News
खबरें अब तक...

समाचार

30 जून तक बढ़ाई लर्निंग लाइसेंस की अवधि
मुजफ्फरनगर। एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम शुरू हो गया है। एआरटीओ ने बताया कि जिन आवेदकों का डीएल के लिए एप्वाइंटमेंट निरस्त हुआ है उन्हें एक एसएसएस प्राप्त होगा। इसके बाद वह नया एप्वाइंटमेंट प्राप्त कर सकते हैं तथा उनके द्वारा जमा फीस वैध होगी। आवेदक द्वारा नया एप्वाइंटमेंट प्राप्त कर कार्यालय में स्क्रूटनी, बायोमैट्रिक तथा टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा। ऐसे आवेदनों, जिनमें लर्निंग लाइसेंस की वैधता एक फरवरी 2020 से 30 जून 2020 के बीच समाप्त हो रही है, उनकी वैधता 30 जून 2020 तक बढ़ा दी गई है। प्रथम चरण में केवल स्थायी लाइसेंस के लंबित आवेदन पत्रों के निस्तारण का कार्य किया जाएगा।

 

सफाई एवं सैनिटाइजर का कार्य कराया2 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के निर्देश पर आज कच्ची सड़क से निकली नालों की सिल्ट का निस्तारण ट्रैक्टर ट्रॉली एवं डंपर के माध्यम से डंपिंग ग्राउंड पर कराया गया चक्कर वाली सड़क पर नाला सफाई अभियान चलाकर तली झाड़ नाला सफाई का कार्य कराया गया। छोटी गलियों में छोटी मशीन से मैनुअली सैनिटाइजर का कार्य कराया गया मुख्य सड़कों पर खराब लाइटों की मरम्मत कराई गई पाइप लाइन में हो रही लीकेज को ठीक कराया गया अभियान में मुख्य रूप से डॉ रविंद्र सिंह राठी नगर स्वास्थ्य अधिकारी, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर राजीव कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टरगण श्री संजय पुंडीर, उमाकांत शर्मा, गोपीचंद वर्मा प्रकाश लिपिक के अलावा सफाई, सैनिटाइजर , लीकेज तथा पथ प्रकाश की टीम सम्मिलित रही।

श्रृद्धालु मास्क लगाकर धार्मिक स्थलो पर पहुंचे3 Min 3 |
मुजफ्फ्फरनगर। कोविड-19 के प्रभाव व लॉकडाउन के पिछले करीब ढाई माह से बन्द चल रहे धार्मिक स्थलो को प्रशासन के आदेश पर खोल दिया गया। कई दिनो बाद मंदिर खुलने पर श्रृद्धालुओ ने मंदिरो मे पूजा अर्चना की। इस दौरान प्रशासन के निर्देशो के चलते सोशल डिस्टेंसिग, तथा सैनेटाइज आदि की व्यवस्था रही तथा श्रृद्धालु मास्क लगाकर मंदिरो व अन्य धार्मिक स्थलो पर पहुंचे।
उल्लेखनीय है कि वैश्विक संकट कोरोना के कारण पूरा देश पिछले काफी समय से संकट के दौर से गुजर रहा है। जिस कारण प्रदेश व जनपद मे भी जनजीवन प्रभावित हो रहा था। अब प्रशासन के निर्देश पर बाजार आदि खुलने के साथ साथ आज से धार्मिक स्थलो मंदिर,मस्जिद चर्च आदि को खोलने की इजाजत दे दी गई है। जिसके लिए प्रशासन ने कुछ गाइड लाईन भी जारी की हैं। जिनका अनुपालन अनिवार्य है।
प्रशासन के निर्देश पर आज सुबह मंदिर खुलने पर श्रृद्धालुओ ने मंदिर के कपाट खुलने पर श्रृद्धापूर्वक मंदिरो के दर्शन किए। जिस कारण नगर के श्री बालाजी धाम मन्दिर, श्री गणपति धाम मन्दिर, श्री गोलोकधाम,गांधी कालोनी स्थित वैष्णो देवी मन्दिर, श्री लक्ष्मीनारायण मन्दिर,नदी घाट स्थित प्राचीन देवी मन्दिर, नई मन्डी संकीर्तन भवन, नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाला मन्दिर, वहला स्थित मंदिर जी, जैन मन्दिर आदि विभिन्न मंदिरो मे कई दिनो के बाद चहल-पहल पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ के विभिन्न मन्दिरो को आज लम्बे समय के अन्तराल के पश्चात खोला गया इन मदिरो, मस्जिद तथा चर्च आदि विभिन्न धार्मिक स्थलो पर प्रशासन की गाईड लाइन के अनुसार ही व्यवस्था सुनिश्चित की गई। डीएम सेल्वा कुमारी जे. तथा एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर एडीएम प्रशासन अमित कुमार,नगर मजिस्टै्रट अतुल कुमार,एसपी सिटी सतपाल अंतिल तथा एसडीएम सदर व सीओ सिटी हरीश भदौरिया, सीओ नई मन्डी धनंजय कुश्वाहा, इंस्पैक्टर कोतवाली अनिल कप्परवान,इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के. त्यागी, नई मन्डी कोतवाली प्रभारी दीपक चतुर्वेदी आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो ने नगर क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलो की व्यवस्थस्थाओ का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

