Shri Krishna भगवान की छठी उत्सव का आयोजन, निकाली गई भव्य पाल्की यात्रा
मुजफ्फरनगर। श्री मन्दिर ठाकुर द्वारा मुनीम कॉलोनी में Shri Krishna भगवान की छठी उत्सव का आयोजन कोरोना गाइडलाइन का पालन कर सोशल डिस्टेनसिंग व मास्क का प्रयोग करते हुए मनाया गया। जिसमें कॉलोनी के समस्त भक्तजन सम्मिलित हुए। इसमे विशेष बैण्ड बाजों द्वारा ठाकुर जी की भव्य पाल्की यात्रा निकाली गई।
तत्पश्चात विशाल कीर्तन एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।कथा व्यास पूज्य जितेंद्र मिश्रा, पंडित बृजेंद्र मिश्रा, पंडित यश मिश्रा, पंडित आर्यन मिश्रा ने विशेष पूजा अर्चना करायी। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन नगरपालिका परिषद अंजू अग्रवाल मौजूद रही। मुख्य अतिथि चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने इस दौरान माइक लेकर भगवान श्री कृष्ण के एक से एक सुंदर भजन सभी भक्तों के समक्ष प्रस्तुत किये।
चेयरमैन द्वारा प्रस्तुत किये गये भजनों को सुनकर सभी श्रद्धालु भाव विभोर हो गये। कई श्रद्धालु तो नाचने को भी मजबूर हो गये। वास्तव में चेयरमैन नगरपालिका जहां एक ओर चेयरमैन के रूप में लोगों की सेवा कर रही है वहीं भक्ति भावना में भी ये कम नहीं है।
इस दौरान न्यू कृष्णा टेन्ट हाऊस बाबू राम गेट के सामने एवं मनोज गुप्ता, नवीन गुप्ता, विपिन सैनी, दीपाशुं मित्तल, पं.यश मिश्रा, रोबिन तोमर, अमित सैनी, शरद मित्तल, प्रदीप मितल, अशीष जैन (कालू), शुलभ अग्रवाल, कथाव्यास पं. पूज्य जितेन्द्र मिश्रा एवं कथा व्यास बिजेन्द्र मिश्रा का विशेष सहयेग रहा।
भगवान श्री कृष्ण का छठी महोत्सव बडी धूमधाम के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर। नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित छारिया मन्दिर माता वाला मन्दिर मे भगवान श्री कृष्ण का छठी महोत्सव बडी धूमधाम के साथ मनाया गया।
जिसमें सभी भक्तों द्वारा भजनो का आनन्द लिया गया। उसके बाद सभी श्रृद्धालूओं ने भोग प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मन्दिर समिति के अध्यक्ष श्री कृष्ण छारिया,सचिव विनोद छारिया व कोषाध्यक्ष मनमोहन छारिया तथा समस्त कार्यकारिणी के अलीवा मुकेश छारिया,प्रमोद छारिया,राहुल छारिया,सचिन छारिया,राजू छारिया,शुभम,शिवम, प्रतीक सिंघल, दीपांशु सिंघल आदि उपस्थित रहे तथा व्यवस्था बनाने मे सहयोग किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी पंडित सुधाकर भारद्वाज आचार्य,पंडित गिरधारी लाल शर्मा,अखलेश कुमार सहित श्रृद्धालुगण मौजूद रहे।

