न्यायालय का फैसला

उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court का बड़ा फैसला: भदोही में बजपेयी ढाबे की कुर्की रद्द, कहा- अपराध में नाम होना संपत्ति जब्त करने के लिए काफी नहीं

Allahabad High Court ने भदोही के बजपेयी ढाबे की कुर्की रद्द करते हुए स्पष्ट किया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्त करने के लिए केवल आपराधिक मामले में नाम होना पर्याप्त नहीं है। प्रशासन को यह दिखाने के लिए ठोस आधार प्रस्तुत करना होगा कि संपत्ति अपराध से अर्जित धन से बनाई गई है। अदालत ने कुर्की के दोनों आदेश रद्द कर ढाबा तत्काल अपीलकर्ता को वापस सौंपने का निर्देश दिया।

Read more...
उत्तर प्रदेश

Pilibhit में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना; पूरी जिंदगी जेल में रहेगा आरोपी

Pilibhit की विशेष पॉक्सो अदालत ने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में कल्लू उर्फ वीरपाल को उसके शेष जीवन तक उम्रकैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने जुर्माने की पूरी राशि पीड़िता के इलाज और कल्याण के लिए उसके माता-पिता को देने का आदेश भी दिया। मामले में मेडिकल रिपोर्ट, पीड़िता के बयान और गवाहों की गवाही अहम साक्ष्य रहे।

Read more...
Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar कोर्ट का 12 साल पुराने पवन हत्याकांड में बड़ा फैसला, चार दोषियों को फांसी; 20 राउंड फायरिंग से दहला था कांधला

Muzaffarnagar की अपर सत्र न्यायाधीश (त्वरित न्यायालय) तृतीय की अदालत ने 13 अगस्त 2026 को वर्ष 2014 के चर्चित पवन हत्याकांड में रामवीर, राजीव उर्फ छोटू, राहुल उर्फ बोसी और हरेन्द्र को हत्या का दोषी ठहराते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई। चारों पर एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। अदालत ने धारा 302 सहपठित धारा 149 के तहत मृत्युदंड के अलावा धारा 147 में दो वर्ष, धारा 148 में तीन वर्ष, धारा 307/149 में आजीवन कारावास और 50-50 हजार रुपये अर्थदंड तथा धारा 452 में सात वर्ष और 10-10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Read more...