छोटे भाई की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या,मामले की छानबीन शुरू
मुजफ्फरनगर। एक युवक ने अपने छोटे भाई की नृशंस हत्या कर डाली अलसुबह हुई इस सनसनीखेज खडटना से क्षेत्र मे सनसनी बन गई। मोके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के साथ शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया तथा मामले की छानबीन शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद के मीरापुर थाना क्षेत्र के बीती रात बच्चों को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने आज अलसुबह अपने छोटे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
बच्चों को लेकर कहासुनी में छोटे भाई को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। मीरापुर थाना @muzafarnagarpol क्षेत्र में वारदात. थाना मीरापुर पर CN-179/20 US-302 IPC बनाम 01 अभियुक्त नामजद के विरुद्द पंजीकृत किया गया है, अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है. कंट्रोल में मामला। pic.twitter.com/fteaeNTI2T
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) June 17, 2020
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक जनपद के थाना मीरापुर क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर चुड़ियाला निवासी अलीमुद्दीन के घर में बीती शाम उसके पड़ोसियों के कुछ बच्चे खेलने आए थे।
बच्चों का शोर सुनकर अलीमुद्दीन के बड़े भाई वरीसुद्दीन ने बच्चों को डांट कर भगा दिया, इस पर अलीमुद्दीन की पुत्रवधू ने विरोध जताया। बताया जा रहा है कि वरीसुद्दीन ने उसे भी गालियां देनी शुरू कर दी। इसी बीच जब वहां पहुंचे अलीमुद्दीन ने इसका विरोध करते हुए वरीसुद्दीन को रोका
तो दोनों भाइयों के बीच जमकर कहासुनी हुई। बताया जा रहा है कि आज रात करीब ३ः०० बजे वरीसुद्दीन ने कुल्हाड़ी लेकर अलीमुद्दीन पर हमला बोल दिया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया। बुरी तरह लहूलुहान अलीमुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई
जिसके बाद वरीसुद्दीन मौके से फरार हो गया। अलीमुद्दीन के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब तक परिवार के लोग मौके पर पहुंचे वरीसुद्दीन फरार हो चुका था।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मामूली कहासुनी को लेकर हुई हत्या की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
