शामली रोड स्थित भूमिया खेड़ा मंदिर का विशाल भंडारे का आयोजन
मुजफ्फरनगर। शामली रोड स्थित भूमिया खेड़ा मंदिर का वार्षिक उत्सव विशाल भंडारे ध्वजारोहण छप्पन भोग के साथ संपन्न कराया गया। भूमिया खेड़ा मंदिर के वार्षिक उत्सव में मुख्य आकर्षण का केंद्र ध्वजारोहण कार्यक्रम रहा
जिसका विधिवत पूजन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल, आयुष बोर्ड के अध्यक्ष सुभाष शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी मनीष चौधरी द्वारा विधिवत पूजन कर संपन्न कराया गया।
मंदिर के मुख्य पुरोहित पंडित मुदित मिश्रा ने भूमिया खेड़ा के विषय में बताते हुए कहा कि यह हमारे शहर के देवता है। नगर में नगर वासियों की किसी भी प्रकार की सुरक्षा बाबा द्वारा की जाती है, दुखियों का दुख हर लिया जाता है। महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष प० संजीव शंकर ने बताया कि ध्वज हमारी किसी भी मन्नत की पूर्ति के लिए प्रधान साधन है
अतः किसी भी इच्छा को मन में धारण कर एक धागा ध्वज पर बांधना ही पर्याप्त एवं शुभ है ।
भूमिया खेड़ा वार्षिक उत्सव में मुख्य रूप से श्रीमती अंजू अग्रवाल ,डा० सुभाष चंद शर्मा,मनीष चौधरी, अभिषेक अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, पंडित मेघ श्याम मिश्रा,डॉक्टर सुधीर भारद्वाज,राजीव बंसल (सालासर मंदिर कमेटी )दिनेश शर्मा, रोशन वर्मा कमल वर्मा गौरव अरोरा मोंटू वर्मा शोभित मिश्रा इत्यादि उपस्थित रहे।
भूमिया खेड़ा मंदिर में प्रातः कालीन पूजन में मुख्य रुप से श्री आशीष कर सौरभ गर्ग नीरज गर्ग रॉकी मिश्रा ने परिवार सहित उपस्थित होकर पूजन व यज्ञ संपन्न कराया। पंडित सुभाष शास्त्री,पंडित विकास शास्त्री ने पूर्ण मंत्रोच्चारण के साथ पूजनव यज्ञ संपन्न हुआ।

