पुलिस ने वाहन चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने झांसी रानी चौक के समीप से अतिक्रमण हटवाया तथा वाहन चैकिंग की। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाईन पुलिस ने झांसी रानी चौक के समीप वाहन चैकिंग की।
इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी की मौजूदगी मे पुलिस ने वाहन चैकिंग की। पुलिस ने इस दौरान सडक पर आगे तक खडे ठेले वालो को वहां से हटवाया।
दुकानो के बाहर तक रखे सामान को भी ठीक से लगवाया।
पुलिस द्वारा की गई वाहन चैकिंग से वाहन चालको खासतौर पर दुपहिया वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा। बताया जाता है कि पुलिस ने इस दौरान वाहन चैकिंग के साथ कई वाहनो के ई-चालान काटे।

