Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चुनाव में व्यापक धांधली एवं अराजकता का आरोप लगा, विपक्ष ने भाजपा सरकार पर हमला बोला

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के प्रत्येक चुनाव में व्यापक धांधली एवं अराजकता का आरोप लगाते हुए संयुक्त विपक्ष ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के नेतृत्व मे संयुक्त विपक्ष के नेताओ ने कचहरी मे धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा नेताओ पर सत्ता का दुरूपयोग कर लोकतंत्र व चुनावी व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए सपा, रालोद,कांग्रेस,आसपा आदि विभिन्न विपक्षी दलो के पदाधिकारियों व सैकडो कार्यकर्ताओ ने कचहरी मे धरना प्रदर्शन किया व जिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन भी सौपा।

जिलाधिकारी के नाम सौपे गए ज्ञापन मे आरोप लगाते हुए बताया कि भाजपा की यू.पी.सरकार मे प्रत्येक चुनाव में व्यापक धांधली व अराजकता से लोकतंत्र को कमजोर व चुनावी व्यवस्था पर जनता के विश्वास को ठेस पहुंचाते हुए मात्र भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीत जाए इसके लिए भाजपा प्रमुख प्रत्याशियों व जिला पंचायत भाजपा प्रत्याशी के लिए बी.डी.सी. व जिला पंचायत सदस्यो को घरों से जबरन उठाने,फर्जी मुकदमो मे जेल भेजने की धमकी,उत्पीडन की घटनाएं लगातार होने से जनता व पिवक्षी दल में भारी नाराजगी है

इन सभी घटनाओं को रोका जाए। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव मे भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे वोट देने के लिए विपक्षी दलों के जिला पंचायत सदस्यां को प्रलोभन दिए जा रहे है।

वार्ड-41 से सपा पदाधिकारी नियात हैदर की भाभी श्रीमति जरीन जो पिछडी जाति से हैं,निर्वाचित हुई हैं,उनका पिछडी जाति का प्रमाण पत्र,हाईस्कूल टी.सी, आदि प्रमाण पत्र के आधार पर बना है। आरोप है कि जिनको मात्र भाजपा प्रत्याशी को वोट देने से इन्कार पर दबाव बनाने के लिए जांच व कार्यवाही का भ य दिखाकर श्रीमति जरीन व उनके देवर नियाज हैदर पर मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया।

धरने को पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक,सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी,पूर्व मंत्री योगराज सिह,वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा, रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी, सपा नेता जिया चौधरी,पूर्व सपा महानगर अध्यक्ष अंसार आढती,वरिष्ठ सपा नेता गौरव जैन आदि ने सम्बोधित किया। धरना स्थल पर सपा नेता शलभ गुप्ता एड., शौकत अंसारी, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा नेता निधिशराज गर्ग, विनोद शर्मा,सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिददकी, किसान नेता राजीव बालियान,मोमीन न्याज,अन्जुम कमाल,नावेद,पूर्व सपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र सैनी,अमित ठाकुर,मनोज कुमार, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 10 =