फिर दो ओर कोरोना पॉजिटिव मिले, संख्या हुई 74
मुजफ्फरनगर। जनपद में आज दो ओर कोरोना पॉजिटिव मिलने से हडकंप मच गया है। दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीज शहरी क्षेत्र के ही निवासी है। जनपद में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढकर ७४ हो गई है।
जानकारी के अनुसार जनपद में आज दो ओर लोगां की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार आज दोपहर प्राप्त कुल 96 रिपोर्टस में दो पाजिटीव आये जिनमें एक कोरोना पॉजिटिव पूर्व में दाल मंडी में कोरोना पॉजिटिव मिली महिला शिक्षिका के संपर्क का है। जबकि दूसरा मरीज शहर से सटे अलमासपुर गांव का निवासी है। बताया जा रहा है कि यह मरीज पिछले दिनों जनपद शामली में कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक के सम्पर्क का है।

न्यायधीश ने कचहरी प्रांगण का भ्रमण किया4 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। जनपद न्यायधीश ने कचहरी प्रागण का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओ के सम्बन्ध मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला जज राजीव शर्मा ने आज दोपहर के समय कचहरी प्रागण तथा न्यायालय परिसर का भ्रमण कर कचहरी परिसर मे सुरक्षा व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम प्रशासन अमित कुमार,इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी, कचहरी चौकी प्रभारी श्री राघव सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

चिकित्सक का हृदय गति रूकने से निधन
मुजफ्फरनगर। जनपद के सीनियर फिजिशियन डॉक्टर आशुतोष गर्ग का बीती रात हृदय गति रूकने से निधन हो गया। उनका क्लीनिक नगर की हृदय स्थली शिव चौक के समीप भगत सिह रोड पर था। उनकी अचानक मौत की खबर से नगर मे शोक छा गया। वरिष्ठ फिजिशियन एवं एमबीबीएस चिकित्सक आशुतोष गर्ग का आवास महावीर चौक स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय के पीछे स्थित है। नगर के गणमान्य लोगो तथा चिकित्सको ने वरिष्ठ चिकित्सक आशुतोष गर्ग के निधन पर शोक व्यक्त किया।

 

