Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: रात्रि मे चोरी करने वाले शंकर गैंग के दो आरोपी किये गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बंद घरो मे रात्रि मे चोरी करने वाले शंकर गैंग के दो चोरों को चोरी किए गए माल सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकडे गए दोनो शातिर अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधों पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव के निर्देशन मे इंस्पैक्टर थाना नई मन्डी पंकज पन्त एवं पुलिस टीम ने विगत 18 अप्रैल 2022 को आदर्श कालोनी निवासी राकेश कुमार पुत्र घासीराम के घर मे हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी गौरव पुत्र शंकर निवासी गाजावाली व प्रदीप पुत्र मनोहर लाल निवासी गाजावाली को 80 हजार रूपये नकद,दो कंगन पीली धातू, एक अंगूठी पीली धातू, दो बायजेब सफेद धातू व तीन लोहे की रोड बरामद की हैं।

नई मन्डी कोतवाली मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी नई मन्डी हिमांशु गौरव ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि 18 अप्रैल 2022 की रात कुछ अज्ञात चोरां ने आदर्श कालोनी निवासी राजेश कुमार के घर मे चोरी कर ली थी। पुलिस ने परिजनो की तहरीर पर इस सम्बन्ध मे मुकदमा कायम कर मामले की छानबीन व भागदौड शुरू की।

सीओ हिमांशु गौरव ने बताया कि उक्त अभिश्योग का सफल अनावरण करते हुए नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर उक्त दोनो आरोपियों को सरवट फाटक के समीप से मय चोरी गया माल सहित गिरफ्तार किया गया है।

सीओ नई मन्डी ने बताया कि उक्त दोनो शातिर किस्म के अपराधी हैं। जिनके खिलाफ थाना नई मन्डी,कोतवाली नगर एवं थाना सिविल लाइन में विभिन्न धाराओ मे 8-8 मुकदमे दर्ज हैं।

सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में नई मन्डी कोतवाली प्रभारी पंकज पन्त, सब इंस्पैक्टर जितेन्द्र सिह,सब इंस्पैक्टर मुकेश कुमार, सब इंस्पैक्टर अजीत शर्मा, सब इंस्पैक्टर ज्ञानेन्द्र सिह नागर, है.का.सुशील कुमार, है.का.सोविन्द्र, का.मनैन्द्र सिसौदिया, का.अंकित कुमार, का.देवेन्द्र,का.हर्ष कुमार, का.लोकेन्द्र कुमार, का.गौतम गोविन्दा शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 15 =