Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

देश विदेश में जनपद की नई पहचान बनायेगा ‘ गुड महोत्सव 2019’

जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एक जनपद-एक उत्पाद के अन्तर्गत 8 जून से 10 जून तक देश-विदेश और जनपद का प्रथम तीन दिवसीय गुड़ महोत्सव-2019 आयोजित किया जायेगा। उन्होने कहा कि मुजफ्फरनगर जनपद का गन्ना उत्पादन में प्रदेश में अग्रणी स्थान है, जिस कारण जनपद को ‘‘चीनी का कटोरा’’ भी कहा जाता है। विश्व स्तर पर रिकाॅर्ड गन्ना उत्पादन करने वाले मुजफ्फरनगर जनपद में एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मण्डी है। परन्तु कालान्तर में गुड़ उद्योग में भारी ह्रास हुआ है, अतः प्रदेश सरकार की एक जनपद – एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत इस उद्योग को गति प्रदान करने की बहुत आवश्यकता है। उन्होने बताया कि गुड़ महोत्सव कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य भी गुड़ उत्पादकों को उत्पादन बढ़ाने सम्बन्धी तकनीकों की जानकारी देना, प्रोत्साहित करना एवं गुड़ उद्योग को संगठित करना है। इसके अतिरिक्त गन्ना किसानों को गन्ने की नई-नई प्रगतियों की जानकारियाँ देना, उपज में उच्च तकनीक का इस्तेमाल करना, बाजार की मांग के अनुसार फसल चक्र निर्धारित करना आदि विषयों पर कृषि वैज्ञानिक जानकारी देंगें जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और गन्ना किसान, कोल्हू संचालक और व्यापारियों को अधिक लाभ के साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी कम कीमत पर अच्छे गुड़ और उससे बने पदार्थ प्राप्त होंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि गुड़ महोत्सव का उद्घाटन 8 जून को प्रातः 11ः30 बजे माननीय       डाॅ0 संजीव कुमार बालियान, केन्द्रीय राज्यमन्त्री, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन, भारत सरकार द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री कपिल देव अग्रवाल, नगर विधायक-मुजफ्फरनगर एवं श्री उमेश मलिक, विधायक-बुढ़ाना आदि उपस्थित रहेंगे। प्रदर्शनी के दूसरे दिन 9 जून को गन्ने की प्रदर्शनी एवं गन्ना किसानों की समस्याओं एवं उनके समाधान पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री सुरेश राणा, गन्ना मन्त्री, उत्तर प्रदेश सरकार उपस्थित रहेंगे। अन्तिम दिन 10 जून को समापन समारोह के मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री माननीय श्री सतीश महाना, औद्योगिक विकास मन्त्री, उत्तर प्रदेश सरकार होंगे।  

———————————————————————————–
3 दिन चलने वाले गुड महोत्सव की मिठास में बडी बडी हस्तियां करेगी शिरकत
———————————————————————————-
महोत्सव में विभिन्न वर्गों में लगे स्टाॅल्स में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वालों को
सम्मानित किया जायेगा, गुड की सभी वैरायटी का होगा प्रदर्शन
————————————————————————-

उन्होने बताया कि गुड़ महोत्सव कार्यक्रम श्रीराम गु्रप आॅफ काॅलेेजज, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रदर्शनी, फूड कोर्ट, संगोष्ठी व कार्यशाला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायंेगे। प्रदर्शनी में लगभग 35 स्टाॅल लगेंगे जिसमें विभिन्न स्थानों से विभिन्न प्रकार के गुड़, गन्ना रस और उनसे बने खाद्य पदार्थ, गुड़ बनाने की प्रक्रिया से बने सह पदार्थ यथा राब, सिरका, शीरा, खांड, गुड़ की विभिन्न प्रकार की चाय, गुड़ से बनी मिठाईयां – रेवडी, गजक, चटकन, गुड़ से बनने वाले देशी व विदेशी व्यंजन आदि प्रदर्शित एवं विक्रीत किये जायेेंगे। इस अवसर पर बनाई जा रही फूड़ कोर्ट में गुड़ से बने अनेक प्रकार के व्यंजन मिठाईयों के अतिरिक्त दक्षिणी भारतीय, पश्चिमी एवं चाईनीज खाद्य पदार्थ उपलब्ध रहेंगे। इसके अतिरिक्त गुड़ से बनी विभिन्न प्रकार की औषधियों का भी प्रदर्शन किया जायेगा। यह भी जानकारी दी जायेगी की गुड़ खाना स्वास्थ्य के लिये क्यों लाभकारी है। प्रदर्शनी में विभिन्न वर्गों में लगे स्टाॅल्स में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वालों को सम्मानित किया जायेगा।
जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने बताया कि 3 दिन चलने वाले इस गुड़ महोत्सव में प्रतिदिन संगोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा जिसमें दिवस अनुसार निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श एवं प्रशिक्षण दिया जायेगाः-
प्रथम दिवस (दिनंाक 08.06.2019 समय प्रातः 11ः00 बजे से सायं 6ः00 बजे तक)
विषय – ‘‘गुड़ उद्योग का ग्रामीण विकास में योगदान’’
ऽ गुड़ उद्योग का इतिहास एवं क्षेत्रवार वितरण एवं विश्लेषण
ऽ गुड़ उद्योग में रोजगार के अवसर
ऽ गुड़ उद्योग का सामाजिक एवं आर्थिक प्रभाव