दो को अवैध असलाह सहित किया गिरफ्तार
चरथावल। पुलिस ने अपराध मुक्त समाज की स्थापना तथा जीरो ड्रग्स अभियान के तहत दो आरोपियो को अवैध असलाह सहित गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते सीओ सदर कुलदीप कुमार के निर्देशन मे चरथावल थाना प्रभारी सूबे सिह के नेतृत्व मे अपराध मुक्त समाज तथा जीरो ड्रग्स अभियान व धरपकड अपराधी के अर्न्तगत पुलिस ने क्षेत्र मे शांति व्यवस्था के मददेनजर की गई गश्त के दौरान पुलिस ने कुल्हैडी पुलिया से आरोपी मुसरान पुत्र ताहिर निवासी गांव कुम्भा थाना जानी-मेरठ व उसके साथी वसीम पुत्र इस्त्याक निवासी गांव सिवालखास थाना जारी मेरठ को मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पकडे गए आरोपियो के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस आदि बरामद किए।

कोरोना के रेडम सैम्पल लिये5 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। नगर के आनंद पुरी क्षेत्र मे मे कोरोना पाजिटिव मिलते ही स्वास्थय विभाग तेजी से काम मे लग गया है। सोमवार को आनंद पुरी मे स्वास्थय विभाग की एम एम यू (मोबाइल मैडिकल यूनिट) ने घर व दुकानो पर जाकर कोरोना के रेडम सैम्पल लिये । इन समपलो की रिपोर्ट कुछ दिन बाद प्रशासन को मिलेगी।
एम एम यू टीम के मडलीय कमीशनरी सहारनपुर के तीनो जिलों के प्रभारी काव्य शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज आनंद पुरी मे काफी लोगो के टैस्ट किये गये उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर के सी एम ओ डा०परवीन चोपड़ा व ए सी एम ओ वी के सिह के निर्देश पर एम एम यू स्टाफ सोमवार को आनंद पुरी मे सुबह से शाम तक मेहनत के साथ कोरोना टैस्ट लेता रहा। उन्होंने कहा कि सी एम ओ मुजफ्फरनगर डा०परवीन चोपडा के निर्देशन मे एम एम यू टीम मुजफ्फरनगर मे बहुत बढिया काम जिले मे कोरोना के समय भी कर रही है। मडलीय अधिकारी काव्य शर्मा ने आज आनंद पुरी का दोरा कर लोगो व एम एम यू टीम से बातचीत कर अपनी टीम के काम की मोके पर समीक्षा की।

मुठभेड में तीन शातिर दबौचे6 Min 4 |
बुढ़ाना। थाना बुढाना पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान ०३ शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण लूट की घटना को कारित करने वाले थे। अभियुक्तगण द्वारा छंग्गा होटल मेरठ करनाल हाईवे के सामने से मोटरसाईकिल , ०१ मोबाईल व ०१ आधार कार्ड लूटा गया था। पूछताछ में देव चौधऱी उर्फ गोलू पुत्र हरेन्द्र सिह, तुषार पुत्र योगेश चौधरीनिवासी ग्राम बिटावदा थाना बुढाना मु०नगर व नफीस उर्फ शेरू पुत्र अय्युब निवासी बडौत रोड कस्बा व थाना बुढाना मु०नगर बताया। जिसके कब्जे से ०२ तमंचे मय ०२ खोखा व ०३ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ०१ अदद नाजायज चाकू, ०१ मोटरसाईकिल बजाज डिस्कवर(चोरी की हुई), लूटी गयी मोटर साईकिल जो काटकर हिस्सों में बंटी हुई तथा लूटा गया मोबाइल (सैमसंग ग्लैक्सी१०) व आधार कार्ड बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तगण से बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पर धारा-३०७,४१४,४६५ भादवि व ३/२५/२७ आयुद्ध अधि० व ४/२५ आयुद्ध अधि० में अभियोग पंजीकृत किये गये।’ अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

दो पक्ष आपस मे भिडे
चरथावल। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस मे भिडे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन लोगो को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की। जानकारी के अनुसार थाना चरथावल क्षेत्र के गांव लुहारी खुर्द मे आज जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस मे भिडे। आपसी झगडे की सूचना पर मौके पर गांव मे पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली तथा आधा दर्जन लोगो को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की।

पुलिस ने प्रतिबन्धित मांस बरामद किया, आरोपी फरार
मुजफ्फरनगर। जंगल मे बनी डेरी मे प्रतिबन्धित मांस मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के उददेश्य से क्षेत्र मे गश्त के दौरान कोतवाली पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर गांव न्याजूपुरा के जंगल मे बनी हाजी डेरी से काफी मात्रा मे प्रतिबन्धित मांस बरामद किया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि इस दौरान तीन आरोपियो न्याजीपुरा निवासी साजिद व मुस्तकीम तथा शाहनवाज निवासीगण खालापार को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि उनके दो अन्य साथी इस दौरान फरार हो गए। पकडे गए आरोपियो के कब्जे से करीब 150 किलोग्राम गौमांस, अवैध असलाह,कारतूस आदि बरामद हुए। शहर कोतवाल अनिल कप्परवान ने बताया कि पुलिस द्वारा उक्त डेयरी को सील कर दिया गया है। कोतवाली पुलिस ने इस सम्बन्ध मे अभियोग पंजीकृत कर व गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही हैं।

जिला जेल से रिहा हुए अपराधियो का प्रतिदिन भौतिक सत्यापन किया जाएगा
मुजफ्फरनगर। जिला जेल से रिहा हुए अपराधियो का प्रतिदिन भौतिक सत्यापन किया जाएगा। आला अधिकारियो के निर्देश पर पुलिस ने हाल ही मे जेल से रिहा हुए व्यक्तियो के घर पहुंच कर भौतिक सत्यापन किया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस ने जनपद के सभी थाना क्षेत्रो मे जमानत के बाद जेल से रिहा हुए अपराधियो का भौतिक सत्यापन किया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि जिला गर्ग से रिहा हुए व्यक्तियो पर पुलिस द्वारा पैनी निगाह रखी जा रही है। कि वे लोग जेल से रिहा होने के बाद किन लोगो के सम्पर्क मे हैं तथा आज कर उनकी क्या गतिविधियां हैं। जेल से रिहा हुआ व्यक्ति अपने घर पर है या नही। उक्त व्यक्ति फिर से किसी समाज विरोधी गतिविधि अथवा अपराधिक मामले मे संलिप्त तो नही है आदि सभी बिन्दुओ पर सम्बन्धित थाना पुलिस रोजाना भौतिक सत्यापन करेगी।

चार गौतश्कर अभियुक्त गिरफ्तार8 Min 4 |
तितावी। थाना तितावी पुलिस द्वारा कस्बा बघरा से पुलिस मुठभेड के दौरान ०४ गौतश्कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में कादिर पुत्र मुस्तकीम, सुहैल पुत्र मुस्तकीम, आसिफ पुत्र गय्यूर, गुलजार पुत्र गय्यूर नि० मौ० कुरैशियान कस्बा बघरा थाना तितावी मु०नगर बताया। जिनके कब्जे से ०१ तमंचे मय ०१ खोखा व ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ०१ रास गाय जिन्दा, १०० किग्रा गौमांस, गौकशी के उपकरण(लकडी का गुटका, छुरा, कुल्हाडी, रस्सी आदि) बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तगण से बरामदगी के सम्बन्ध में थाना तितावी पर धारा-३०७ भादवि, ३/५/८ गौवध अधि०, ११ पशु क्रुरता अधि० एवं ३/२५ आयुद्ध अधि० में अभियोग पंजीकृत किये गये।

प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। उत्तरी सरवट गेट पुरानी घास मंडी स्थित भारतीय मानवाधिकार संरक्षण संघ एवं ह्यूमन कल्चरल वेलफेयर सोसाइटी की राष्ट्रीय महासचिव मिथलेश गोयल के निवास स्थान पर कोरोना योद्धा मीडिया कर्मियों का पुष्प वर्षा कर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया इस अवसर पर नरेंद्र मित्तल एडवोकेट राजीव बंसल, तेज सिंह सैनी, रविंद्र त्यागी, हरीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र व सम्मान पुरस्कार देकर किया सम्मानित10 Min 1 |
मुज़फ्फरनगर। कोविड-१९ कोरोना वैश्विक महामारी के चलते जनपद में कोई भी भूखा न सोये उद्देश्य से भोजन/पशुचारा व सूखे राशन की सेवा दे रहे कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र व सम्मान पुरस्कार देकर किया सम्मानित। अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट (रजि.) परिवार द्वारा कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने हेतु जानसठ रॉड स्थित स्टेट बैंक कालोनी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता कैलाश चंद धीमान ने की व संचालन जिला सचिव प्रमोद धीमान ने किया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सरदार बलजीत सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी व अतिविशिष्ठ अतिथि बी.बी. चौरसिया एस पी ट्रैफिक रहे व अतिथि विनय कुमार मणि त्रिपाठी रहे। कोविड-१९ कोरोना वैश्विक महामारी के चलते ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय धीमान के निर्देशन में प्रथम लॉकडाउन से ही निरन्तर चौथे लॉकडाउन तक नोडल अधिकारी राशन व्यवस्था सूरज कुमार जी व सिविल लाइन एस आई अनित यादव के सहयोग से जनपद में कोई भूखा न रहे उद्देश्य को लेकर अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट परिवार के सभी पदाधिकारी सदस्य व अपने घरो की गृहणियों ने जब देश मे कोरोना महामारी अपने पैर पसार रही थी और कामगार व गरीबो के प्रति अपनी जिम्मेदारी ओर देश के सच्चे नागरिक होने का फर्ज निभाते हुए ट्रस्ट परिवार अपनी जान की परवाह किये बगैर जरूरतमंदो के लिए प्रतिदिन अपनी विश्वकर्मा नारायण रसोई से निरन्तर भोजन देने व सड़को पर गलियों में घूम रहे बेसहारा पशुओ की निरन्तर पशुचारे की सेवा को कर्मयोद्धा देते रहे। सम्मान समारोह में संदीप धीमान बैंक वाले,प्रमोद धीमान,प्रदीप धीमान फोरमेन,वीरेंद्र धीमान,श्रीमती नीलम धीमान,निशु धीमान,माला धीमान,अंजली धीमान,ऋतु धीमान,अमरेश धीमान,प्रदीप धीमान रामपुरी,राहुल धीमान सिमर्थी,आकाश धीमान,आशु धीमान, संदीप धीमान मास्टर जी,गौरव धीमान,अश्वनी धीमान,सार्थक धीमान,कृष्णा धीमान,राघव धीमान,आदि का राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय धीमान व राष्ट्रीय सचिव श्रीमति मंजू धीमान एवम उपस्थित अतिथि अधिकारीगणों ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया व इस सेवा की भूरी भूरी प्रशंशा की गई।

चीन में बने सामान का विरोध करेंगे11 Min |
मुजफ्फरनगर। शिवसेना कार्यालय जानसठ रोड पर शिवसेना पदाधिकारियों की एक मीटिंग हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोई भी शिवसैनिक चीन के बने सामान को नहीं खरीदेगा और समस्त देशवासियों से भी अपील करेगा कि कोई भी चीन का सामान न खरीदें, बेचे। क्योंकि चीन बार- बार हमारी सीमा में घुसने का प्रयास करता है इसलिए चीन की आर्थिक स्थिति कमजोर करने के लिए इसका कोई भी सामान न खरीदें न बेचे और स्वदेशी सामान अपनाएं, क्योंकि स्वदेशी उत्पाद ही हमारे देश में रोजगार भी पैदा करेगा और चीन की हिम्मत भी टूट जाएगी।।
बैठक में जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा, नगर प्रमुख बंटी शर्मा, युवा जिला प्रमुख विशाल डहरिया, आईटी सेना जिला प्रमुख गौरव सिंह आजाद, जिला सचिव तेजपाल सिंह राणा व जिला महासचिव विनय बिंदल उपस्थित रहे।।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 7 =