Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

क्राइम ब्रांच के एक दरोगा और चार सिपाही पर गिरी गाज

मुजफ्फरनगर। स्क्रैप कारोबारी से पैसे मांगने की शिकायत पर क्राइम ब्रांच के एक दरोगा और चार सिपाही पर एसएसपी अभिषेक यादव ने कड़ी कार्रवाई की है।

एसएसपी ने इन सभी को लाइन हाजिर कर दिया है। कप्तान की इस कार्रवाई से पूरे पुलिस प्रशासन में हडकम्प मचा हुआ है। पिछले काफी दिनों से एसएसपी को इनके खिलाफ काफी शिकायते मिल रही थी।

एसएसपी ने गोपनीय जांच कराते हुए यह कार्रवाई की है। एसएसपी अभिषेक यादव को पिछले काफी दिनों से क्राइम ब्रांच के दरोगा प्रवेश शर्मा, सिपाही हरवेन्द्र, वकार, विनित और जितेन्द्र के खिलाफ शिकायते मिल रही थी।

अभी कुछ दिन पूर्व इन पुलिसकर्मियों ने एक स्क्रैप कारोबारी से मोटी रकम की डिमांड की है। पैसे न देने पर यह पुलिसकर्मी उक्त स्क्रैप कारोबारी को लगातार परेशान करते हुए चोरी का माल बरामद दिखाकर जेल भेजने की धमकी देते आ रहे थे।

स्क्रैप कारोबारी ने किसी के माध्यम से इस मामले की शिकायत एसएसपी से की है। एसएसपी ने इस पूरे मामले की गोपनीय रूप से जांच पडताल कराई। जांच में पूरा मामला सहीं निकला। एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से क्राइम ब्रांच के दरोगा प्रवेश शर्मा और चारो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया।

क्राइम ब्रांच के एक दरोगा और चार सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है। इनके खिलाफ काफी दिनों से शिकायतें मिल रही थी। वहीं उक्त दरोगा और चारों सिपाही क्राइम ब्रांच में काफी लम्बे समय से जमे हुए थे। किसी पुलिस कर्मी के खिलाफ कोई शिकायत आती है तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”-अभिषेक यादव, एसएसपी

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 5 =