द्वितीय दिवस (दिनंाक 09.06.2019 समय प्रातः 11ः00 बजे से सायं 6ः00 बजे तक)
विषय – ‘‘गुड़ उद्योगः संसाधन एवं तकनीक’’
ऽ गन्ने का उत्पादन एवं उन्नतशील प्रजातियां, बुवाई की विधियाँ एवं बीमारियों की रोकथाम 
ऽ गुड़ उद्योगः उत्पादन, क्षमता एंव विभिन्न तकनीकियाँ।
ऽ गुड़ उद्योग के उत्थान एवं विकास हेतु सरकार की पहल एवं नवीन खाण्ड़सारी नीति।
तृतीय दिवस (दिनंाक 10.06.2019 समय प्रातः 11ः00 बजे से सायं 6ः00 बजे तक)
विषय – ‘‘गुड़ः उत्पादन, विपणन (बिक्री) एवं वितरण प्रणाली’’
ऽ डिजीटल प्लेटफार्म का उत्पादन 
ऽ मंडी समिति, मूल्य निर्धारण एवं व्यापारियों व किसानों की आय, गुड़ की शुद्धता को बढ़ाने के उपाय।
ऽ ट्रान्सपोर्टेशन, भंड़ारण, पैंकिग आदि के प्रभावी प्रबन्धन।
इस अवसर पर प्रत्येक दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा। कार्यक्रम में लोक गीत, लोक नृत्य, रागनी एवं लघु नाटिकायें प्रस्तुत की जायेंगी जिसमें श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेजेज के अतिरिक्त जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों तथा युवाओं द्वारा संगठित डांस ग्रुप द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। प्रसिद्ध कलाकार राहुल बालियान एण्ड पार्टी द्वारा महाभारत को रागनियों द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। दिल्ली से आये सत्यम ग्रुप द्वारा विभिन्न प्रदेशों के लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी जायेगी। मथुरा से आये श्री गोपाल कृष्ण द्वारा ब्रज के रास एवं घूमर प्रस्तुत किये जायेंगे। इस अवसर पर परम्परागत एव आधुनिक कोल्हू मशीनरी आदि का भी प्रदर्शन किया जायेगा। विशेषतः भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ द्वारा विकसित आॅटोमैटिक कोल्हू मशीन और इसकी कार्यशैली का भी प्रदर्शन किया जायेगा। श्री राकेश टिकैत, प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन से प्राप्त एक प्राचीन काल का कोल्हू भी प्रदर्शित किया जायेगा। इसके साथ ही गुड़ बनाने की प्रक्रिया बनाने में प्रयुक्त विभिन्न नये प्रकार के उपकरणों का भी प्रदर्शन किया जायेगा। 
 जनपद में पहली बार पिछले 40 वर्षो में गुड उत्पादन कर रहे कोल्हुओं की गणना करायी गयी है। वर्तमान में जनपद में लगभग 800 कोल्हू संचालित हैं। इसके अतिरिक्त सचिव, कृषि मंडी द्वारा गुड़ व्यापारियों का सर्वेक्षण भी कराया गया। इनसे प्राप्त प्राथमिक आंकडों को विभिन्न आरेख तथा मानचित्र द्वारा प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जा रहा है। जनपद में गन्ना, गुड़ उत्पादन एवं इसकी बिक्री पर एक डाॅक्यूमैन्ट्री भी बनाई गई है जो इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित की जायेगी।
देश के विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों से गन्ना एवं गुड़ तथा इसमें प्रयुक्त होने वाली तकनीक पर जानकारी दी जायेगी। इस अवसर पर प्रमुख वैज्ञानिक डाॅ0 अश्वनी दत्त पाठक, निदेशक, आई.आई.एस.आर., लखनऊ डाॅ0 दिलीप कुमार, प्रभारी गुड़ विभाग, आई.आई.एस.आर. लखनऊ, डाॅ0 महेश, अध्यक्ष गन्ना परिष्करण विभाग, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना,  श्री सी0के0 जैन, गुलशन पाॅलियोलाॅन, मुजफ्फरनगर, डाॅ0 रघुनन्दन एवं डाॅ0 कल्पना, एनर्जी एफिसियेन्ट टैक्नोलाॅजी, नई दिल्ली, डाॅ0 सुरेश, केरल, श्री अल्पेश पटेल, गुजरात, श्री मदनलाल, पूणे (महाराष्ट्र) एवं श्री राशिद खान, रूड़की आदि संगोष्ठी में अपने विचार रखेंगे।
इस अवसर पर गुड़ व्यापारियों के लिये तैयार किये गये डिजीटल प्लेटफार्म का उद्घाटन भी किया जायेगा जिसमें गन्ना किसानों, कोल्हू संचालकों, गुड़ के फुटकर-थोक व्यापारियों एवं देश-प्रदेश के गुड़ व उससे बने पदार्थों के खरीददारों की जानकारियां होंगी। प्रत्येक कोल्हू संचालकोें एवं व्यापारियों को एक अलग पाॅकेट दी जायेगी जिसमें उसके पास उपलब्ध माल की वह विशेष जानकारी दे सकता है। इस पाॅर्टल द्वारा गुड़ के आॅनलाईन ई-ट्रेडिंग को बढ़ावा दिया जायेगा। यह डिजीटल प्लेटफार्म एक एप द्वारा मोबाईल पर भी उपलब्ध होगा जिससे मोबाईल द्वारा ही ई-ट्राजेक्शन करके गुड़ की खरीद-फरोख्त की जा सके।
इस अवसर पर सुधीर कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्रीमति अर्चना वर्मा ,मुख्य विकास अधिकारी, सचिव एमडीए महेन्द्र प्रसाद, अमित कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), डाॅ0 सुभाष चन्द्र कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन, श्रीराम ग्रुप आॅफ कोलेजेज, मुजफ्फरनगर, डाॅ0 आर0 डी0 द्विवेदी, जिला गन्ना अधिकारी, मुजफ्फरनगर, श्री राकेश कुमार, सचिव, कृषि मंडी समिति, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + one =