शिव सेना ने मुख्यमन्त्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया
मुज़फ्फरनगर। जनपद में दो दिन शनिवार और रविवार को शासन के निर्देश पर जिले के आलाधिकारियों ने पूर्ण लोकडाउन लगाया हुआ है तो वहीं इस रविवार को महाशिवरात्रि पर्व होने के चलते शिव सेना ने मुख्यमन्त्री के नाम जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया है
जिसमे शिव सेना ने इस रविवार को महाशिव रात्रि पर्व होने के चलते मन्दिरों और शिवालयों में जलाभिषेक की छूट दिए जाने की मांग की है।
शिवसेना मुजफ्फरनगर जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में शिवसेना द्वारा एक ज्ञापन जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया। उक्त ज्ञापन मे मांग की गई कि शिवरात्रि पर शिवभक्त श्रद्धालुओं को जलाभिषेक करने की छूट दी जायें ।
ज्ञापन सौंपने वालो मे मुख्य रूप से जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा, आईटी सेना प्रमुख गौरव सिंह आजाद, जिला महासचिव विनय बिंदल,जिला महासचिव मनीष बालियान,जिला सचिव तेजपाल राणा,जिला मीडिया प्रभारी सोनू वर्मा, युवा जिला प्रमुख विशाल डहारिया,नगर प्रमुख बंटी शर्मा, युवा उप-प्रमुख रितिक भट्ट,नगर सचिव छात्रसेना माधव भाटिया,सुमित गुर्जर,रामू वाल्मिकी आदि उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष @ShivsenaComms बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने @DmMuzaffarnagar पर आगामी रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रशासन द्वारा जल चढ़ाने की पाबंदी पर एक ज्ञापन दिया. सिखेड़ा के साथ शिवसेना के कार्यकर्ता ज्ञापन देने में मौजूद रहे pic.twitter.com/OGuiTzcFwg
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) July 16, 2020

