पीलीभीत: शामली के सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या, मौत से पहले वीडियो बनाकर बोला…
पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत में बाइक पीआरवी112 पर तैनात सिपाही जितेंद्र कुमार ने अचानक अपने गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी होने पर पुलिस के हाथपांव फूल गए।
सुसाइड करने से पूर्व सिपाही कुछ देर के लिए फेसबुक पर लाइव हुआ और उसके बाद उसकी मौत की सूचना आ गई। एसपी ने बताया कि अभी मामले में जानकारी की जा रही है।
पुलिस विभाग के उत्पीडन से परेशान #शामली के सिपाही ने #पीलीभीत में की गोली मारकर आत्महत्या, मौत से पहले बनाया ये वीडियो pic.twitter.com/WRUvmLaM9A
— News & Features Network (@mzn_news) May 15, 2021
शामली का मूल निवासी जितेंद्र कुमार पिछले काफी दिनों से परेशान था। अपराहन में ही जितेंद्र अचानक फेसबुक पर लाइव हुआ और उसमे वह रो रहा था। इसके थोड़े ही देर बाद जितेंद्र के बारे में मौत की जानकारी पुलिस को आ गई। सिपाही ने बीसलपुर के पास ही जिरौनिया के नजदीक अपनी जिंदगी समाप्त कर ली।
शामली निवासी UP 112 पर तैनात आरक्षी जितेंद्र कुमार चौहान ने (पीलीभीत के थाना बरखेड़ा पर तैनात था) गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. आरक्षी की पत्नी थाना बीसलपुर मे तैनात है। pic.twitter.com/azYc7RlfmE
— News & Features Network (@mzn_news) May 15, 2021
पुलिस सिपाही की पत्नी से भी जानकारी जुटा रही है। सिपाही ने किस हथियार से गोली मारी इसकी भी तहकीकात चल रही है। पति पत्नी बीसलपुर थाने में ही अपने क्वार्टर में रहते थे। एसपी किरीट कुमार ने बताया कि पत्नी से भी जानकारी जुटाई जा रही है। बाकी सभी एंगिल पर जानकारी के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

