मुजफ्फरनगर बिजनौर मार्ग: जिले में मंत्री से लेकर विधायक तक गुजरते इस सड़क मार्ग पर नही दिखते उन्हें यह गड्ढे!
मुजफ्फरनगर।उत्तर प्रदेश सरकार चाहे कितना भी हाईवे के सड़क मार्गो के गड्ढा मुक्त होने का दावा करे लेकिन हाईवे की प्रमुख सड़क मार्ग ऐसी हैं जो बेहद खस्ताहाल हैं ये सड़क मार्ग सरकार के दावों की पोल खोल रही हैं!खास बात तो यह है कि गड्ढों में तब्दील हो चुकीं इस सड़क मार्ग के निर्माण के लिए सरकार के नुमाइंदो ने अब तक कोई ठोस कदम तक नहीं उठाया हैं।
जनप्रतिनिधि हो या अधिकारी उनकी गाड़ियां भी इसी सड़क मार्ग में बने गड्ढों से होकर निकलती हैं जबकि योगी सरकार ने सत्ता में आते ही सभी हाईवे की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का फरमान दिया था जो अब भी हवा हवाई नजर आ रहा है।
मुजफ्फरनगर से बिजनौर को जाने वाली हाईवे की इस सड़क मार्ग का हाल लंबे समय से खस्ताहाल है यहा बड़े बड़े गड्ढों में सड़क को तलाशना पड़ता है या सड़क को गड्ढों में ! अक्सर बड़े वाहन हो या छोटे वाहन यहा से गुजरते वक्त फ़स जाते हैं जिससे लंबा जाम तक लग जाता तो वही वाहन सवार गिरकर घायल भी हो जाते हैं।
मुजफ्फरनगर से बिजनौर को जाने वाली हाईवे की इस सड़क मार्ग का हाल लंबे समय से खस्ताहाल है यहा बड़े बड़े गड्ढों में सड़क को तलाशना पड़ता है या सड़क को गड्ढों में! @CMOfficeUP @dmbijnor @DmMuzaffarnagar ध्यान दें। pic.twitter.com/uGeXjBkhyi
— News & Features Network (@mzn_news) August 4, 2021
मुजफ्फरनगर बिजनौर मार्ग पर कई बड़े बड़े गड्ढे हैं जो हर किसी के लिए मुसीबत बने हुए हैं। इस मार्ग से रोजाना अधिकारी नेता मंत्री भी गुजरते हैं मगर किसी को यह सड़क मार्ग ठीक कराने के लिए कोई सुध नहीं आती।
ऐसे में लोग भी सरकार के साथ साथ जन प्रतिनिधियों को कोसते रहते हैं!लोगो के द्वारा अनेक बार इस हाईवे सड़क मार्ग को बनवाने की मांग कर चुके हैं पर उनकी मांग पर कभी गौर नहीं किया जा रहा।

