कुटेसरा नहर पटरी पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड में टॉपटेन हिस्ट्रीशीटर बदमाश घायल
मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के ग्राम कुटेसरा नहर पटरी पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से मीरापुर थाने का टॉप-१० व हिस्ट्रीशीटर बदमाश घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार देर शाम थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम दहचन्द झाल पर चरथावल थाना प्रभारी एमपी सिंह के नेतृत्व में कुटेसरा पुलिस चौकी इंचार्ज ओमेंद्र सिंह व दधेडु चौकी इंचार्ज संजय राणा पुलिस टीम के साथ मिलकर चेकिंग कर रहे थे।चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया
कुख्यात अपराधी के कब्जे से एक तमंचा दो जिंदा कारतूस एक मोटरसाइकिल हुई बरामद।गिरफ्तार हुए कुख्यात अपराधी शाहिद पुत्र जहीर उद्दीन निवासी संभल हेड़ा मीरापुर।।चरथावल @muzafarnagarpol थाना क्षेत्र के ग्राम कूटेसरा नहर पटरी पर हुई मुठभेड़। pic.twitter.com/QLd2uUTKqx
— News & Features Network (@mzn_news) March 5, 2021
कुटेसरा नहर पुल पर पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में वह पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया घायल बदमाश ने अपना नाम शाहिद पुत्र जहीरुद्दीन निवासी ग्राम सभलहेड़ा थाना मीरापुर बताया घायल बदमाश के पास से पुलिस ने बाईक,तमंचा कारतूस व खोखा कारतूस बरामद किया है
पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है घायल बदमाश पर करीब दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं
चरथावल थाना प्रभारी एमपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल बदमाश एक शातिर किस्म का बदमाश है वह मीरापुर थाने का टॉप टेन व हिस्ट्रीशीटर बदमाश है जिसके विरुद्ध १ दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।

