पी.एल.मनमोहन जैन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा राशन वितरण किया
मुजफ्फरनगर। पी.एल.मनमोहन जैन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आज 30 वॅा मासिक राशन वितरण का कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर समाजसेवी मनमोहन जैन परिवार की और से प्रतिमाह की भांति 100 गरीब व असहाय परिवारों को सूखा राशन का सामान वितरित किया गया।
जिसमें आटा, दाल,चावल, चीनी,घी,बेसन व मसाले इत्यादि के पैकेट तैयार कराकर दिलवाये गए। ज्ञात रहे कि कोरोना महामारी के दिनो मे भी पटेल नगर स्थित पी.एल.मनमोहन जैन चैरिटेबिल डिस्पेंसरी पर हौम्योपैथिक दवाई वितरीत की गई।
डा.अजय कुमार शर्मा द्वारा मरीजो का उचित इलाज किया जा रहा है। निराश्रितों को मासिक राशन वितरण के दौरान संस्था के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी मनमोहन जैन,राजेश जैन,कार्तिक जैन, संजीव जैन, अनुराग जैन,कपिल जैन आदि मौजूद रहे।

