उत्तर प्रदेश

Saharanpur: पकड़ा गया इमाम अब्दुल रहमान, मुर्तजा के तार आतंकी संगठन आईएसआईएस से connected

Saharanpur: गोरखनाथ मंदिर पर हमले की साज़िश के तहत मंदिर में तैनात दो सुरक्षाकर्मियों पर हमले करने को लेकर एटीएस की हिरासत में मुर्तजा अब्बासी को लेकर आए दिन नए-नए और चौंकाने वाले खुलासे होते जा रहे हैं। एटीएस के हाथ कई ऐसे सबूत लगे हैं जिनके आधार पर मुर्तजा के तार आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़ते नज़र आ रहे हैं।

पुलिस द्वारा मुर्तजा के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर अब्दुल रहमान को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है, आपको बता दें कि अब्दुल रहमान जिले के फतेहपुर इलाके स्थित मस्जिद में इमाम है। एटीएस ने रहमान की पूछताछ के साथ ही मुर्तजा और रहमान के दहशतगर्दों के साथ संबंधों को जोड़ना शुरू कर दिया है।

पुलिस द्वारा रहमान को सहारनपुर से हिरासत में लिया गया है तथा उसे मुर्तजा का दोस्त बताया जा रहा है, जिससे मुर्तजा ने गोरखनाथ मंदिर पर हमले वाले दिन फ़ोन से बात की थी। एटीएस की मानें तो दोनों एक ही प्लान के तहत काम करते हुए आतंकी संगठन आईएसआईएस के संपर्क में आने की कोशिश में लगे हुए थे।

सहारनपुर से हिरासत में लिया गया रहमान मस्जिद में इमाम के साथ ही एक मोबाइल की दुकान बलभु संचालित करता है। रहमान के हिरासत में लिए जाने के बाद मुर्तजा से जुड़ा मामलाएम एटीएस के लिए और भी अधिक उलझता जा रहा है।

एटीएस द्वारा लखनऊ में पूछताछ के दौरान गोरखनाथ मंदिर पर हमला करने वाले मुर्तजा अब्बासी ने हमला करने के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि उसके अंदर देश में मुसलमानों के खिलाफ हो रहे गलत बर्ताव को लेकर गुस्सा है तथा मुर्तजा ने केंद्र सरकार द्वारा लाया गया CAA-NRC कानून को भी मुस्लिम विरोधी बताया और इसी गुस्से के चलते ही उसने गोरखनाथ मंदिर पर हमले की योजना बनाई।

Gorakhpur: – CAA-NRC के गुस्से में सब कुछ कर दिया- Funding कर जिहाद की नर्सरी तैयार कर रहा था मुर्तजा,

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 − one =