तापसी पन्नू: नहीं आती एक्टिंग, फिर भी मिल रही हैं फिल्में, क्या करूं?
रंगोली चंदेल और तापसी पन्नू के बीच जुबानी जंग जारी है. रंगोली के ये कहने की तापसी को एक्टिंग की ए भी नहीं आती है पर अब तापसी पन्नू ने करारा जवाब दिया है. ‘सांड की आंख’ में मुख्य भूमिका में नजर आने वालीं तापसी पन्नू ने रंगोली को जवाब देते हुए कहा, ”हां, नहीं आती एक्टिंग की ए लेकिन फिर भी फिल्में मिल रही हैं, इसके लिए मैं क्या करूं.”
https://twitter.com/Rangoli_A/status/1176459565447168000?s=20
तापसी यहीं नहीं रुकीं और उन्होंने कहा, ”लोगों को डायरेक्टर्स से सवाल पूछने चाहिए कि वह क्यों हमारे पास आ रहे हैं.” तापसी ने इसके साथ ही कहा कि वह चार-पांच फिल्में आगे कर रही हैं.कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल और तापसी पन्नू के बीच इस जुबानी जंग की शुरुआत आने वाली फिल्म ‘सांड की आंख’ के ट्रेलर रिलीज के बाद शुरू हुई.

इस मूवी के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद एक यूजर ने लिखा कि वह तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर दोनों को पसंद करते हैं लेकिन काश इस फिल्म में उम्रदराज एक्ट्रेस को रोल दिया जाता.यूजर ने फिल्म में रोल के लिए नीना गुप्ता, शबाना आजमी और जया बच्चन का नाम भी सुझाया था. इसके बाद नीना गुप्ता ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि हमारी उम्र के रोल तो कम से कम हमसे करा लो. इसी के बाद कंगना की बहन रंगोली इस बहस में कूद गईं और कहा कि सांड की आंख का ऑफर सबसे पहले कंगना को मिला था लेकिन कंगना ने आपका और कृष्णन मैम का नाम इस फिल्म के लिए सुझाया था.
Neena ji Kangana was offered this movie and she loved the true story of Grandmom’s achievements she suggested yours and Ramya Krishnan ma’am’s name for lead roles but these men can’t remove deeply rooted sexism from their filthy brains … https://t.co/f81LXDE5hg
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) September 24, 2019

