Pakistan एयर डिफेंस ने किया ट्रैक, India की ओर से दागी गई बिना वॉर हेड की अज्ञात missile
Pakistan Army ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उसने कथित तौर पर भारत से उसके हवाई क्षेत्र में आ रही एक missile का पता लगाया है, जो Pakistan के पंजाब प्रांत में गिर गया. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने मीडिया से कहा कि नौ मार्च को शाम छह बजकर 43 मिनट पर एक तेज गति से उड़ने वाली वस्तु ने भारतीय क्षेत्र से उड़ान भरी और वह अपना मार्ग भटक कर Pakistan के क्षेत्र में प्रवेश कर गयी तथा गिर गयी.
Pakistan का आरोप है कि 9 मार्च को भारत की तरफ से एक ‘सुपरसोनिक प्रोजेक्टाइल’ (फ्लाईंग ओब्जेक्ट) फायर किया गया था. पाकिस्तान ने आशंका जताई थी कि ये एक सुपरसोनिक missile थी जो हरियाणा के सिरसा से दागी गई थी. सिरसा में भारतीय वायुसेना का एक अहम एयर बेस है. पाकिस्तान की एयर-डिफेंस ने इसे ट्रैक किया था.
पाकिस्तान के मिया चुन्नू इलाके में जाकर गिर गई
Pakistan सेना की मीडिया विंग, आईएसपीआर के डीजी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि ये missile बिना वॉर-हेड की थी (यानि इसमे बारूद इत्यादि नहीं था और अभ्यास के लिए फायर की गई थी) और राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में जाकर गिरनी थी लेकिन ये पाकिस्तान के मिया चुन्नू इलाके में जाकर गिर गई.
DG ISPR Press Conference – 10 March 2022 https://t.co/W5HTbFll3V
— DG ISPR (@OfficialDGISPR) March 10, 2022
पाकिस्तान का आरोप है कि इससे कोई जानमाल का तो कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन ये इंटरनेशनल एविएशन सेफ्टी के प्रतिकूल थी और इससे कोई बड़ा हादसा हो सकता था.
Pakistan असैन्य इलाकों को कुछ नुकसान हुआ
उसके गिरने से Pakistan असैन्य इलाकों को कुछ नुकसान हुआ है, लेकिन इसमें किसी की जान नहीं गई. हालांकि पाकिस्तान के इस आरोप पर भारत की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गयी है. मेजर जनरल इफ्तिखार ने कहा कि अज्ञात वस्तु (missile) बुधवार रात पंजाब के खानेवाल जिले के मियां चन्नू इलाके में गिर गयी.
Pakistan वायु सेना ने अपना तरकीबी अभियान शुरू किया
इसे सतह से लॉन्च किया गया था. इसका पता चलने पर Pakistan वायु सेना ने अपना तरकीबी अभियान शुरू किया. उन्होंने कहा कि missile की उड़ान ने पाकिस्तान और भारत दोनों ही देशों में नागरिकों को खतरे में डाल दिया है. भारत को यह बताना चाहिए कि इसका क्या कारण है. यह एक बड़ी विमानन आपदा हो सकती थी.

