Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट व छेड़छाड़, कपड़े तक फाड़ डाले

गांव में तीन आरोपियों ने घर में घुसकर गाली गलौच करते हुए तीन महिलाओं के साथ मारपीट कर घायल कर दिया तथा एक महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ डाले।

आरोपी आगे मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। भोपा थाना गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि शाम को घर पर उसकी पत्नी व दो बहनें थी और उसका तीन वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था।

आरोप है कि तभी पड़ोस के एक युवक ने उसे थप्पड़ मार दिया। पत्नी ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली गलौच की और कुछ देर बाद तीन युवक लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए और पत्नी व बहनों के साथ गाली गलौच कर मारपीट की तथा दो आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिये।

शोर मचाने की आवाज सुनकर आए लोगों ने उनकी जान बचाई। आरोपी आइंदा मौका मिलने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर गए हैं।

इसके बाद शनिवार को घर के सामने खड़ी एक रिश्तेदार की बाइक में भी आरोपियों ने तोड़फोड़ कर दी।

एसएसआई राजकुमार राणा ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21174 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − ten =

Language