वैश्विक

Gorakhpur: – CAA-NRC के गुस्से में सब कुछ कर दिया- Funding कर जिहाद की नर्सरी तैयार कर रहा था मुर्तजा,

Gorakhpur में गोरखनाथ मंदिर पर हुए हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी ने कबूल किया है कि CAA-NRC में मुसलमानों के साथ गलत हुआ। मुर्तजा ने कहा कि इसी गुस्से को लेकर उसने गोरखनाथ मंदिर पर हमला कर दिया।

बता दें कि बीते रविवार अहमद मुर्तजा अब्बासी को गोरखनाथ मंदिर गेट पर पीएसी के जवानों पर हमले में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वहीं सोमवार को यूपी पुलिस ने कहा था कि यह हमला एक गंभीर साजिश का हिस्सा है और इसे एक आतंकी घटना कहा जा सकता है।

गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर जानलेवा हमला करने का आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी जिहाद की नर्सरी तैयार कर रहा था। पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले तक मुर्तजा ने कई बैंक खातों में रुपये भेजकर फंडिंग मुहैया कराई थी। यह तथ्य सामने आने के बाद एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है।

यह भी पता चला है कि मुर्तजा ने डालर से विदेशी सिम खरीदा था, जिसका इस्तेमाल वह प्रतिबंधित वेबसाइट्स को सर्च करने में किया करता था। उधर, मंगलवार रात में ही कोर्ट से वारंट बी और रिमांड हासिल कर एटीएस की टीम मुर्तजा को लेकर लखनऊ चली गई है। लखनऊ में ही पूछताछ चल रही है।

जानकारी के मुताबिक, मुर्तजा के पकड़े जाने के बाद से ही एटीएस, एसटीएफ और पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रतिदिन इसके बारे में चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। एटीएस और एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक, जांच में पता चला है कि डालर का इस्तेमाल कर मुर्तजा ने विदेशी सिम खरीदा था।

इसकी मदद से ही वह प्रतिबंधित वेबसाइट पर सर्च कर जिहादी वीडियो देखा करता था। मुर्तजा के पास से नेपाली करेंसी के साथ डालर भी मिला है। यह भी सामने आया है कि कई खातों में वह रुपये भेजा करता था।

नौकरी के दौरान जो भी पैसे जुटाए, उसे जिहाद की नर्सरी तैयार करने में ही खर्च कर दिया है। नेपाल के बैंक खातों के जरिए करीब आठ लाख रुपये सीरिया के अलग-अलग बैंक खातों में भेजे गए हैं। नेपाल के अलावा विदेशों में उसके खाते संचालित होने की खबर पर जांच तेज कर दी गई है। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + seventeen =