News
खबरें अब तक...

समाचार

पुलिस ने वाहन चैकिंग अभियान चला
चरथावल। थाना क्षेत्र के ग्राम दधेडू में पीएनबी बैंक के सामने चरथावल पुलिस ने वाहन चैकिंग अभियान चलाया जिससे वाहन स्वामियों में हड़कम्प मचा रहा। इस दौरान कई वाहन स्वामियों की तलाशी व सामान की ली गई तलाशी तथा पुलिस ने कई वाहनों के चालान भी काटे। चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम दधेडू में आज चैकिंग अभियान से हड़कम्प मचा रहा।

 

आत्महत्या की सीबीआई जांच हेतु एक ज्ञापन अपरजिलाधिकारी फाइनेंस आलोक कुमार को दिया2 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी कार्यालय पर आज जनपद के समस्त अधिशासी अधिकारियों द्वारा नगर पंचायत मनियर जनपद बलिया की अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय की आत्महत्या की सीबीआई जांच हेतु एक ज्ञापन अपरजिलाधिकारी फाइनेंस आलोक कुमार को दिया। अधिशासी अधिकारियों ने बताया कि मणि मंजरी राय २०१५ बेंच की अधिकारी थी और अभी २ साल पहले ही उनकी पोस्टिंग बलिया में हुई थी, एक अधिकारी इस तरह आत्महत्या नहीं कर सकता इसके पीछे कहीं ना कोई कोई बड़ा कारण है जिसकी जांच होनी जरूरी है और हम सभी अधिशासी अधिकारी इसकी जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग करते हैं, अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो पीसीएस संघ के द्वारा अगला कदम जो भी होगा हम उसमें कठोर निर्णय लेंगे। ज्ञापन देने में विनय कुमार मणि त्रिपाठी नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर , अनूप राय ईओ मीरापुर, ओम गिरी ईओ बुढ़ाना, मनोज कुमार ईओ पुरकाजी, जय भगवान यादव ईओ खतौली, विनोद कुमार शुक्ला ईओ जानसठ सहित सभी ईओ मौजूद रहे।

नगर के विस्तार को लेकर चर्चा
3 Min 3 |मुज़फ्फरनगर। थाना नई मंडी के मौहल्ला कमल नगर में बीती देर शाम एक सभा का आयोजन किया गया जिसमे क्रांतिसेना नगर अध्यक्ष- लोकेश सैनी के नेतृत्व में नगर के विस्तार को लेकर चर्चा की गई। जिसमे जिला महासचिव देवेंद्र चौहान ने कहा की सावन माह के पवित्र महीने में शासन प्रशासन द्वारा मंदिरों के कपाट बंद करा कर जो हिन्दूओ की भावना को ठेस पहुंचाई जा रही है ऐसा होना एक हिन्दूवादी पार्टी की सरकार कहलाने वाली सरकार के कार्यकाल में बड़ा ही दुखद एवं निंदनीय कार्य है। सभा में नगर महासचिव आशीष मिश्रा ने कहा की शराब के ठेके खुलवाने के नाम पर सरकार पूरा अमला सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था बनाने में लगा देती है ओर मंदिरों एवं शिवालयों के नाम पर अपना पल्ला झाड़ लेती है। क्रांति सेना की नीतियों से प्रभावित होकर कुछ लोगों ने मोके पर ही पार्टी से जुडने के लिए कहा जिसपर नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी ने संजीव अग्रवाल,नीरज कश्यप, विनोद शर्मा ,अजय कुमार,अंकुर गुप्ता, राणा राजवंशी,अर्जुन कश्यप, अमित कुमार ,मुकुल गौतम ,शुभम कुमार, सोनू गुप्ता, अमित कश्यप,मोहित चौहान ,सोनू कुमार ,अक्षय कश्यप, राजेश कुमार, आदि को पटका पहनाकर क्रांति सेना की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मोके पर दर्जनों क्रांति सेना से जुड़े पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता मौजूद रहे ।।

 

संस्कृति की वर्ष २०२०- २१ की प्रथम साधारण सभा का आयोजन4 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर संस्कृति की वर्ष २०२०- २१ की प्रथम साधारण सभा का आयोजन सिल्वर स्पून होटल भोपा रोड मुजफ्फरनगर पर किया गया जिसमें क्लब के सभी साथी सदस्यों की सराहनीय उपस्थिति रही। सभा के अंतर्गत पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन डॉ गौरव पाठक ने आने वाले सत्र के अध्यक्ष रोटेरियन प्रदीप शर्मा को कॉलर एवं क्लब चार्टर प्रदान किया एवं आने वाले सत्र के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेक्षित की साथ ही साथ क्लब के सभी साथी सदस्यों ने भी आने वाली नई टीम रोटेरियन प्रदीप शर्मा अध्यक्ष रोटेरियन प्रवीण गुप्ता सचिव रोटेरियन शुभम गोयल कोषाध्यक्ष को अपनी शुभकामनाएं प्रेक्षित की एवं नई टीम का स्वागत किया कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटेरियन डॉ गौरव पाठक रोटेरियन प्रदीप शर्मा रोटेरियन संदीप मित्तल रोटेरियन सुधीर मित्तल रोटेरियन संजीव मित्तल रोटेरियन प्रवीण गुप्ता रोटेरियन शुभम गोयल रोटेरियन डॉ मनीष प्रताप सिंह रोटेरियन अक्षय मित्तल सभी का पूर्ण सहयोग रहा कार्यक्रम के उपरांत कोविड-१९ के नियमों का पालन करते हुए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई

