने वाली दुर्गंध से लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ गया 

स्थानीय ग्रामीणों ने मामले की सूचना यूपी ११२ डायल सहित दमकल विभाग को भी दे दी जहां सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, यूपी ११२ डायल सहित दमकल विभाग की कई टीमे फायर टेंडरों के साथ मोके पर पहुंची, जहां कई घन्टो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका यहां मुख्य अग्निशमन अधिकारी की माने तो उक्त टायर फैक्ट्री बिना लाइसेंस और बिना जानकारी के चल रही थी

जिसके खिलाफ जांच उपरांत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद के थाना बुढ़ाना अंतर्गत अलीपुर अटेरना में देर रात्रि भीषण आग लगने से इलाके के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि कोई कुछ समझ ही नहीं सका। आग लग जाने से जहां एक तरफ इलाके में धुआं ही धुआं फैल रहा था तो वहीं पुराने टायरों में आग लगने की दुर्गंध से ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को सांस लेने में भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।

किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस, यूपी ११२ डायल और दमकल विभाग को भी दे दी जहां आग की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया तो वही आनन-फानन में ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने यहां कई घन्टो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

ग्रामीणों की माने तो गांव के जंगलों में इस तरह पुराने टायरों को फूंक कर उसमें से काला तेल निकालने का यह गोरखधंधा कब से चल रहा था उन्हें इसकी जरा भी भनक तक नहीं लगी। बताया जा रहा है कि उक्त टायर फैक्ट्री रात होने पर ही चलती थी जबकि दिन में यह बंद रहती थी ग्रामीणों ने दबी जुबान से कहा कि उक्त फैक्ट्री से आसपास के पेड़ पौधों का भी जहां रंग काला हो गया है तो वहीं स्थानीय ग्रामीण इलाकों में पीने योग्य पानी भी दूषित होता जा रहा है

यही नहीं रात्रि में चलने वाली उक्त टायर फैक्ट्री के कारण क्षेत्र की आबो हवा पर भी खासा दुष्प्रभाव पड़ रहा है जोकि जहरीली भी हो रही है बताया जा रहा है कि जिस वक्त टायर फैक्ट्री में आग लगी तो उसी वक्त फैक्ट्री का मालिक बीमारी का बहाना बना मौके से फरार हो गया था।

उधर मौके पर पहुंचे मुख्य अग्निशमन अधिकारी रमाशंकर तिवारी ने बताया कि रात्रि ८:०० बजे टायर फैक्ट्री में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी. स्थानीय फायर टेंडर सहित आसपास से भी कई गाड़ियां मौके पर बुलाई गई कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस फैक्ट्री की उन्हें कोई भी जानकारी नहीं थी और ना ही उनके विभाग में उक्त फैक्ट्री का कोई रजिस्ट्रेशन या किसी तरह की कोई परमिशन, लाइसेंस आदि भी नही ली गई थी वे मामले में जांच पड़ताल करायेंगे और जांच पड़ताल के बाद ही उक्त फैक्ट्री पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =