वैश्विक

Ukraine: Facebook ने अपने प्लेटफॉर्म पर ‘रूसी आक्रमणकारियों’ के खिलाफ हिंसक भाषण की दी अनुमति

Ukraine पर हमले के बाद से रूस पर दुनिया के तमाम देशों और कंपनियों का दबाव बनाने का सिलसिला जारी है. अमेरिका और उसके सहयोगी देश जहां रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा चुके हैं. वहीं कई बड़ी कंपनियां रूस से अपना कारोबार बंद कर चुकी हैं, जबकि यही कंपनियां यूक्रेन को समर्थन देने के लिए कई तरह की पहल कर रही हैं.

Facebook  फिर से आगे आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक ने ‘रूसी आक्रमणकारियों’ के खिलाफ हिंसक भाषण की अनुमति देने के नियमों में ढील दी है.

Facebook की पॉलिसी के मुताबिक, इस प्लेटफॉर्म पर किसी भी तरह के हेट स्पीच, हिंसक भाषण या आपत्तिजनक भाषण की अनुमति नहीं होती है. फेसबुक पर ऐसी चीजें प्रतिबंधित हैं, लेकिन यूक्रेन को समर्थन देने के लिए फेसबुक ने अब इसमें ढील दी है. इससे लोग खुलकर रूस के खिलाफ बोल सकेंगे और विरोध जता सकेंगे.

Facebook ने रूस में कई तरह की सख्ती बरती थी. इसके बाद रूस ने फेसबुक (Facebook) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए अपने यहां फेसबुक पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया था. रूस (Russia) की सेंसरशिप एजेंसी रोसकोम्नाडजोर (Roskomnadzor) ने फेसबुक पर रूसी मीडिया के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया था.

रूस की कार्रवाई परFacebook का कहना था कि रूस अपने लाखों लोगों को विश्वसनीय सूचना से वंचित कर रहा है. फेसबुक पर बैन लगाने के बाद रूस ने Twitter पर भी कार्रवाई की थी. रूस की सरकार ने कुछ दिन पहले फेसबुक के अलावा ट्विटर पर भी प्रतिबंधित लगा दिया था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20622 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 20 =