खबरें अब तक...

समाचार

तीन दिवसीय गुड़ महोत्सव का श्रीराम कालेज में शुभारम्भ 2 5 |
मुजफ्फरनगर। गुड महोत्सव 2019 से मुजफ्फरनगर की देश विदेश मे एक नई पहचान बनेगी। विश्व स्तर पर रिकॉर्ड गन्ना उत्पादन करने वाले जनपद मुंजफ्फरनगर मे एशिया की सबसे बडी गुड मन्डी है। गुड महोत्सव का उददेश्य गुड उत्पादकों को उत्पादन बढाने सम्बन्धी तकनीकों की जानकारी देना, प्रोत्साहित करना एवं गुड उद्योग को संगठित करना है। सरकार द्वारा गन्ना किसानो के हितो के लिए पूरी ईमानदारी के साथ प्रयासरत है।
नगर के सरकूलर रोड स्थित श्रीराम कॉलेज मे आयोजित तीन दिवसीय गुड महोत्सव के उदघाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पधारे केन्द्रीय राज्य मंत्री पशुधन,डेयरी व मतस्य डा.संजीव बालियान ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि डा.संजीव बालियान ने कहा कि गुड से मुजफ्फरनगर की पहचान है। उन्होने कहा जनपद का गन्ना उत्पादन मे प्रदेश मे अग्रणी स्थान है, जिस कारण जनपद को चीनी का कटोरा भी कहा जाता है।
कार्यक्रम मे पहुंचने पर श्री राम कॉलेज के चेयरमैन डा.एस.सी.कुलश्रेष्ठ तथा विद्यालय प्रबन्ध समिति से जुडे पदााकारियो द्वारा मुख्य अतिथि डा.संजीव बालियान तथा उनके साथ विशिष्ट अतिथियो के रूप मे पहुंचे नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, बुढाना विधायक उमेश मलिक, चरथावल विधायक विजय कश्यप, पुरकाजी विधायक प्रमोद उॅटवाल आदि का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि डा.संजीव बालियान ने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यअतिथि डा.संजीव बालियान ने कहा कि गुड माफियाओ पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जाएगा ताकि अवैध रू

1 6 |

प से बिकने वाले गुड पर पाबंदी लग सके। उन्होने कहा कि लोकसभा सत्र मे जीएसटी को समाप्त कराने का प्रस्ताव रखा जाएगा। तथा जीएसटी को कृषि व्यवसाय से सम्बद्ध कराने पर विचार होगा। उन्होने कहा कि विधायको को मुख्यमंत्री से मिलकर उत्तर प्रदेश मे लगने वाली ढाई प्रतिशत जीएसटी को समाप्त कराने की मांग रखनी चाहिए। डा.संजीव बालियान ने कहा कि नए सत्र मे जनपद मे 100 आधूनिक कोल्हू स्थापित कराये जाऐंगे। जिनमे चाकलेट से बना गुड व अन्य विशिष्ट खादय पदार्थ तैयार किए जाएगे। इसी संदर्भ मे जनपद मे एक आधुनिक कोल्हू लग भी चुका है। गुड़ महोत्सव के माध्यम से गुड़ के प्रयोग से होने वाले लाभ विभिन्न बीमारियों से छुटकारा, आर्युवेदिक एवं होम्योपैथिक दवाईयों में गुड के प्रयोग आदि विभिन्न बिंदुंओं पर भी चर्चा की जायेगी।
उल्लेखनीय है कि श्रीराम कालेज में आयोजित गुड़ महोत्सव कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य भी गुड़ उत्पादकों को उत्पादन बढ़ाने सम्बन्धी तकनीकों की जानकारी देना, प्रोत्साहित करना एवं गुड़ उद्योग को संगठित करना है। इसके अतिरिक्त गन्ना किसानों को गन्ने की नई-नई प्रगतियों की जानकारियाँ देना, उपज में उच्च तकनीक का इस्तेमाल करना, बाजार की मांग के अनुसार फसल चक्र निर्धारित करना आदि विषयों पर कृषि वैज्ञानिक जानकारी देंगें जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और गन्ना किसान, कोल्हू संचालक और व्यापारियों को अधिक लाभ के साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी कम कीमत पर अच्छे गुड़ और उससे बने पदार्थ प्राप्त होंगे।
प्रदर्शनी, फूड कोर्ट, संगोष्ठी व कार्यशाला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये है। प्रदर्शनी में लगभग ३५ स्टॉल लगाये गये जिसमें विभिन्न स्थानों से विभिन्न प्रकार के गुड़, गन्ना रस और उनसे बने खाद्य पदार्थ, गुड़ बनाने की प्रक्रिया से बने सह पदार्थ यथा राब, सिरका, शीरा, खांड, गुड़ की विभिन्न प्रकार की चाय, गुड़ से बनी मिठाईयां – रेवडी, गजक, चटकन, गुड़ से बनने वाले देशी व विदेशी व्यंजन आदि प्रदर्शित एवं विक्रीत किये गये। इस अवसर पर बनाई जा रही फूड़ कोर्ट में गुड़ से बने अनेक प्रकार के व्यंजन मिठाईयों के अतिरिक्त दक्षिणी भारतीय, पश्चिमी एवं चाईनीज खाद्य पदार्थ उपलब्ध रहे। इसके अतिरिक्त गुड़ से बनी विभिन्न प्रकार की औषधियों का भी प्रदर्शन किया गया। यह भी जानकारी दी जायेगी की गुड़ खाना स्वास्थ्य के लिये क्यों लाभकारी है। प्रदर्शनी में विभिन्न वर्गों में लगे स्टॉल्स में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वालों को सम्मानित किया जायेगा।
कार्यक्रम मे प्रसिद्ध समाजसेवी भीमसैन कंसल, समाजसेवी सतीश गोयल, व्यापारी नेता रेवतीनंदन सिंघल, इजि.अशोक अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, हरिशंकर मूधरा, उद्योगपति कुशपुरी, अशोक बाठला, भाजपा नेता संजय गर्ग, वरिष्ठ भाजपा नेता अचिन्त मित्तल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, श्याम सिंह सैनी, अरूण खण्डेलवाल, अमित गर्ग, समाजसेवी बीना शर्मा, होतीलाल शर्मा, सुबेदार रणधीर सिह, श्रीमोहन तायल, वरिष्ठ नेता अशोक बालियान, सत्यप्रकाश रेशू, राजीव बालियान, धर्मेन्द्र मलिक, भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत सहित हजारो लोग मौजूद रहे।
वहीं कार्यक्रम में सीडीओ अर्चना वर्मा, एसएसपी सुधीर कुमार िंसह, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व राहुल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसडीएम सदर कु. धर्मेन्द्र, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, सीओ नई मंडी योगेंद्र सिंह, इंस्पैक्टर नई मंडी संतोष कुमार सिंह, एसएसआई मदन बिष्ट आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे।

स्कार्पियो पलटने से कई घायल4 4 |
खतौली। स्कार्पियो पलट जाने से गाडी मे सवार मासूम बच्चो सहित सभी लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए मेरठ भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार आज मूसरी मे शादी समारोह से वापिस मेरठ जाते वक्त खतौली एनएच-58 राजमार्ग प सेंट फ्रांसिस हॉस्पिटल के सामने टायर फट जाने से तेज गति से आ रही स्कार्पियो अचानक अनियन्त्रित होकर पलट गई। इस हादसे मे कार मे सवार एक ही परिवार के 9 लोग घायल हो गए। जिनमे से 3 बच्चे भी शामिल हैं। इस हादसे मे आयशा पत्नि नाजिम, हिना पत्नि शुएब,लाईबा पत्नि शाबाद,शुएब पुत्र यामीन व तीन मासूम बच्चे भी घायल हो गए थे। सडक हादसे पर अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको की सूचना पर इंस्पैक्टर खतौली हरसरन शर्मा पुलिसकर्मियो को साथ ले तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचे। जहां परिजनो के कहने पर सभी घायलो को उपचार के लिए मेरठ निजी अस्पताल भिजवा दिया गया।

शराब सहित चार दबोचे5 2 |
मंसूरपुर। पुलिस ने कच्ची शराब सहित चार आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकडे गए आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हे जेल भेजने की तैयारी की। एसपी सिटी सतपाल अंतिल के निर्देशो के चलते क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग अभियान के तहत मंसूरपुर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर चार करीब 70 लीटर कच्ची शराब सहित चार अभियुक्तो जोनी पुत्र अमन सिह, निवासी सोंटा, सचिन निवासी फलौदा थाना पुरकाजी, प्रमोद निवासी दक्षिणी कृष्णापुरी थाना कोतवाली व नरेश निविसी पीनना को गिरफ्तार कर उन्हे जेल भेज दिया। इस दौरान थाना प्रभारी संजीव कुमार व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

योग शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। जय गुरुदेव आर्ट ऑफ लिविंग परिवार की तरफ से लूथरा आई सेंटर भोपा रोड पर सभी मुजफ्फरनगर वासियों के लिए एक योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग ३० से ४० साधकों ने भाग लिया ।यह शिविर ४ दिन चला शिविर में अनेक प्रकार की योगिक क्रियाएं ,प्राणायाम, आसन ,ध्यान, समाधि आदि अनेक विधियां सभी को सिखाई गई जिसका सभी लोगों ने अत्यंत लाभ उठाया सभी ने कहा कि इस प्रकार के शिविर में भाग लेने से जीवन जीने की कला आती है जीवन को तनाव रहित कैसे जिया जाए इसका भी पता चलता है अनेक प्रकार की बीमारियां जैसे माइग्रेन ,शुगर बी०पी०आदी अनेक प्रकार के रोगों में अत्यंत लाभ है श्रीमती सोनिया लूथरा के द्वारा बताया गया कि सभी साधकों को यौगिक कराई गई और भविष्य में भी आगे भी कराई जाती रहेंगी इसी प्रकार से शाम के समय बच्चों का आर्ट एक्सेल शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें श्रीमती सोनिया लूथरा व प्रिया सिंह के द्वारा बच्चों को खेल खेल के माध्यम प्राणायाम ध्यान साधना आदि की क्रियाएं कराई गई जिसका ८ से १३ साल के बच्चों ने लाभ उठाया शिविर में बच्चों के माता-पिता ने बताया कि बच्चों को इस प्रकार की क्रिया करने से सभी बच्चों का मानसिक स्तर में वृद्धि ,एकाग्रता में वृद्धि होती है श्रीमती प्रिया सिंहके द्वारा बताया गया कि आगे भी लूथरा आई सेंटर पर इस प्रकार के कोर्स आयोजित किए जाएंगे जिससे और भी बच्चों को इसका लाभ मिल सके शिविर को आयोजित करने में श्री शैलेंद्र सिंह का भी अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा अंत में श्रीमती सोनिया लूथरा के द्वारा बताया गया कि बच्चों के शिविर और बड़ों के लिए योग शिविर का आयोजन भविष्य में भी किया था किया जाता रहेगा ।

छापामारी से हड़कम्प
भोपा। जिला प्रशासन के निर्देश पर आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो ने झोलाछाप डाक्टरो के यहां छापामारी की। चिकित्साधिकारियो की इस कार्यवाही से झोला छाप डाक्टरो मे हडकम्प मचा रहा। कई झोला छाप हो अपनी दुकानो का शटर डालकर फरार हो गए।
जिला प्रशासन के निर्देशो के चलते आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो ने भोपा,मोरना आदि क्षेत्रो मे भ्रमण कर कुछ स्थानो पर छापामारी की।

9 जून को शिवचौक पर होगी अलीगढ में बच्ची की हत्या के विरोध में भूख हड़ताल
मुजफ्फरनगर। जिला मुजफ्फरनगर उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक संजय गोयल के निवास स्थान चुंगी नम्बर दो पर हुई जिसकी अध्यक्षता राहुल वर्मा ने व संचालन नगर अध्यक्ष पंकज जैन ने किया। बैठक में बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गयी। राहुल वर्मा ने कहा कि अलीगढ में ढाई वर्षीय बिटियां टिवकल शर्मा की जघन्य हत्या से पूरे देश का आमजन आहत व भयभीत है। ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाना अति आवश्यक है। वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि व्यापार मंडल सरकार से मांग करता है कि हत्यारों को फांसी की सजा हो और इसके विरूद्ध एक ऐसा कानून बनाया जाये जो देश की संसद के दोनों सदनों में पास किया जाये। ऐसे में कोई सुनवाई न हो सीधे फांसी का प्रावधान कराया जाये। संजय गोयल ने कहा कि 9 जून दिन रविवार को प्रातः 11 बजे से शिवचौक पर एक दिवसीय भूख हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से पंकज जैन, लोकेश शर्मा, दीपक अग्रवाल, विकास गोस्वामी, मोहनलाल वर्मा, रामगोपाल वर्मा, गौरव मुंडे, सुमित खेडा, इसरार अहमद, शमशाद अहमद, संजय राठी, अमित राठी, लवकुमार सिंघल, ओमकार बालियान, जितेंद्र दीक्षित, राजकुमार वर्मा, विजय ठाकुर, विजय गुलाटी, अमित शर्मा, सुबोध शर्मा, मनोज सोनी, विनोद वर्मा, दीपक वर्मा, विकल्प गोयल आदि मौजूद रहे।

विकास कार्या को लेकर बीडीसी सदस्यों की बैठक .
शाहपुर। स्थानीय क्षेत्र पंचायत के सभागार में आयोजित बीडीसी , ग्राम प्रधानों व गणमान्य लोगों की बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख नीरज देवी ने की। बैठक में बीडीओ सुभाष चंद्र ने उपस्थित बीडीसी सदस्यों से विकास कार्या के प्रस्ताव लेकर कार्य योजना तैयार की । बीडीओ ने कहा कि किसानों व ग्रामीणों को आवारा पशुओं से निजात दिलाने में वह लापरवाही न बरतें और सभी ग्राम प्रधान अपने अपने गॉवो में आवारा पशुओं को रखने की वैकल्पिक व्यवस्था करने के साथ उनके चारे का प्रबंध करे । बीडीओ ने कहा कि विधवा व वृद्धावस्था पेंशन बनवाने के लिए पात्रों को जाग्रत करे । बैठक में सीएचसी के चिकित्सक डॉ राजकुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी केके त्यागी, आंगनबाड़ी की सीडीपीओ पुष्पा गौतम आदि ने भी विचार रखे।.

सुरक्षा की गुहार .
मुजफ्फरनगर। एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे प्रेमी युगल ने सुरक्षा की गुहार लगायी है। उनका कहना कि परिजन उन्हें लगातार हत्या की धमकी दे रहे हैं। नई मंडी कोतवाली के मोहल्ला शिवपुरी निवासी युगल के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने कुछ दिन पूर्व अपने अपने घर से चले गए। उन्होंने आर्य समाज मन्दिर में शादी करने के बाद हाइकोर्ट में कोर्ट मैरिज कर दिया।.

श्रद्धाजंलि दी
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय वाल्मिकी महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार झंझोट के मौ.आबकारी स्थित आवास पर एक शोक सभा रखी गई। जिसमे अलीगढ जिले मे दो साल की मासूम बच्ची की हत्या पर शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सुशील झंझोट ने कहा कि यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। उन्होने आहवान किया कि हम सभी को जाति-धर्म से उपर उठकर मासूम बच्ची को इंसाफ दिलाना चाहिए तथा महामहिम राष्ट्रपति व न्यायालय से हत्यारोपियो को फांसी की मांग करनी चाहिए। ताकि भविष्य मे कोई ऐसा कृत्य दोबारा ना कर सके। बैठक मे राजाराम शास्त्री, कस्तूर सिह स्नेही, मास्टर संजीव,नत्थू लाल चौहान, सागर बाल्मिकी,अमित चौहान, प्रदीप सभासद आदि मौजूद रहे।

