पूर्व मुख्यमंत्री बिहार श्री कपूरी ठाकुर की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय मुजफ्फरनगर पर स्वतंत्रता सेनानी सप्त क्रांति के नायक व पूर्व मुख्यमंत्री बिहार श्री कपूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी में सपाइयों ने उनके संघर्ष से प्रेरणा ली
सपा कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी को सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने संबोधित करते हुए कहा की देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका के साथ कपूरी ठाकुर ने दलितों पिछड़ों वंचितो को उचित भागीदारी के लिए समाजवादी आंदोलन के जरिए कड़ा संघर्ष करते हुए अधिकारों से वंचित लोगों को उनके अधिकार दिलाने मैं महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया
पार्टी ऐसे सप्त क्रांति के नायक कपूरी ठाकुर को नमन करते हुए सभी से उनके संघर्ष से प्रेरणा लेने का आह्वान करती है विचार गोष्ठी को सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने संबोधित करते हुए अपनी सत्ता में कपूरी ठाकुर द्वारा भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने व पिछड़ों को ऐतिहासिक आरक्षण देने की उपलब्धि के बारे में बताया
सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने कहा कि कपूरी ठाकुर महान स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ महान समाजवादी आंदोलन के नायक रहे राजनीति में शीर्ष पदों पर रहने के बाद भी उन्होंने अपनी सादगी से अलग पहचान बनाई
विचार गोष्ठी में सपा जिला उपाध्यक्ष कुशलपाल त्यागी समाजवादी युवजन सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हारून अली सपा अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार एडवोकेट सपा जिला उपाध्यक्ष विनय पाल प्रमुख सपा नेता शौकत अंसारी
खतौली विधान सभा अध्यक्ष पंडित सत्यदेव शर्मा खतौली ब्लाक अध्यक्ष इकराम प्रधान खतौली नगर अध्यक्ष इरशाद जाट सरताज मलिक उमर खान सलमान त्यागी नवेद रंगरेज पंकज सैनी एहसान अंसारी सलीम चौधरी फराज अंसारी तेलूराम त्यागी फहीम सैफी डॉ काजी खुर्रम आदि मौजूद रहे।
