Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गर्भवती महिला को देवर-जेठ ने जमकर पीटा, पीड़ित ने दी तहरीर

मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में ससुरालियों से हुई कहासुनी में गर्भवती महिला को देवर जेठ ने जमकर पीटा। हमले में पीड़िता गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस में शिकायत करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीडिता ने कोतवाली में तहरीर देकर हमलावरों से जान को खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

गांव घनश्यामपुरा निवासी विवाहिता पिंकी ने बताया कि सोमवार की सुबह घर पर अकेली थी। घर के अन्दर काम कर रही ननंद से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

नंनद ने अपने अपने पिता व भाईयों को घटना की जानकारी दी तो उन्होने गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। मारपीट के दौरान शोर मचाते हुए घर से बाहर भाग कर जान बचाई।

मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। आरोप है कि ससुरालियों ने उसके गर्भ को भी गिराने का प्रयास किया। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।पीडिता ने रतनपुर इंस्पेक्टर से हमलावरों से जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने पीडिता को आश्वासन दिया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =