उत्तर प्रदेश

Shamli News: झिंझाना के मौहल्ला ताडतला में पूर्व सभासद के बेटे की घर के बाहर ही गोलियों से भूनकर हत्या

Shamli News झिंझाना थाना क्षेत्र के कस्बा झिंझाना के मौहल्ला ताडतला में पूर्व सभासद के बेटे की घर के बाहर ही दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या (डनतकमत) कर दी. घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. वहीं हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घर के बाहर गोली मारकर हत्या करने के बाद बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। पुलिस अधीक्षक ने हत्यारों के गिरफ्तारी के लिए कई टीम बनाकर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

मामला जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के कस्बा झिंझाना के मोहल्ला ताडतला का है. जहां के रहने वाले पूर्व पार्षद दिलदार सैनी और उनका बेटा विकास देर रात में दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे. घर के पास मोहल्ले के ही दो युवक विकास से बात करने लगे. कुछ देर बाद ही दिलदार घर के अंदर चला गया।

तभी बाहर की ओर से गोली की आवाज आई, तो मृतक के पिता दिलदार ने बाहर आकर देखा, तो विकास को गोली लगी हुई थी. दिलदार, विकास को लेकर झिंझाना के सरकारी अस्पताल पहुंचे. वहां से उसे शामली के सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. जहां पर डॉक्टरों ने कुछ देर बाद ही विकास को मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक के चाचा रामकुमार ने मोहल्ले के ही हरिओम पुत्र कैलाशी और सुनील पुत्र धर्मपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है. इस मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि एक युवक को गोली मारने की जानकारी मिली थी.

जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है. वहीं पीड़ितों की तहरीर पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20944 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + eight =