विद्यालयों को खोलने के लिए अभी कोई स्पष्ट निर्देश नहीं, प्रतिनिधिमंडल ने कपिल से भेंट की
मुजफ्फरनगर। कक्षा पांच से आठ तक के मान्यता प्राप्त विद्यालयों को खोलने या न खोलने को लेकर मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा के मंडल अध्यक्ष सतीश शर्मा के साथ आये प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के स्वंतत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल से भेंट की।
महासभा के मंडल अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी या प्रशासन द्वारा पांच से आठवीं कक्षा तक के मान्यता प्राप्त विद्यालयों को खोलने के लिए अभी कोई स्पष्ट निर्देश नहीं दिये गये है
केवल बार बार आनलाइन शिक्षा के संबंध में निर्देश दिये जा रहे है। सतीश शर्मा ने कहा कि कृप्या सरकार इस संबंध में स्पष्ट निर्देश करे कि कक्षा पांच से आठ तक के मान्यता प्राप्त स्कूलों को खोला जाये अथवा नहीं।
मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही शिक्षामंत्री से वार्ता कर इस पर गम्भीरता से विचार कर निर्देश जारी करायेंगे।
