News
खबरें अब तक...

समाचार

सात लाख कीमत की अवैध चरस पकड़ी 1 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना पुलिस ने सात लाख कीमत की अवैध चरस पकड़ी है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने २० किलो से अधिक चरस के साथ तीन लोगों को अवैध चरस के साथ दबोच लिया। एसपी देहात नेपाल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जनपद में जीरो ड्रग्स अभियान व वांछित अपराधियो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस ने सफीपुर रोड पर चौकिंग के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते देखे गए तीन अभियुक्तो को चेक किया तो उनके पास से २० किलो ५०० ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी देहात नेपाल से सिंह ने बताया कि पकड़े गए दो अभियुक्तगण बिहार के निवासी है एक सफीपुर पट्टी यबुढानाद्ध का है । उनसे पूछताछ की जा रही है कि वे चरस कहां से लाते थे और कहां सप्लाई करते थे। इनका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा हैं। एसएसपी द्वारा पुरस्कृत की घोषणा की गई हैं।

साप्ताहिक बंदी का दिखा मिला जुला असर3 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। शहर में कुछ दुकानदारो को ना तो कोरोना वायरस का डर और ना ही पुलिस प्रशासन का भय नजर आ रहा हैं, साप्ताहिक बंदी का कोई असर नहीं दिख रहा हैं। कुछ दुकानदार साप्ताहिक बंदी के दिन सरकारी फरमान को ठेंगा दिखाते हुए अपनी दुकाने खोलकर बैठे हुए है।
एक दिन की बंदी में भी दुकानें खोलकर बढ़ा रहे है भीड़, कोरोना के खौफ से बेखबर लोगों से गुलजार हो रहा बाजार,कोरोना का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है, इसके बाद भी सरकार ने लोगों को सहूलियतें देने के लिए बाजारों में पूर्व की तरह साप्ताहिक बंदी कर दी हैं, इस एक दिन की बंदी में भी दुकानदार अपनी दुकानें खोलकर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। सरकार ने जनजीवन का सामान्य करने के लिए बाजारों में लॉकडाउन को धीरे-धीरे समाप्त कर दिया है तथा दो दिन की साप्ताहिक बंदी से भी दुकानदारों को निजात मिल गई है इस के बावजूद भी कुछ दुकानदार अपनी हरकतों से बाज नही आ रहें जब कि सरकार ने साप्ताहिक बंदी का आदेश जारी किया हुए हैं इसके बाद भी कुछ दुकानदार इस दिन भी खुले आम दुकानों को खोलकर सामान की बिक्री कर रहे हैं। ऐसे में प्रशासन को भी चाहिए कि ऐसे दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाकर उनपर जुर्माना लगाया जाएं नही तो अगली बार आने वाले साप्ताहिक दिन पर इस बार से ज्यादा दुकानदार दुकाने खोलकर बैठे नजर आएंगे।

कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 नेत्रपाल सिंह द्वारा अभियुक्त तसलीम पुत्र तनवीर निवासी मौहल्ला कस्सावान थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को गहराबाग चोराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब दिल से मार्का बरामद की गयी।

 

कई वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को दबोच लिया। थाना नई मण्डी पर उ0नि0 राजेश अवस्थी द्वारादहेज अधि0 में वांछित अभियुक्ता सुनीता पत्नी सुरेश निवासी शान्तिनगर थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को मोहल्ला शान्तिनगर गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर प्र0नि0 जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा वांछित अभियुक्त वाजिद उर्फ वाजी पुत्र नयामत निवासी दाबकी खेडा थाना खानपुर जनपद हरिद्वार को कमहेडा नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बांर को बरामद किया गया। वहीं थाना पुरकाजी पर उ0नि0 शैलेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त राजकुमार सैनी पुत्र मगंता सैनी निवासी ग्राम खाईखडी थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर को घुमावठी रजवाहे की पुलिया से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा महिला थाना पर उ0नि0 स्वदेश कुमार द्वारा दहेज अधि0 में वांछित अभियुक्तों 1.मौहम्मद कादिर पुत्र मोहम्मद अनवर 2.हैदर अली पुत्र मौहम्मद निवासीगण म0न0-1141 जाकिर कॉलोनी थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ को अभियुक्तों के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

 

कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किय
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना पुरकाजी पर उ0नि0 लेखराज सिंह द्वारा अभियुक्त जुनैद उर्फ बबलू पुत्र नसीम निवासी मौ0 खेडा दरवाजा कस्बा व थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर को जहीरपुर रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।वहीं थाना भोपा पर उ0नि0 अक्षय कुमार द्वारा अभियुक्तों सरजन पुत्र ब्रहमसिंह निवासी शनिधाम मन्दिर के पास शुक्रताल थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर, योगेन्द्र पुत्र सुन्दर, बबलू पुत्र कल्लू निवासीगण हनुमान मन्दिर के पास शुक्रताल थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को शनिधाम मन्दिर के पास शुक्रताल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सरजन उपरोक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व अभियुक्त योगेन्द्र व बबलू उपरोक्त के कबजे से 01-01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।

वांछित को गिरफ्तार किया
चरथावल। थाना चरथावल पर उ0नि0 योगेन्द्र सिंहं द्वारा मु0अ0सं0-330/20 धारा-379.411 भादवि0 में वॉछित अभियुक्तों विपिन पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम बेहडा थाना सिख्ेडा जनपद मुजफ्फरनगर, मनीष पुत्र पवन निवासी कस्बा व थाना चरथावल जनपद मु0नगर को गॉधी इन्टर कॉलिज कस्बा व थाना चरथावल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से02 सैल बैट्री (टॉवर की) को बरामद किया गया।

पांच दिवसीय वेबीनार का आयोजन
मुजफ्फरनगर। नई शिक्षा नीति पर, माध्यमिक शिक्षा विभाग मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में चल रही पांच दिवसीय वेबीनार में आज समतामूलक समावेशी शिक्षा तथा अच्छे शिक्षकों तथा उनकी आवश्यकता पर आज विस्तार से परिचर्चा की गई वेबीनार के आज प्रथम दो सत्रों में जैन कन्या इंटर कॉलेज शहर की प्रधानाचार्य श्रीमती सारिका जैन तथा तृतीय सत्र में राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य श्री बृजेश कुमार आज के प्रमुख वक्ता रहे बाद में नई शिक्षा नीति के प्रकाश में और व्यापक सुधार करने के लिए वेबीनार में भाग ले रहे प्रधानाचार्य वे शिक्षकों से तर्कसंगत सुझाव भी मांगे गए।
ज्ञातव्य है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में पांच दिवसीय सेमिनार नई शिक्षा नीति पर चल रही है जिसमें आज दूसरे दिन प्रथम दो सत्रों में जैन कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती सारिका जैन ने माध्यमिक स्तर पर अच्छे शिक्षकों की आवश्यकता उनकी नियुक्ति उनके शिक्षण प्रशिक्षण तथा उनकी भूमिका पर नई शिक्षा नीति में किए गए प्रावधानों पर विस्तार से मुख्य वक्ता के रूप में परिचर्चा की। श्रीमती सारिका जैन ने बताया कि नई शिक्षा नीति में माध्यमिक स्तर पर कार्यरत अच्छे शिक्षकों की पहचान कर उन्हें पदोन्नति और वेतन वृद्धि किए जाने का प्रावधान किया गया है ताकि सभी शिक्षक अपना बेहतरीन कार्य कर सकें तथा उन्हें अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहन मिले उन्होंने बताया की नई शिक्षा नीति के तहत एक सशक्त मेरिट आधारित कार्यकाल, पदोन्नति, और वेतन व्यवस्था का निर्माण किया जाएगा जिसमें अच्छे शिक्षकों को प्रोत्साहन और पहचान मिलेगी। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति लागू होने पर प्रत्येक शिक्षक प्रधानाचार्य प्रत्येक वर्ष ,कम से कम ५० घंटे सतत व्यवसायिक विकास के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे योग्यता और परिणाम आधारित शिक्षा के आधार पर शैक्षणिक की योजनाएं तैयार कर ले लागू किया जा सके।
राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री बृजेश कुमार ने वेबीनार पर प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के समूह को संबोधित करते हुए समतामूलक और समावेशी शिक्षा पर प्रकाश डाला ।उन्होंने बताया की नई शिक्षा नीति में उन सभी बच्चों की पहचान की जाएगी जो भौगोलिक तथा विभिन्न सामाजिक परिस्थितियों के प्रतिकूल रहने पर अपनी शिक्षा सुचारू रूप से नहीं चला सकते तथा उन सब की शिक्षा के लिए विशेष प्रावधान नई शिक्षा नीति में किए गए उन्होंने बताया की सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े हुए बच्चों की पहचान कर उन्हें छात्रवृत्ति, परिवहन के लिए साइकिल प्रदान करना, उनके मां-बाप को प्रोत्साहित करना आदि विभिन्न प्रावधान नई शिक्षा नीति में किए गए हैं। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक मोहम्मद अल्ताफ ने बताया की नई शिक्षा नीति के ऊपर वेबीनार का उद्देश्य प्रधानाचार्य तथा शिक्षकों को भावी शिक्षा नीति से अवगत कराना है तथा उनसे प्राप्त सुझावों को माध्यमिक शिक्षा विभाग के माध्यम से राज्य तथा केंद्र सरकार तक पहुंचाना है।

