Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रेडीमैड वस्त्र व्यापारियों ने निकाला मार्च

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश रेडीमैड वस्त्र व्यापार एसोसिएशन ने व्यापारियों में जागृति लाने के लिए झांसी की रानी से हनुमान मंदिर, शिवचौक, नावल्टी चौक, मालवीय चौक से रोड मार्च करते हुए नगरपालिका तक प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र गोयल ने कहा कि कोई व्यापारी किसी भी सभासद और चेयरमेन के लिए अपशब्द नहीं बोलेगा।

संयुक्त व्यापार मंडल के व्यापारियों ने कहा कि हमारा आंदोलन बढे हुए टैकसों को कम करने के लिए है जिस प्रकार सभासदों व चेयरमैन ने मिलकर इस टैक्स को लगवाया है इसी प्रकार वह पुनः मीटिंग कर इस टैक्स को कम कराने का काम करे।

यदि हमारा सहयोग नही किया जायेगा तो हम उनके विरूद्ध वार्डा में जाकर लोगों से बातचीत करेंगे उन्होने कहा कि हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक टैक्स नहीं हट जायेगा। रेवतीनंदन सिंघल, राजेंद्र काटी व प्रमोद मित्तल ने कहा कि हम इसे कानूनी रूप से इलाहाबाद हाईकोर्ट मे एक जनहित याचिका भी डाल रहे है और इसका पूरा विरोध करेंगे।

इस दौरान विजेंद्र गोयल, ओमप्रकाश बजाज, पवन छाबडा, नीरज बंसल, मन्नू लाल, वाजिद अली, विशाल तायल, गुलफाम, नीटू रहेजा, अशोक छाबडा, राजकुमार, अनिल नामदेव, अजय सिंघल, दिनेश, यश, विश्वदीप, प्रवीन खेडा, सुनील तायल, विभाकर गोयल, सुधीर गोयल आदि क्षेत्र के व्यापारी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21314 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =