उत्तर प्रदेश

Saharanpur News: पूर्व एमएलसी और खनन माफिया हाजी इकबाल पर पुलिस का शिकंजा- तीसरा बेटा अफजाल गिरफ्तार, हाजी इकबाल का लुकआउट सर्कुलर जारी

Saharanpur News:  पुलिस ने खनन माफिया के फरार तीसरे बेटे अफजाल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस हाजी के दो बेटों आलीशान और जावेद की पहले ही गिरफ्तारी कर चुकी है, जिसके बाद हाजी के तीसरे और चौथे बेटे की तलाश जारी थी. उसी कड़ी में रविवार को अफजाल को भी सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके विरुद्ध आधा दर्जन के करीब धोखाधड़ी, जालसाजी एवं गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं.

 बसपा के पूर्व एमएलसी और खनन माफिया हाजी इकबाल उर्फ बाला का बेटा अफजाल पिछले काफी दिनों से फरार चल रहा था. इससे पहले हाजी इकबाल के बड़े बेटे आलीशान को दिल्‍ली के लाजपत नगर से गिरफ्तार किया था, वहीं उसके दूसरे बेटे जावेद को भी पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया था.

उसके अन्य दो बेटों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही थी, जिसके बाद रविवार को उसके तीसरा बेटे अफजाल को भी पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है.

लगातार पुलिस द्वारा हो रही कारवाई से माफिया हाजी इकबाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. हालांकि अभी इकबाल का एक बेटा गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा है, जिसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश डाल रही है. इसके साथ पुलिस खनन माफिया हाजी इक़बाल को भी लगातार तलाश कर रही है, लेकिन उसे कोई कामयाबी नहीं मिली रही.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =