Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

निकाह के बाद घर पहुंची दुल्हन तो घर छोड़कर भागा दूल्हा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया। यहां खुद से दोगुनी उम्र की युवती के साथ हुए निकाह से नाखुश युवक बिना किसी को बताए घर छोड़कर चला गया है। परिजनों ने तहरीर देकर बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खादरवाला निवासी युवक का निकाह पिछले दस जून को मेरठ जनपद के कस्बा सरधना निवासी युवती के साथ हुआ था। निकाह के बाद दुल्हन घर आई तो दूल्हे समेत सबके होश उड़ गए।

दरअसल, दूल्हे से दुल्हन लगभग दोगुनी उम्र की थी, जिसका रिश्ता महज फोटो देखकर तय किया गया था। परिजनों ने बताया कि तभी से युवक इस निकाह से नाखुश था और तलाक लेने की जिद पर अड़ा था। हालांकि परिजन रिश्तेदारी में हुई इस शादी को निबाहने के पक्ष में थे।

परिजनों ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे युवक बिना किसी को कुछ बताए घर से कहीं चला गया। उसका मोबाइल फोन भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। परिजनों ने युवक को तलाश किया

लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। इस पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। शहर कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि पुलिस मामले की जांच करा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =