Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कोरोना वायरस के प्रभाव को निष्फल करने के लिए हर रविवार को रहेगा जनता कर्फ्यू

मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के बढते प्रभाव के मददेनजर एवं जनस्वास्थ्य के दृष्टिगत अब प्रत्येक रविवार को जनपद मे पूर्ण लॉकडाउन जनता कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान सभी प्रकार के व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकाने, होटल, माल, रेस्टोरेंट इत्यादि बंद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि जनपद मे पिछले कुछ दिनो मे कई कोरोना पॉजिटिव मिलने से नागरिको मे असंतोष बनाहुआ है। विदित हो कि बीते दिन 19 पॉजिटिव मिले हैं।

जनस्वास्थ्य के दृष्टिगत तथा कोरोना वायरस के प्रभाव को निष्फल करने के लिए मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बीते दिन डीएम सेल्वा कुमारी जे. को पत्र लिखकर जनपद मे लगातार बढ रहे कोरोना पॉजिटिव केस पर चिंता जताई थी और कहा था कि अत्यंत चिन्ता का विषय है कि जनपद मुजफ्फरनगर मे कोरोना पॉजिटिव के केस निरंतर बढ रहे हैं। जिस कारण शहरी क्षेत्र मे भी कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढती नजर आ रही है।

मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र मे कहा कि बाजारो मे भीड लगातार बढ रही है तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार के रात्रि 9 बजे से प्रातः 5 बजे तके के सम्पूर्ण लॉकडाउन का सख्ती से पालन नही हो रहा है।

मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने पत्र मे बताया कि इस सम्बंध मे व्यापारी संगठनो, समाजसेवी बंधुओ से हुई वार्ता व सुझाव के क्रम आग्रह किया गया है कि जनहित मे कोरोना पर नियंत्रण हेतु बेहद आवश्यक चीजों दूध, रिटेल दवाईयां, समाचार पत्र वितरण, फल-सब्जी आदि को छोडकर सप्ताह मे सम्पूर्ण दिन यानि 24 घंटे का जनता कर्फ्यू लगाकर उसका सख्ती से पालन कराने का पत्र लिखा था।

मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने इस सम्बन्ध मे जिलाधिकारी के अलावा प्रमुख सचिव गृह उत्तर प्रदेश व एसएसपी मुजफ्फरनगर को भी पत्र भेज कर सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने के कहा था। डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने जनस्वास्थ्य के दृष्टिगत प्रत्येक रविवार को पूर्णतया लॉकडाउन कर्फ्यू के आदेश जारी किए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =