Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर : 01और कोरोना संक्रमित मिला, कोरोना से हुई पहली मौत

मुजफ्फरनगर-जिले मे अभी एक और कोरोना संक्रमित मिला है,जिले में आज सुबह से 11 कोरोना संक्रमित मिल चुके है जबकि एक महिला के रूप में कोरोना के पहले मरीज की मौत भी हो गयी है |

यह चरथावल के गाँव सैद नंगला का निवासी है और पहले से ही प्रशासन ने इसे कोरेन्टीन किया था,इसका भाई कोरोना संक्रमित मिला था जिसके बाद इसका टेस्ट कराया गया तो आज ये भी पोजिटिव आया है |

आज सुबह ही 10 मरीज मिल चुके है,सभी किसान इंटर कॉलेज ककरौली में मिलें है। सभी प्रवासी मजदूर क्वारंटीन सेंटर में रखे गए थे, जो तमिलनाडु से आये थे।जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 35 हो गयी है।

जनपद में कोरोना संक्रमितों की लगातार बढती संख्या से लोगों में भय का माहौल बनना शुरू हो गया है। सभी प्रवासी है और सरकारी सेंटर में ही है इसलिए सार्वजनिक संक्रमण का खतरा कम है |इसी बीच एक कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गयी है,जिले में ये कोरोना से पहली मौत है,जिससे चिंता बढ़ गयी है,कोरोना से महिला की मौत के बाद कोरोना के एक्टिव केस 34 रह गए थे जो इस मरीज के मिलने के बाद फिर 35 हो गए है

जनपद मुजफ्फरनगर में कोरोना का प्रकोप लगातार जारी है। आज सुबह 10 और नए कोरोना संक्रमित मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। ये सभी कोरोना पॉजिटिव ककरौली के किसान इंटर कॉलेज में मिलें है,जहाँ सभी प्रवासी मजदूर क्वारंटीन सेंटर में रखे गए थे और ये सभी लोग तमिलनाडु से आये थे।जनपद में अब कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या 25 से बढ़कर 35 पर पहुँच गयी थी ।

ये सभी कवाल के ही निवासी है |जनपद में कोरोना संक्रमित लोगो की लगातार बढती संख्या से आम जनमानस में भय का माहौल बनना शुरू हो गया है। ये जो कोरोना पॉजिटिव मिल रहे है, सभी प्रवासी लोग है और सरकारी क्वारंटाइन सेंटर में ही क्वारंटाइन है।

इसलिए सार्वजनिक स्तर से कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा बहुत कम है लेकिन मामलों की बढती संख्या को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतना जरूरी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 − two =