Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगरः महिला थाना प्रभारी निधि चौधरी ने स्वंय किया सैनिटाइजेशन व थाने में चलाया सफाई अभियान

मुजफ्फरनगर। महिला थाना में थाना इंचार्ज निधि चौधरी द्वारा आज जनपद में बढ़ रहे कोरोना वायरस को देखते हुए पूरे महिला थाने को महिला पुलिस कर्मियों व स्टाफ के साथ मिलकर साफ-सफाई झाड़ू आदि की गई।

वहीं पूरे महिला थाना को महिला थाना प्रभारी निधि चौधरी ने खुद भी अपने हाथों से सफाई की व झाड़ू लगाकर सेनेटाइजर से सेनेटाइज किया। वही लगातार कोरोनावायरस से बचने को मुजफ्फरनगर पुलिस चौकी थाना कोतवाली आदि स्थानों को साफ-सफाई व सेनेटाइजेशन कर रही है।

इसी कड़ी में आज महिला थाना प्रभारी निधि चौधरी ने महिला थाना को अपने हाथों से झाड़ू से साफ सफाई कर सेनेटाइज कराया। महिला थाना प्रभारी निधि चौधरी ने कहा कि यह हमारा अपना थाना है

अगर हम लोग दूसरों पर निर्भर रहेंगे तो कैसे कोरोनावायरस से बच पाएंगे। इसलिए आज हमने संकल्प लिया कि लगातार हम लोग अपने अपने थानों में और महिला थाना में साफ सफाई अभियान करते रहेंगे और सेनेटाइजर करते रहेंगे

जिससे कोरोनावायरस से पुलिसकर्मियों को स्टॉफ को वह आने वाले लोगों को कोरोनावायरस से बचाया जा सके।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =