खबरें अब तक...

समाचार

युवक की हत्या से फैली सनसनी
मीरापुर। प्रेम प्रसंग मे युवक की दिन दिहाडे गोली मारकर हत्या कर देने से सनसनी फैल गई। युवक की हत्या से ग्रामीणो मे भय बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।
थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव वलीपुरा मे आज सुबह युवक की हत्या से ग्रामीणो मे दहशत बन गई। ग्रामीणो द्वारा दी गई इस सूचना से पुलिस मे हडकम्प मच गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव वलीपुरा निवासी युवक कुलदीप पुत्र बिल्लू का गांव की ही निवासी एक युवती से पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि युवती के भाई मनीष व उसके परिजनो को यह बात पसंद नही थी और युवती का भाई मनीष इसका लगातार विरोध करता चला आ रहा था। लेकिन इस सब के बावजूद उक्त युवती परिजनो से चोरी छीपे अपने प्रेमी कुलदीप से मिलती रहती थी। चर्चा रही कि युवती के भाई मनीष ने अपनी बहन के प्रेमी कुलदीप को हिदायत दी थी कि वह उसकी बहन से मिलना छोड दे अन्यथा वह उसकी हत्या कर देगा। आरो प है कि चार-पांच दिन पहले मनीष व कुलदीप के बीच इस बात को लेकर तीखी झडप भी हुई थी। जिसमे मनीष ने कुलदीप को देख लेने की धमकी दी थी।
चार-पांच दिन पूर्व हुए इस घटनाक्रम के बाद कुलदीप गांव से कही बाहर चला गया था तथा बीती रात ही वह अपने घर वापिस लौटा था।
बताया जाता है कि आज दोपहर युवक कुलदीप अपने घर के समीप परचून की दुकान से कुछ सामान लेने के लिए जा रहा था कि इसी बीच मनीष उसके भाई शिब्बु उनके साथी गुरदीप व एक अन्य युवक ने उसे रास्ते मे रोक लिया तथा गाली गलौच व आपसी झगडे के बीच कुलदीप पर गोली चला दी। जिससे कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। दिन मे चली गोलियो से एक बार को माहौल मे सन्नाटा सा पसर गया। वहीं दूसरी और किसी अनहोनी की आशंका के चलते ग्रामीण उस दिशा मे दौड पडे जिस दिशा से गोलियो के चलने की आवाज आ रही थी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने देखा कि जमीन पर कुलदीप का शव लहुलुहान अवस्था मे पडा हुआ है। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणो की सूचना से पुलिस मे हडकम्प गया। युवक के परिजनो को जब इस घटना का पता चला तो घर मे कोहराम मच गया। परिजन तथा पडौसी भी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ जानसठ सोमेन्द्र कुमार नेगी, सीओ भोपा राम मोहन शर्मा, इंस्पैक्टर मीरापुर पंकज त्यागी, इंस्पैक्टर जानसठ संतोष कुमार त्यागी, इंस्पैक्टर भोपा मगनवीर सिह गिल, इंस्पैक्टर ककरौली जितेन्द्र सिह आदि मय फोर्स के गांव मे पहुंचे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियो ने मामले की जानकारी लेने के साथ शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।

25-25 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार1 5 |
मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना क्षेत्र के गांव जौला के जंगल में आज सुबह एक कार में सवार दो कुख्यात बदमाशों के साथ पुलिस की जबरदस्त मुठभेड़ हुई। पुलिस व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाशो ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। वहीं पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ चलाई गई गोली से दो बदमाश घायल हो गए। मुठभेड मे शामिल घायल बदमाशों ने ही गुरुवार की सुबह हापुड़ में सरसों के तेल से भरा ट्रक लूटने के बाद उसके चालक को बुढाना के पास फेंक दिया था। घायल बदमाशों के ऊपर २५-२५ हजार रुपये का इनाम घोषित है। मुठभेड की सूचना पाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा पुलिस टीम से पूरे मामले की जानकारी ली व पुलिसकर्मियो का उत्साह वर्धन किया।
जानकारी के मुताबिक थाना बुढाना क्षेत्र में गत दिवस हापुड़ में सरसों के तेल से भरा ट्रक लूटने के बाद उसके चालक को गढ़ी सखावत पुलिस चौकी के पास फेंकने की घटना प्रकाश में आई थी। पुलिस तभी से इस मामले की छानबीन में जुटी थी। आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक कार में सवार दो बदमाश सरसों के तेल का सैंपल देने गांव जौला की तरफ आए हैं। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की तो कार सवार बदमाशों ने वहां से भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा पीछा करने पर बदमाशों की गाड़ी कार एक पुलिया से जा टकराई। जब पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो कार में सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें कार में सवार दोनों बदमाश घायल हो गए। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने कल हुई ट्रक लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। दोनों बदमाशों की पहचान फफराना मोदीनगर निवासी राजेंद्र तथा कादराबाद मोदी नगर निवासी सुखबीर के रूप में हुई। मुठभेड़ की सूचना पाकर भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई। एसएसपी ने बताया कि दोनों बदमाशों पर २५-२५ हजार का इनाम घोषित है तथा इससे पहले भी वह मेरठ तथा अन्य स्थानों पर लूट की अनेक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पकड़े गए बदमाशों सुखवीर और रविन्द्र निवासी मोदीनगर के कब्जे से एक कार, तमंचे तथा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस लूटे हुए ट्रक तथा सरसों के तेल को बदमाशों की निशानदेही पर बरामद करने का प्रयास कर रही है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार सुबह एक ट्रक मोदीनगर से सरसों का तेल लेकर रवाना हुआ। हापुड स्थित फ्लाईओवर के पास जब ट्रक का चालक अजय पाल सिंह ट्रक के शीशे साफ करने लगा तभी पीछे से एक कार में सवार कुछ बदमाश वहां आए। उन्होंने अजय पाल सिंह को हथियारों के बल पर आतंकित कर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। उसके बाद बदमाश ट्रक को मेरठ होते हुए मेरठ करनाल हाईवे पर ले आए। चालक अजय पाल सिंह के अनुसार बदमाश उसे बुढाना के पास फेंकने के बाद ट्रक को लेकर फरार हो गए। सुबह के वक्त हाईवे पर दौड़ लगा रहे युवकों ने जब चालक अजयपाल को देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। लूट की सूचना पाकर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक देहात आलोक शर्मा, सीओ तथा थाना बुढाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। एसपी देहात ने बताया कि चालक नशे की हालत में मिला। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। घटना का अनावरण करने के लिए कईं पुलिस टीमें गठित की गई थी। इस संबंध में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान विस्तृत जानकारी दी।

अधिकारी कांवड यात्रा से सम्बन्धित कार्या को हर हालत में ३० जून से पहले ही पूर्ण करना सुनिश्चित करेः जिलाधिकारी
जल निगम स्थान चिन्हित कर कांवड मार्ग पर हैण्डपम्पों की स्थापना कराना सुनिश्चित करेDsc 1524 |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने कहा कि कांवड यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सदभाव के वातावरण में सम्पन्न कराना है। उन्होने कहा कि कांवड यात्रा मा० मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में सम्मलित है। सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारी अपने से सम्बन्धित कार्या को हर हालत में ३० जून से पहले ही पूर्ण करना सुनिश्चित करे। उन्होने कहा कि कार्य की प्रगति के सम्बन्ध में अवगत कराया जाये। उन्हेने निर्देश दिये कि अधिकारीगण समय सीमा के अन्तर्गत अपने से सम्बन्धित दायित्वों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करेगे।
जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय आज जिला पंचायत सभागार में अधिकारियों के साथ कांवड यात्रा की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक कर रहे थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड नहर पटरी पर उत्तराखण्ड की सीमा से मार्ग पर प्रकाश की व्यवस्था कराई जायेगी। अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि ट्रांसफार्मर के बेरिकेंटिंग का कार्य व विधुत पोल पर काली पन्नी लगाने का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाये। जिलाधिकारी ने मदनी चौक, रूडकी चुंगी, सिसौना मार्ग के सम्बन्ध में भी जानकारी की। उन्होने कहा कि जल भराव की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाये। उन्होनें निर्देश दिये कि समस्या का निस्तारण होना चाहिए और कार्य शीघ्र शुरू कराया जाये। जिलाधिकारी ने एसडीएम व सीओ के निर्देश दिये कि सयुक्त रूप से भ्रमण कर कांवड मार्ग के सम्बनध में कराये जाने वालें कार्या के लिखित मे ंउपलब्ध कराना सुनिश्चत करे। उन्होने निर्देश दिये कि कांवड यात्रा के सम्बन्ध में अभी से अधिकारियों की जोनल, सैक्टर मजिस्ट्रेट की डयूटी लगा दी जाये। और उन्हे मार्ग आवंटित कर जिम्मेदारी सांप दी जाये। उन्होनें जल निगम को निर्देश दिये कि स्थान चिन्हित कर मार्ग पर हैण्डपम्पों की स्थापना कराना सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि कांवड मार्ग की एण्ट्री से साईन बोर्ड लगवाये जाये और अधिकारियों के फोन नम्बर भी अंकित कराये जाये। उन्होने कांवड मार्ग पर जल निगम को पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिये और डीएफओ को भी निर्देश दिये कि वे भी इसमें सहयोग करे। उन्होने कहा कि टेंकर्स की व्यवस्था करा ली जाये तथा समस्त एसडीएम निकायों से टेंकरो की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सिचांई विभाग नहरों के पास बेंरिकेटिंग का कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करे और जहां खतरा है और पानी गहरा है वहां बोर्ड लगवाये जाये। उन्होने खादय सुरक्षा अधिकारी को यह निर्देश दिये कि हाईवे के किनारे स्थित होटलो, ढाबो पर क्वालिटी की जांच करे और यह भी जांच करे मूल्य सूची अंकित करे। उन्होने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी कांवड मार्गा पर एम्बुलेंस की व्यवस्था रखी जायेगी और यदि कोई कांवड यात्री घायल हो जाता है तो एम्बुलेंस के माध्यम से उसे गन्तव्य तक छुडवाने की व्यवस्था करायी जायेगी और सभी जीवन रक्षक दवाईयां की उपलब्धता सुनिश्चत की जाये। उन्होने अधिशासी अधिकारियों व विधुत विभाग को निर्देश दिये सयुक्त टीम बनाकर बिजली के खम्भों की जांच करा ली जायें कही कोई पोल पर तार खुले न हो। उनहोने अधिकारियों को निर्देश दिये सडक, बिजली व जलभराव की समस्याओं को कांवड यात्रा शुरू होने से पहले इन सबका निराकरण कर लिया जायें। उन्होने कहा कि शिवरों में सफाई व्यवस्था का उचित ध्यान रखा जाये। उन्होने कहा कि एनएच पर जहां कही गढढे हो उन्हे तत्काल ठीक कराया जाये। उन्होने कहा कि जहां कही भी मार्ग ठीक कराने के लिए मिटटी डलवानी हो अपर जिलाधिकारी वि०/रा० से सम्पर्क कर लिया जाये। उन्होने कहा कि कांवड मार्ग से जुडे कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराये जाये। उन्होने कहा कि कांवड यात्रा कि तैयारी कुम्भ के पैटर्न पर किया जाये।
जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड यात्रा में सभी विभाग आपसी समन्वय कर कार्य को पूर्ण करना सुनिश्चित करे। उन्होने कहा कि हर बार नये प्रबन्ध करने पडते है। उन्होने कहा कि सभी अधिकारीगण संवेदनशील होकर कांवड यात्रा को सम्पन्न कराये और कांवड यात्रा के पहले ही सारे कार्य पूर्ण कर ले। उन्होने कहा कि गंग नहर की पटरी पर सभी व्यवस्था अच्छी तरह करे जिससे कांवड यात्री अपर गंग नहर की पटरी से निकले। उन्होने कहा कि कांवड लाने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे अतएव तीव्र गति के साथ समस्त कार्य पूर्ण कराये जाये ताकि कांवड यात्रा से पूर्व कांवड यात्रियों को कोई परेशानी न हो। साथ ही खुले में रखे ट्रांसफार्मरों की बेरिकेटिंग का कार्य प्राथमिकता पर पूर्ण करा लिया जाये। उन्होने कहा कि यदि कहीं बिजली के तार ढीले है तो उन्हें कसवाया जाये।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार, सीडीओ अर्चना वर्मा, एडीएम-ई अमित सिंह, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, सचिव एमडीएम महेन्द्र प्रसाद, एसपी ट्रेफिक, देहात, सभी एसडीएम, समस्त सीओ, सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सुन्दरकाण्ड के पाठ का आयोजन
मुजफ्फरनगर। पूजन एवं श्री सुन्दरकाण्ड के पाठ व संकीर्तन के साथ मन्दिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। वार्षिकोत्सव मे भण्डारे का आयोजन भी किया गया। जिसमे सैकडो श्रृद्धालूओ ने प्रसाद ग्रहण किया।
नई मन्डी स्थित माता वाले मन्दिर का वार्षिकोत्सव विभिन्न धार्मिक आयोजनो के बीच धूमधाम के साथ मनाया गया। आज हुए धार्मिक अनुष्ठानो के बीच मंदिर प्रागण मे हवन किया गया। जिसके पश्चात मेरठ से आई संकीर्तन मण्डली द्वारा श्री सुन्दर काण्ड का पाठ व संर्कीतन किया गया। तत्पश्चात दोपहर मे विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमे नई मन्डी के दुकानदारो सहित अनेक श्रृद्धालूओ ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुधाकर भारद्वाज आचार्य,मंदिर समिति के अध्य़क्ष विनोद सिंघल, मनमोहन सिंघल,सुशील सिंघल,प्रमोद सिंघल, मुकेश छारिया,पंडित गिरधारी लाल, सन्तू पंडित आदि मौजूद रहे।

यातायात नियमों की दी जानकारी6 5 | 7 5 |
मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज में यातायात नियमों की जानकारी देने हेतु एक भव्य कार्यक्रम एनसीसी के कैडेट्स के साथ किया गया इस अवसर पर मुजफ्फरनगर के अत्यंत ही परिश्रमी योग्य एवं अनुभवी यातायात प्रभारी श्री राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात के नियमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई यह कार्यक्रम ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम में यातायात से संबंधित जानकारियों का एनसीसी के कैडेट्स ने लाभ उठाया इस अवसर पर अन्य छात्र भी बड़ी संख्या में मौजूद थे उल्लेखनीय है कि राजेश कुमार सिंह यातायात जागरूकता के संबंध में हर रोज एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते हैं और यातायात के संबंध में आम जनता को एवं युवाओं को जागरुक करते रहते हैं राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में आयोजित कार्यक्रम ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ जिसके लिए मुजफ्फरनगर के यातायात प्रभारी राजेश कुमार सिंह की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।

शहीदी पर्व पर जगह जगह लगाई छबील9 4 | 8 5 |
मुजफ्फरनगर। श्री गुरू सिंह सभा मुजफ्फरनगर के मीडिया प्रभारी स. हरप्रीत िंसह ने प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि शहीदों के सिरताज शांति के पुन्ज सिक्खों के पांचवे गुरू श्री गुरू अर्जुन देव जी महाराज शहीदी पर्व बड़ी श्रद्धाभाव के साथ श्री गुरू सिंह सभा द्वारा गुरूद्वारा श्री गुरू िंसह सभा निकट रोडवेज में मनाया गया। जिसमें श्री अखन्ड पाठ साहिब की समाप्ति हुई इसके उपरान्त स. विरेंद्र सिंह पंछी द्वारा रस्मयी कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया व ज्ञानी जोगा सिंह व ज्ञानी हरजीत िंसह ने गुरू जी के जीवन व शहादत के बारे में संगतों को बताया। इसके पश्चात मुख्य कीर्तन भाई कुलवन्त सिंह रसीला ने कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया व गुरू जी के जीवन पर प्रकाश डाला व बताया कि गुरू जी ने सभी धर्मो के बराबर सम्मान दिया। गुरू अर्जुन देव जी ने हरमन्दर साहिब का निव पत्थर मुस्लिम संत साई मिया मीर से रखवाया व प्रवेश द्वार के चार दरवाजे रखे गये जिससे यह दर्शाया गया कि हर धर्म के लिए दरवाजे खुले है व जातपात का भेद मिटाया। जीवन काल में श्री गुरू अर्जुन देव जी ने गुरू ग्रन्थ साहिब का सम्पादन किया। जिसमें अनेक भक्तों की व संतों व महापुरूषों की वाणी का समावेश कर जात पात का भेद मिटाया। वहीं आज भीषण गर्मी को देखते हुए जगह जगह छबीले लगायी गयी। गुरूद्वारा रोडवेज शिवमूर्ति, झांसी की रानी, सहारनपुर बस स्टैंड, नुमाइश कैम्प, ट्रांसपोर्ट नगर, रेलवे टस्ेशन पर छबीले लगायी गयी। इस दौरान स. धनप्रीत सिंह बेदी, हरजीत सिंह, स. वीरेंद्र सिंह सेखो, स. सुखदर्शन सिंह बेदी, स. जगप्रीत सिंह, स. तीर्थ सिंह, स. वजीर सिंह, स. गुरचरण सिंह, स. बलकार सिंह, स. गुरनाम सिंह, रविंद्र सिंह, सुखवीर सिंह रावल, स अरविंद्र सिंह, स. जितेंदद्र सिंह, स. गुरप्रीत सिंह पूरी, स. दिलप्रीत सिंह, स. राजपाल सिंह, स. देवेंद्र िंसह, स. इन्द्रजीत सिंह सेखो, स. सुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

समर कैंप का समापन10 4 |
मुजफ्फरनगर। स्थानीय ग्रेन चौम्बर पब्लिक स्कूल की सीनियर विंग में चल रहे समर कैंप का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। सभी छात्र-छात्राओं ने म्यूजिक, रोबोटिक्स, गेम्स एवं स्पोर्ट्स में बढ़ चढ़कर भाग लिया। भारत सरकार द्वारा स्थापित श्अटल टिंकरिंग लैबश् समर कैंप का मुख्य आकर्षण रहा जिसमे छात्र-छात्राओं ने लाइन फोलोवर रोबोट, रोप क्लाइम्बिंग रोबोट, ड्रोन, हेलीकॉप्टर प्रोटोटाइप आदि मॉडल बनाएं जिनमें सैंसर्स का प्रयोग करके अपनी प्रोग्रामिंग में सैंसर्स का महत्व सीखा। इस लैब में छात्रों को ३ डी प्रिंटर के बारे में तकनीकी जानकारी से अवगत कराया गया। गेम्स एंड स्पोर्ट्स में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को टेबल टेनिस, बैडमिंटन एवं बिलियर्ड्स की जानकारी दी गई। म्यूजिक में छात्र-छात्राओं ने तबला, ढोलक, हारमोनियम, कैशियो और कोन्गो आदि को सीखने में अधिक रुचि ली और भरपूर आनंद उठाया। छात्र-छात्राओं ने आर्ट एंड क्राफ्ट में पेपर क्युलिंग के अन्तर्गत अनेक प्रकार के डिजाइन बनाने सीखे। इस समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। समर कैंप को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी, शीलू कुमार, विजय कुमार, रविश मिश्रा, मीनाक्षी धीमान, तरुण धीमान व साक्षी पंवार का सराहनीय योगदान रहा।

मोबाइल व नकदी ले उड़ा चोर
भोपा। कस्बा निवासी कमल व अमित ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि वे दोनों बीते दोपहर गर्मी के चलते नंगला बुजुर्ग गांव के रजवाहे में स्नान करने पहुंचे। पटरी पर बाइक खड़ी करके कपड़े उतारकर बाइक पर रख दिए। रजवाहे में स्नान करने लगे। घंटों स्नान करने के बाद जब वह बाइक के पास पहुंचे तो उनके कपड़े बाइक पर नही मिले, कपड़ों में ही दोनों के मोबाइल व पांच हजार रुपये भी थे। वहां मौजूद कई युवकों के साथ उन्होंने आसपास तलाश किया तो नंगला बुजुर्ग के रास्ते पर खेत में कपड़े पड़े मिले, जिनसे दोनों मोबाइल व पांच हजार रुपये गायब मिले। प्रभारी निरीक्षक एमएस गिल ने बताया कि जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

भूंकप और आग से बचाव का प्रशिक्षण दिया
मुजफ्फरनगर। जिला महिला अस्पताल में आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें अस्पताल के स्टाफ सहित अधिकारियों को आपदा आने पर किस प्रकार कार्य लेना चाहिए। जिला महिला अस्पताल में मरीजों के लिए बने विशाल भवन में किसी प्रकार की परेशानी आने पर स्टाफ को सावधान रहने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अस्पताल के डॉक्टर, नर्स, चपरासी आदि लोगों के लिए आपदा प्रबंधन कार्यशाला हुई। इसमें जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. विजय प्रताप यादव, वरिष्ठ परीक्षक डॉ. लोकेश कुमार, अग्निशमन विभाग से तीर्थपाल सिंह, डॉ. सुधीर कुमार ने टीम बनाकर स्टाफ का प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण में बताया गया कि आपदा आने पर उन्हें किस प्रकार खुद को सुरक्षित बचाना होता है। स्टाफ व अधिकारियों को आग लगने, भूकंप आदि आपदा आने पर सावधानी के साथ कार्य करने की जानकारी दी गई।

पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
खतौली। वन विभाग ने गंगनहर पटरी स्थित नर्सरी में पौधरोपण व पर्यावरण जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में वर्ष २०१९ में २२ करोड़ पौधारोपण को माइक्रोप्लान के बारे में बताया। वृक्ष अभिभावकों, ग्राम प्रधानों व कृषकों को गड्ढा खुदान, पौध चयन, पौध दुहन, पौधरोपण, निराई, सिंचाई, सुरक्षा, अनुरक्षण आदि जानकारी दी। कार्यक्रम में संजय राठी, फूल कुमार, प्रेम सिंह, अंजू वर्मा, राजेश सोम, कुलदीप कुमार, महीपाल, नितिन कुमार, कैलाशचंद, नेबत, मंगत, राकेश, ब्रजपाल, दीपक, रामू आदि मौजूद रहे।

कार की टक्कर से खंभा टूटा
खतौली। बुढ़ाना रोड पर कार से बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। बिजली का खंभा एवं तार टूट गए, जिससे बिजली की सप्लाई बंद हो गई। तारों की मरम्मत कराकर आपूर्ति सुचारू कराई गई। पावर कारपोरेशन के अवर अभियंता नीरज शर्मा ने थाने पर कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

बदमाश को दबोचा
मुजफ्फरनगर। खतौली के बेगराजपुर पुलिस चौकी के पास थाना मंसूरपुर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। इंस्पेक्टर मंसूरपुर संजीव कुमार ने बताया कि गुरुवार रात पुलिस बेगराजपुर चौकी के पास चेकिग कर रही थी। इसी बीच मैक्स पिकअप गाड़ी वहां से गुजर रही थी। रोकने पर चालक ने गाड़ी दौड़ा दी। पुलिस ने उनका पीछा किया। चालक गाड़ी को लेकर बेगराजपुर इंडस्ट्रियल स्टेट को जाने वाले मार्ग पर भागने लगा। पुलिस पास पहुंची तो गाड़ी में सवार बदमाशों ने उतरकर दो फायर पुलिस पर झोंके। जवाबी फायरिग में एक गोली एक बदमाश की टांग में लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान अख्तर पुत्र नसीर निवासी पुरबालियान के रूप में हुई। उसका एक साथी भागने में सफल हो गया। उसकी तलाश में काबिग की, लेकिन हाथ नहीं लग सका। मुठभेड़ स्थल से मैक्स पिकअप गाड़ी, दो गाय, तमंचा, जिदा व खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि अख्तर पर गोकशी के सात मुकदमे दर्ज हैं। वह गायों को गोकशी के मकसद से ले जा रहा था। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने पुलिस से बदमाशों के संबंध में जानकारी ली।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk