उत्तर प्रदेश

Saharanpur: “wife swapping” की बात से खफा, बहार आलम ने किया ईंटों से प्रहार, की हत्या

Saharanpur:थाना सदर बाजार और स्वाट टीम को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी. दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस ने हत्याकांड में रामपुर मनिहारन के पीरवनी निवासी बहार आलम को चुन्हैटी बाईपास से गिरफ्तार किया है.

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि होमगार्ड श्रीराम उर्फ मिंटू ने अपनी पत्नी किरण की हत्या नहीं की, बल्कि योजनाबद्ध तरीके से उसने ही दोनों को मौत के घाट उतारा है. हत्या के बाद किरण के शव को नानौता क्षेत्र में नहर में फेंक दिया, जबकि होमगार्ड के शव को सरसावा क्षेत्र में बिटौड़े में जला दिया था.

आरोपी बहार आलम ने बताया तीन माह पहले दोनों शराब पी रहे थे तभी होम गार्ड श्रीराम ने उससे नशे में कहा था कि ‘तू अपनी पत्नी मुझे दे दे, वो तेरे लायक नहीं है.’ श्रीराम की बात पर मुझे शक हुआ कि वह ऐसी बातें क्यों कर रहा है. फिर मैंने जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसके मेरी पत्नी से संबंध हैं. मैं तभी से उसे मारने की योजना बना रहा था.

पूरे मामले पर एसएसपी सहारनपुर डॉ विपिन ताड़ा ने बताया कि आरोपी बहार आलम और होमगार्ड श्रीराम की करीब 15 साल से जान-पहचान थी. होमगार्ड के इकलौते बेटे ने पिछले साल मौत हो गई थी. वर्ष 2019 में किसी केस में बहार आलम छह माह के लिए जेल चला गया था. इसी दौरान होमगार्ड बहारआलम की पत्नी के संपर्क में आ गया. आरोपी को शक था कि होमगार्ड और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबध है जिसको लेकर आरोपी बहार आलम आक्रोशित था.

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी बहार आलम ने बताया कि रविवार की शाम को उसने होमगार्ड को फोन कर पार्टी देने के लिए कहा. होमगार्ड श्रीराम ने बहार आलम को अपने निर्माणाधीन मकान के पास एक दोस्त की दुकान पर बुला लिया. वहां पर बहार आलम, श्रीराम उर्फ मिंटू और उनके एक अन्य दोस्त ने भी शराब पी.

इसी बीच श्रीराम की पत्नी आ गई, जिसने शराब पीने का विरोध किया. होमगार्ड पत्नी को लेकर घर चला गया. इनके पीछे बहार आलम भी उनके घर पहुंच गया. तभी पहले ईंटों से श्रीराम उर्फ मिंटू की हत्या कर दी. किरण ने इसका विरोध किया और पुलिस से शिकायत करने को कहा तो उसके सिर में भी ईंटों से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + nineteen =