बॉर्डर सील कर सभी वाहनों की जांच की जाएगी

मुजफ्फरनगर। कोविड-१९ के चलते स्थगित की गई कांवड़ यात्रा के चलते अब पुलिस-प्रशासन कांवड़ियों को हरिद्वार पहुंचने से रोकने के लिए जुट गया है। कांवड़ियों को रोकने के लिए डीआईजी ने अब जनपद के सभी बॉर्डर सील कर सभी वाहनों की जांच की जाएगी। जिले में २१ प्वाइंटर बनाए गए है, जहां पर पुलिस तैनात रहेगी। कांवड़ियों को हरिद्वार जाने से रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन अब पूरी तरह सख्ती के मूड में है। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने मंगलवार को सभी जनपद के अधिकारियों से बात कर उन्हें कांवड़ियों को रोकने के निर्देश दिए। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि जनपद के सभी बॉर्डर सील कर सभी वाहनों की जांच कर कांवड़ियों की तलाश की जाएगी। पूरे जिलें में ऐसे २१ प्वाइंट बनाए गए है, जहां पर कांवड़ियों को हरिद्वार जाने से रोका जाएगा। इसके लिए पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को भी लगाया जाएगा। जो भी कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार की तरफ जाता मिलेगा, उसे पकड़कर तत्काल वहीं से घर लौटा दिया जाएगा। किसी भी तरह की बदसलूकी करने पर ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

मान्यता प्राप्त विद्यालयों को खोलने के लिए अभी कोई स्पष्ट निर्देश नहीं
मुजफ्फरनगर। कक्षा पांच से आठ तक के मान्यता प्राप्त विद्यालयों को खोलने या न खोलने को लेकर मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा के मंडल अध्यक्ष सतीश शर्मा के साथ आये प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के स्वंतत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल से भेंट की। महासभा के मंडल अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी या प्रशासन द्वारा पांच से आठवीं कक्षा तक के मान्यता प्राप्त विद्यालयों को खोलने के लिए अभी कोई स्पष्ट निर्देश नहीं दिये गये है केवल बार बार आनलाइन शिक्षा के संबंध में निर्देश दिये जा रहे है। सतीश शर्मा ने कहा कि कृप्या सरकार इस संबंध में स्पष्ट निर्देश करे कि कक्षा पांच से आठ तक के मान्यता प्राप्त स्कूलों को खोला जाये अथवा नहीं। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही शिक्षामंत्री से वार्ता कर इस पर गम्भीरता से विचार कर निर्देश जारी करायेंगे।

सख्त हुई यूपी पुलिस का असर अब मुजफ्फरनगर में भी
मुजफ्फरनगर। कानपुर मुठभेड प्रकरण के बाद सख्त हुई यूपी पुलिस का असर अब मुजफ्फरनगर में भी दिखने लगा है। एसएसपी ने सुशील मूंछ, संजीव जीवा अथवा मीनू त्यागी के गिरोह द्वारा रंगदारी आदि मांगने की सूचना सीधे उन्हे देने की अपील की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा आज आम जनमानस के लिए एक अपील जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि यदि सुशील मूछ, संजीव जीवा या मीनू त्यागी गैंग व उनके किसी सहयोगी/साथी/अपराधी द्वारा किसी से भी अवैध वसूली/रंगदारी/महीना इत्यादि कुछ भी मांगा गया है/जाता है तो सीधा एसएसपी मुज़फ्फरनगर को ९४५४४००३१४ पर कॉल/मैसेज/व्हाट्सएप्प से अवगत कराएं। एसएसपी की ओर से लिखा गया है कि मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि आपकी सम्पूर्ण जानकारी केवल मेरे द्वारा ही सुनी जाएगी व पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जायेगी। आपसे कभी भी एफआईआर करवाने के लिए या कोई लिखित कंप्लेंट देने के लिए नही कहा जाएगा। न ही कोई पुलिसकर्मी आपसे कोई पूछताछ करेगा।

 

शराब का ठेका बन्द कराने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। हिंदू महासभा के पदाधिकारियो ने शराब का ठेका बन्द कराने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। थाना सिविल लाईन क्षेत्र के सदर बाजार मेन रोड पर बालाजी चोक के समीप अग्रेजी शराब की दुकान को बन्द कराने की मांग की लेकर हिन्दू संगठनो के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने ठेका बन्द कराने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हिन्दू महासभा के पदाधिकारियो को समझा बुझाकर मामला शान्त कराय व धरना समाप्त करा दिया।