चर्चित रिया हत्याकांड पर 12 जून को आएगा फैसला
मुजफ्फरनगर। अपने पिता को बचाने के लिए सीने पर बदमाशों की गोली खाकर जान गंवाने वाली रिया के मामले में एडीजे प्रथम की अदालत 12 जून को फैसला सुनाएगी। इस मामले में जांच के बाद सीबीआइ ने चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी थी। तब से ही हत्याकांड से जुड़े तीन आरोपितों में से दो सगे भाई जेल में हैं। राष्ट्रपति ने वर्ष 2015 में रिया को मरणोपरांत राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से नवाजा था।
2014 में राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा पाने वाले रिया हत्याकांड के मामले में अदालत ने सुनवाई पूरी कर फैसले की तिथि 12 जून मुकर्रर की है। अब से करीब पांच वर्ष पूर्व 10 मार्च 2014 में थाना भौराकलां क्षेत्र के गांव मुंडभर में विवाद के बाद सुबह के समय घर पर चढ़कर आए गांव के ही कुछ बदमाशों ने फायरिग की थी। इस दौरान घर से बाहर आई रिया ने देखा कि एक बदमाश ने उसके पिता को निशाना बनाते हुए फायर का इरादा किया, तो उसने अपने पिता को धक्का देकर उनकी जान बचाने के लिए बदमाश की गोली के आगे खुद आ गई थी। गोली रिया की छाती पर लगी थी। इस हमले में रिया की माता अनीता को भी गोली लगी थी। जिसके बाद दोनों को शामली अस्पताल ले जाया गया, जहां रिया को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था, जबकि अनीता उपचार के बाद ठीक हुई। इस मामले में रिया के पिता सुरेश पाल की तहरीर पर गांव के ही रोहताश, सुनील तथा ललित पुत्रगण रामस्वरूप तथा एक पूर्व प्रधान को भी आरोपित बनाया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने लिया था
हत्याकांड का संज्ञान-घटना के डेढ़ माह के भीतर थाना भौराकलां पुलिस ने आरोपित ललित एवं सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन पुलिस चार माह बाद भी आरोपित रोहताश तथा पूर्व प्रधान को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। जिसके बाद रिया के पिता सुरेश पाल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुरेश पाल ने बताया कि उनकी अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को तलब कर आरोपितों का रिकार्ड मांगा था।
सीबीआई ने पूरी की थी मामले की जांच-राज्य सरकार को तलब करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने हत्याकांड की जांच सीबीआइ से कराने का आदेश जारी किया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 23 मई 2015 को सीबीआइ ने हत्याकांड की जांच शुरू की थी। हालांकि इससे पूर्व थाना भौराकलां पुलिस ललित व सुनील के विरुद्ध न्यायालय में चार्जशीट लगा चुकी थी। जांच पूरी कर सीबीआइ ने हत्याकांड में आरोपित पूर्व प्रधान को क्लीनचिट देते हुए तीसरे आरोपित रोहताश के विरुद्ध चार्जशीट लगा दी थी।
एसटीएफ ने दबोचा था इनामी रोहताश-रिया हत्याकांड में फरार चल रहे तीसरे आरोपित रोहताश की गिरफ्तारी पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम रखा था। रोहताश को जुलाई 2016 में एसटीएफ ने नोएडा से उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह नोएडा में तैनात रिया के रिश्ते के चाचा पुलिसकर्मी चन्द्रपाल सिंह की हत्या के इरादे से कहीं जा रहा था।
बहस के बाद कोर्ट ने पूरी की सुनवाई-सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता जितेन्द्र त्यागी ने बताया कि मुकदमे की सुनवाई एडीजे प्रथम न्यायालय में हुई। उन्होंने बताया कि इस मामले में न्यायालय ने दो माह तक लगातार चली बहस के बाद तीन जून को सुनवाई पूरी कर ली। उन्होंने बताया कि रिया हत्याकांड से जुड़े मुकदमे में न्यायालय 12 जून को अपना फैसला सुनाएगा। हत्याकांड में नामजद तीन भाइयों में से सुनील हाईकोर्ट से जमानत पर है।
बाल वीरता पुरस्कार से नवाजी गई रिया-हत्या के बाद रिया को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने 2015 मरणोपरांत राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार देकर सम्मानित किया था। रिया को तत्कालीन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव ने भी 2015 में मरणोपरांत रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार से सम्मानित किया था। इसके अलावा भी रिया को कई पुरस्कार दिए गए।

बिना अनुमति के संचालित सात भट्टों पर कड़ी कार्यवाही
एसडीएम सदर व जिला खनन अधिकारी ने किये सील
मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार के निर्देश पर एसडीएम सदर कुमार धर्मेन्द्र व खनन अधिकारी जितेन्द्र कुमार शर्मा ने पुलिसबल के साथ सलेमपुर, दधेडू व लकड़संधा स्थित सात भट्टों पर कार्यवाही करते हुए उन्हें सील कर दिया। इसके साथ ही जेसीबी मशीन का प्रयोग करते हुए उनमें पानी भी डलवा दिया गया। इस विषय में जानकारी देते हुए जिला खनन अधिकारी जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि एडीएम (एफ) आलोक कुमार से मिले निर्देश पर क्षेत्र में शाम के समय बिना अनुमति के संचालित भट्टों पर कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। इस कार्यवाही में दध्ेडू में स्थित श्रीराम ब्रिक्स फिल्ड, रेशू ब्रिक्स, मारूति, ओम ब्रिक्स और यासीन ब्रिक्स फिल्ड पर थापेमारी की गयी। उक्त भट्टे बिना प्रदूषण विभाग की अनुमति के संचालित मिले, जिस पर इन भट्टों पर कडी कार्यवाही करते हुए उन्हें सील कर दिया गया। इसी कडी में सलेमपुर स्थित बालाजी ब्रिक्स फिल्ड व लकड़संधा स्थित भगवती ब्रिक्स पर भी सील की कार्यवाही की गयी। उन्होंने कहा कि जिले में जो भट्टे बिना अनुमति के संचालित पाये जायेंगे। उनके खिलाफ इसी प्रकार की कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =