Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: राजपूत महासभा के द्वारा वीर सपूतों को दी गई श्रद्धांजलि

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। राजपूत महासभा के द्वारा आर्य समाज रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में भारत मां के वीर सपूतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई. राजपूत समाज के द्वारा आर्य समाज मंदिर में ठाकुर अमित सिंह पुंडीर ने कहा कि भारत के प्रथम सीडीएस विपिन रावत जी का आकस्मिक दुर्घटना में निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है.

ठाकुर अमित सिंह पुंडीर ने कहा की जनरल बिपिन रावत की बुलंद आवाज की पहली गोली हम नहीं चलाएंगे और उसके बाद हम अपनी गोलियां नहीं गिनेंगे सदियों तक गूंजती रहेगी। अमित पुंडीर ने कहा की सीडीएस बिपिन रावत ने खुलकर कहा था कि उनको युद्ध ढाई सीमा में लड़ना पड़ रहा है। अमित पुंडीर ने कहा की सीडीएस बिपिन सिंह रावत जी के साथ साथ अन्य १२ सैन्य अफसरों का यह बलिदान देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

राजपूत सभा की ओर से एडवोकेट भूपेंद्र सिंह ने कहा सीडीएस बिपिन सिंह रावत के साथ-साथ अन्य सैन्य अफसरों का बलिदान देश के लिए अपूरणीय क्षति है भूपेंद्र एडवोकेट ने कहा मांग की कि सैन्य अफसरों का इस तरह से आकस्मिक चले जाना किसी षड्यंत्र के तहत भी हो सकता है उन्होंने भारत सरकार से मांग की है की इस दुर्घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए

राजपूत सभा की ओर से श्रद्धांजलि देने वालों में सुभाष चौहान, मुकेश आर्य, अरुण प्रताप सिंह ,राणा तोप सिंह, विनय पुंडीर एडवोकेट, नेत्रपाल प्रधान जी, रामअवतार प्रधान जी, अग्रिश एडवोकेट ,शैलेंद्र राणा एडवोकेट, धर्मेंद्र पुंडीर एडवोकेट, डॉक्टर ध्रुव सिंह, नीरज राणा, पुष्पेंद्र सिंह ,अशोक सिंह ,विक्रम सिंह, रामकुमार राणा,मुकेश सोम आदि राजपूत समाज के लोग उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − three =