दिल से

सोए देश को जगाना होगा..

दिल में जो कोई दर्द है,

तब तो दर्द को दिल में पाले रखिए।

देखना किसी दिन दुनिया को बहाने के काम आएगा।

हमारे लहू का हर एक कतरा,

अब शायद देश के काम आएगा ॥

जल रही दिल में जो ज्वालायें,

उन्हे आज और हवा दे दो ।

बनकर आजाद और भगत सिंह,

गद्दारों को सजा दे दो ॥

मातृभूमि हमें बुला रही है,

हमें समर में आना होगा ।

फिर भारत माँ मिलकर,

दुष्टों से मुक्त कराना होगा ॥

अंधेरे में भटक रहे है,

अन्तर्मन के तम को मिटाकर,

फिर उजियारा लाना होगा ।

भारत माता बुला रही है,

हमें दौड़कर आना होगा ॥

हमें इतिहास बदलना है,

नया भविष्य अब गढ़ना होगा ।

भारत भूमि के सब गद्दारों से,

हमें समर में लड़ना होगा ॥

वन्देमातरम फिर से गूंजे,

भारत की इन फिजाओं में।

इंकलाब फिर लाना होगा,

भारत की सभी दिशाओं में॥

जीवन का संघर्ष चल रहा,

विजय मौत की ही होगी ।

मरना ही है लड़ के मरें हम,

क्रांति की लौ दिल में जलानी होगी ॥

संघर्ष बड़ा है, कठिन समय है ।

सोए! देश को जगाना होगा॥

मौत भी आए राष्ट्र राह में,

दुष्टों का दलन हमें करना होगा ।

भारत माता पुकार रही है,

गद्दारों से अब लड़ना होगा।

गद्दारों से लड़ना होगा ॥

वन्देमातरम …
वन्दे मातृभूमि …

 

 

Tiwari Abhi Min |

Omp Min 1 |

रचनाकार:

मूलतः शांत स्वभाव के दिखने वाले श्री ओम प्रकाश गुप्ता (सम्पर्क: 9907192095)  एक प्रखर राष्ट्रवादी ,विद्रोही रचनाकार लेखक एवं समाज सेवक है जो समसामयिक विषयों पर अपनी तल्ख रचनाओं एवं टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं| 

डॉ0 ओम प्रकाश गुप्ता

डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता (संपर्क: 9907192095) एक प्रखर राष्ट्रवादी लेखक और समाज सेवक हैं, जो अपनी विद्रोही रचनाओं और समसामयिक विषयों पर तीक्ष्ण टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। शांत स्वभाव के बावजूद, उनके लेखन में सामाजिक अन्याय के खिलाफ आवाज और राष्ट्रहित की गहरी प्रतिबद्धता झलकती है। उनकी रचनाएँ न केवल सामाजिक अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती हैं, बल्कि राष्ट्रहित और गौ माता जैसे सांस्कृतिक प्रतीकों की रक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करती हैं।

डॉ0 ओम प्रकाश गुप्ता has 13 posts and counting. See all posts by डॉ0 ओम प्रकाश गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =