Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर कूड़ा प्लांट का पुनः संचालन कराया

मुजफ्फरनगर। गर्मी का मौसम प्रारंभ होने तथा नगरीय जनता को जलापूर्ति की अत्याधिक आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा पालिका के जलकल विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया था कि पालिका का कोई भी नलकूप वर्तमान में खराब नहीं रहना चाहिए 

खराब होने की स्थिति में उसे तत्काल ठीक कराया जाए उसी कड़ी मे मोहल्ला अंबा बिहार रामपुरम स्थित नलकूप संख्या 44 मोहल्ला रामपुरी में खराब नलकूपों को पूरे मुस्तैदी के साथ ठीक कराया।

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल की महत्वकांक्षी योजना क्लीन एंड ग्रीन सिटी जिसके अंतर्गत कूड़े के अंतिम निस्तारण हेतु बड़े प्रयासों से ए टू जेड कूड़ा प्लांट का पुनः संचालन कराया गया

प्लांट पर कार्यरत स्टाफ के लिए पीने के पानी की उपलब्धता नहीं थी इस कारण पालिका को प्रतिदिन पानी के टैंकर को वहां भेजकर पानी की आपूर्ति करनी पड़ती थी

पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर कूड़ा प्लांट पर २५० फीट गहराई तक बोरिंग कराते हुए समरसेबल को चालू करा दिया गया है। इससे प्लांट संचालन स्टाफ को समुचित जलापूर्ति होनी प्रारंभ हो गई है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 5 =