युवक की हत्या से फैली सनसनी
मीरापुर। प्रेम प्रसंग मे युवक की दिन दिहाडे गोली मारकर हत्या कर देने से सनसनी फैल गई। युवक की हत्या से ग्रामीणो मे भय बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।
थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव वलीपुरा मे आज सुबह युवक की हत्या से ग्रामीणो मे दहशत बन गई। ग्रामीणो द्वारा दी गई इस सूचना से पुलिस मे हडकम्प मच गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव वलीपुरा निवासी युवक कुलदीप पुत्र बिल्लू का गांव की ही निवासी एक युवती से पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि युवती के भाई मनीष व उसके परिजनो को यह बात पसंद नही थी और युवती का भाई मनीष इसका लगातार विरोध करता चला आ रहा था। लेकिन इस सब के बावजूद उक्त युवती परिजनो से चोरी छीपे अपने प्रेमी कुलदीप से मिलती रहती थी। चर्चा रही कि युवती के भाई मनीष ने अपनी बहन के प्रेमी कुलदीप को हिदायत दी थी कि वह उसकी बहन से मिलना छोड दे अन्यथा वह उसकी हत्या कर देगा। आरो प है कि चार-पांच दिन पहले मनीष व कुलदीप के बीच इस बात को लेकर तीखी झडप भी हुई थी। जिसमे मनीष ने कुलदीप को देख लेने की धमकी दी थी।
चार-पांच दिन पूर्व हुए इस घटनाक्रम के बाद कुलदीप गांव से कही बाहर चला गया था तथा बीती रात ही वह अपने घर वापिस लौटा था।
बताया जाता है कि आज दोपहर युवक कुलदीप अपने घर के समीप परचून की दुकान से कुछ सामान लेने के लिए जा रहा था कि इसी बीच मनीष उसके भाई शिब्बु उनके साथी गुरदीप व एक अन्य युवक ने उसे रास्ते मे रोक लिया तथा गाली गलौच व आपसी झगडे के बीच कुलदीप पर गोली चला दी। जिससे कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। दिन मे चली गोलियो से एक बार को माहौल मे सन्नाटा सा पसर गया। वहीं दूसरी और किसी अनहोनी की आशंका के चलते ग्रामीण उस दिशा मे दौड पडे जिस दिशा से गोलियो के चलने की आवाज आ रही थी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने देखा कि जमीन पर कुलदीप का शव लहुलुहान अवस्था मे पडा हुआ है। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणो की सूचना से पुलिस मे हडकम्प गया। युवक के परिजनो को जब इस घटना का पता चला तो घर मे कोहराम मच गया। परिजन तथा पडौसी भी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ जानसठ सोमेन्द्र कुमार नेगी, सीओ भोपा राम मोहन शर्मा, इंस्पैक्टर मीरापुर पंकज त्यागी, इंस्पैक्टर जानसठ संतोष कुमार त्यागी, इंस्पैक्टर भोपा मगनवीर सिह गिल, इंस्पैक्टर ककरौली जितेन्द्र सिह आदि मय फोर्स के गांव मे पहुंचे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियो ने मामले की जानकारी लेने के साथ शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।