नलकूप विद्युत उपभोक्ताओं के लिए लागू आसान किश्त योजना

मुजफ्फरनगर। .प्रबन्ध निदेशक उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के जारी पत्र में निजी नलकूप विद्युत उपभोक्ताओं के लिए लागू आसान किश्त योजना कोविड-१९ महामारी की लॉकडाउन अवधि मार्च से जून २०२० के दृष्टिगत सम्यक विचारोपरान्त निर्णय लिया गया है कि फरवरी २०२० से जून २०२० के मध्य जिन उपभोक्ताओ ने जितनी मासिक किश्तों का भुगतान नही किया है उतनी किश्तों की राशि को उनके जुलाई माह एवं इससे आगे के बिलों की बची हुई देयता से अलग किया जायेगा। उन उपभोक्ताओं को स्कीम समाप्ति पर उतने माह आगे बढायी जायेगी जितनी मासिक किश्तों का भुगतान फरवरी २०२० से जून २०२० के मध्य नही किया गया।
ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के आसान किश्त योजना में पंजीकृत उपभोक्ताओं द्वारा फरवरी २०२० के पूर्व दिसम्बर २०१९ एवं जनवरी २०२० तक की अवधि में लगातार दो किश्त न दिये जाने पर उनका पंजीकरण निरस्त किया जायेगा। शहरी क्षेत्र हेतु आसान किश्त योजना में जिन उपभोक्ताओं की किश्त फरवरी २०२० में देय थी एवं फरवरी से जून २०२० तक (पांच किश्त) किसी भी किश्त का भुगतान नही किया गया है। तथा कुल १० किश्तें फरवरी से नवम्बर २०२० तक की बची थी उनकी १० किश्तें जुलाई से अप्रैल २०२१ तक होगी। शहरी क्षेत्र हेतु आसान किश्त योजना में जिन उपभोक्ताओं ने फरवरी २०२० से जून २०२० तक देय किश्तों में किसी भी दो किश्तों का भुगतान किया गया है तथा कुल १० किश्तें फरवरी से नवम्बर तक की बची थी उनकी ०८ किश्तें जुलाई २०२० से फरवरी २०२१ तक होगी। ग्रामीण आसान किश्त योजना अन्तर्गत जिन उपभोक्ताओं की माह फरवरी २०२० तक ३ किश्तों का भुगतान हो गया है एवं मार्च से जून २०२० तक (चार किश्त) किसी भी किश्त का भुगतान नही किया गया है तथा कुल २१ किश्तें मार्च २०२० से बची थी उनकी २१ किश्तें जुलाई २०२० से मार्च २०२२ तक होगी। किसान आसान किश्त योजना में जिन उपभोक्ताओं ने फरवरी २०२० में पंजीकरण कराया हे एवं कुल ६ किश्तें बची है उनकी ६ किश्तें माह जुलाई २०२० से दिसम्बर २०२० तक देय होगी।
प्रबन्ध निदेशक उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के जारी पत्र में बताया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के एल०एम०वी०- दर श्रेणी के निजी नलकूप विद्युत उपभोक्ताओं के लिए लागू च्च्किसान आसान किश्त योजनाज्ज् में निर्धारित पंजीकरण की अंतिम तिथि ३०.०६.२०२० को पुनः विस्तारित कर पंजीकरण की अंतिम तिथि ३१.०७.२०२० तक कर दी गयी है।

विभिन्न स्थानो को सेनेटाईज किया जा रहा
मुजफ्फरनगर। कोविड-19 से बचाव के लिए जनपद मे चल रहे सेनेटजेशन अभियान, लगातार विभिन्न स्थानो को सेनेटाईज किया जा रहा है।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर अग्निशम विभाग द्वारा आज राजकीय जिला चिकित्सालय, जिला एवं सत्र न्यायालय, गांधी कालोनी एव अन्य सरकारी/गैर सरकारी भवन/स्थानो को सेनेटाइज किया गया है। कोरोना वायरस के प्रभाव के मददेनजर शहर व देहात क्षेत्र सहित समस्त एरिया एवं तहसीलो मे निरंतर सेनेटाईज किया जा रहा है।

8 Min 1 |सपा नेता राशिद अब्बासी का निधन
मुजफ्फरनगर। सपा नेता राशिद अब्बासी के निधन का समाचार मिलते ही उनके आवास पर पहुंचे विभिन्न नेताओ तथा पार्टी कार्यकर्ताओ ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। समाजवादी पार्टी के नेता राशिद अब्बासी पिछले करीब 2 महीने से टायफाईड बुखार से पीडित थे। जिसके चलते राशिद अब्बासी का आज सुबह निधन हो गया। सपा के जुझारू कार्यकर्ता के रूप मे अपनी पहचान रखने वाले तथा शिवपाल यादव के काफी नजदीक रहे राशिद अब्बासी के निधन की खबर से पार्टी मे शोक छा गया। पार्टी पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। दोपहर के वक्त सपा नेता राशिद अब्बासीका शव सुपुर्दे खाक किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21049 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 4 =