Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, फांसी देकर हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर के गांव कुतुबपुर में महिला की संदिग्ध मौत हो गई। मृतका की बुआ ने फांसी देकर हत्या का आरोप लगाया। मृतका का पति तथा ससुर घर से फरार हो गए। मृतका के गर्दन पर निशान पाए गए हैं।

मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर में २७ वर्षीय महिला मसरूफा पत्नी उमर मोहम्मद उर्फ सोनू का शव उसके घर से बरामद हुआ। महिला की बुआ हूरो ने आरोप लगाया कि मसरूफा की उसके पति उमर मोहम्मद ने फांसी लगाकर हत्या की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला की गर्दन पर फांसी के निशान पाए गए हैं। जनपद शामली के थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव अमेटा निवासी मसरूफा पुत्री शोकीन ने उमर मोहम्मद से प्रेम विवाह किया था। तब से ही उसके स्वजन ने उससे नाता तोड़ लिया था। मसरूफा के ३ वर्षीय बेटा तथा ३ माह की एक बेटी है। सूत्रों की माने तो मसरूफा तथा उसके पति उमर मोहम्मद के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था।

मसरूफा ने पति उमर मोहम्मद द्वारा मारपीट करने तथा प्रताड़ित करने की शिकायत गांव वालों से भी की थी। मृतका की बुआ हूरो ने बताया कि उसके बेटे को गांव के ही एक युवक ने फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वह गांव में पहुंची। बताया कि गांव से मसरूफा का पति उमर मोहम्मद फरार हो चुका है। सूचना पर गांव में थाना मीरापुर पुलीस पहुंची। मृतका के बुआ के बेटे ने पुलिस में हत्या की तहरीर दी।

लेकिन पुलिस ने मसरूफा के भाई को घटना की सूचना दी। पुलिस मृतका के भाई तथा अन्य स्वजन का इंतजार कर रही है। सीओ जानसठ शकील अहमद व अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − 2 =