समाचार
मुजफ्फरनगर। सर्विस क्लब में चल रहे भावना स्वरूप मैमोरियल अन्तर्राष्ट्रीय महिला टेनिस टूर्नामेंट में चल रहे क्वालीफाइंग मुकाबलों में महिला खिलाडि़यों ने शानदार मैच खेलते हुए अगले दौर में स्थान पक्का किया।
सर्विस क्लब में चल रहे क्वालीफाइंग मुकाबले में कोर्ट नम्बर एक पर अविका सजवाल ने लीरा राजू को 6-0, 6-2 से हराया। इसी कोर्ट पर श्राव्या शिवानी ने कडे मुकाबले में श्रीविला रश्मिका को 5-7, 2-6 से हराया। इसी कोर्ट नम्बर पर एक पुथ्यूसा रिचा पुडी ने सौम्या विज को 6-1, 6-2 से हराया।
कोर्ट नम्बर दो पर दीक्षा मंजू प्रसाद ने प्रीथि उजानी को 6-1 से शिकस्त दी लेकिन घुटने में चोट लगने के कारण हार स्वीकार की। इसी कोर्ट पर रिशिका सुनकरा ने आयुषी तंवर को 7-5, 6-4 से संघर्षपूर्ण मेच में एक घंटा 35 मिलनट में कडा संघर्ष करते हुए आयुषी तंवर को हराया। कोर्ट नम्बर 3 पवर सोहा सादिक ने शैफाली अरोरा को 6-2, 6-1 से हराया। इसी कोर्ट पर आरती मुन्नयन ने मान्या विश्वनाथ को 6-3, 6-0 से पराजित किया। मैच के मुख्य रैफरी पुनीत गुप्ता ने बताया कि 11 नवम्बर को उजबेकिस्तान की अलबिना खबीबुलिना का मुकाबला भारतीय खिलाडी अविका सजवाल से होगा। कोर्ट नम्बर एक पर दोपहर बारह बजे यूएसए की एलेक्जेण्ड्रा का मुकाबला भारतीय खिलाड़ी रिषीका सुनकारा से होगा। कोर्ट नम्बर दो पर भारत की जेनिका लुकीखाम का मुकाबला श्रीबिवी रश्मिका से होगा। कोर्ट नम्बर दो पर भारत की निधि चिलयिुमुला का मुकाबला भारत की ही पृथमूषा से होगा।
कोर्ट नमबर 3 पर भारत की अस्मिता ऐश्वरामूर्ति का मुकाबला भारतीय खिलाडी सोहा सादिक से होगा। इसी कोर्ट पर भारत की नताशा पलहा का मुकाबला आरती ुमनियान से हेागा। इसके बाद कोर्ट नम्बर तीन पर ही चाइना की डान-नो-वांग का मुकाबला भारतीय खिलाडी दीक्षा मन्जू प्रसाद से होगा। क्वालीफाइंग मैच की विजेता खिलाडियों को 12 नवम्बर से शुरू होने वाले मुख्य ड्रा में खेलने का मौका मिलेगा। आयोजन समिति सचिव रविंद्र चौधरी ने बताया कि मैच की सभी तैयारियां आईटीएफ मानक के अनुसार की गयी है।
