संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: सब्जियों के दाम आसमान पर चढे

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar)। जिले में बारिश के बाद सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे है। हरा धनिया १२० रुपये किलो, टमाटर १०० से १२० रुपये किलो और गोभी ८० रुपये किलो पहुंच गई है। बींस १०० रुपये कलो बिक रही है।

बाजार में सब्जियों के दाम गृहणियों को रुलाने लगे हैं। अचानक बढे दामों से घर का बजट बिगड़ गया है। केशवपुरी की गृहिणी मनीषा सिंघल का कहना है कि दस दिन पहले १०० रुपये में कई दिन की सब्जी आ रही थी, अब १०० रुपये के एक किलो टमाटर ही आ रहे है।

जो धनिया सब्जी के साथ फ्री मिल रहा था वह १२० रुपये किलो हो गया है। मोहम्मदपुर गांव निवासी रश्मि का कहना है कि सब्जियों की कीमते काफी बढ़ गई है। सिखेड़ा निवासी ऊषा देवी का कहना है कि सब्जियों पर एक दम से महंगाई आई है। कीमतें इतनी अधिक हो गई है कि खरीदते समय सोचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। बहादरपुर निवासी मुन्नी का कहना है कि सब्जियों के भाव बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है।

ऐसे बढ़ रहे सब्जियों के दाम

सब्जी अब दाम १० दिन पहले
करेलाः ६० रुपये किलो- ३० रुपये
भिंडीः ४० रुपये किलो- २० रुपये
गोभीः ८० रुपये किलो- ४० रुपये
खीराः ४० रुपये किलो- २० रुपये
बीनसः १०० रुपये किलो- ४० रुपये
टमाटरः १०० रुपये किलो- ३० रुपये
कद्दूः ३० रुपये किला- २० रुपये
लोकीः ४० रुपये किलो- २० रुपये
तुरईः ४० रुपये किलो- २० रुपये
हरी प्याजः ६० रुपये किलो- ३० रुपये
धनियाः १२० रुपये किलो- ४० रुपये
हरी मिचःर् ८० रुपये किलो- ४० रुपये
नींबूः ७० रुपये किलो- ४० रुपये
कटहलः ३० रुपये किलो- ३० रुपये
बैंगनः ४० रुपये किलो- २० रुपये
मूलीः ४० रुपये किलो- ३० रुपये
गाजरः ५० रुपये किलो- ३० रुपये

 

 

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 409 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × three =