गौतस्कर गिरफ्तार
बुढ़ाना। थाना बुढाना पर उ0नि0 ब्रहमजीत सिंह द्वारा 01 गौ-तस्कर अभियुक्त मुजम्मिल पुत्र फजरू निवासी ग्राम रसूलपुर दभेडी थाना बुढाना जनपद मुजफ्ुरनगर को दोराने पुलिस कार्यवाही के जगंल ग्राम रसूलपुर दभेडी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर व 50 किलोग्राम गौ-मांस व गौकशी के उपकरणों को बरामद किया गया।

चिकित्सकों के आत्मसम्मान की रक्षा करें सरकारः डा. वीके सिंह5 Min |
मुजफ्फरनगर। आज जनपद मुजफ्फरनगर की प्रान्तीय चिकित्सा संघ के पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री के नाम कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देते हुए अपनी तीन मांगों को पूरी करने की अपील की। मुजफ्फरनगर शाखा के सचिव डा0 वी0के0 सिंह अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि वर्तमान विषम परिस्थितियों में यह अत्यंत आवश्यक है कि चिकित्सकों की आत्मसम्मान की रक्षा हेतु सरकार सक्रिय रूप से हस्ताक्षेप करें।
प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ के जनपद के अध्यक्ष डा0 बी0के0 जैन, वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ ने बताया कि आज पूरा विश्व कोविड की महामारी से ग्रसित है। इस महामारी से हमारा देश व प्रदेश अछूता नहीं है, लेकिन देश और प्रदेश सरकार के चरणबद्ध एवं सफल नीतियों/योजनाओं के द्वारा इस महामारी पर काफी हद तक नियंत्रण किया जा पाना संभव हो सका है। कोरोना की महामारी काल में प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के चिकित्सक अपने घर परिवार की चिंता को किनारे करते हुए संक्रमित मरीजों की सेवा में दिन रात लगे हुए हैं तथा हमारी बहुत से साथी इस संक्रमण काल में ही जनजीवन के स्वास्थ्य की सुरक्षा करते हुए असमय शहीद/मृत्यु को प्राप्त हो गये हैं। इसके बावजूद भी हमारे चिकित्सक अपनी सेवाएं उसी भाव से देते हुए बिना विचलित हुए करमपथ पर अग्रसर है। इन विषम परिस्थितियों में जहां माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विभिन्न तरीकों से चिकित्सकों का मनोबल बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रायोजनों का आयोजन कर रहे हैं, वहीं प्रदेश के कुछ जनपदों में तैनात वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार चिकित्सकों को प्रताड़ित/अभद्र भाषा का प्रयोग करके हतोत्साहित किया जा रहा है, जिससे हमारे संवर्ग के चिकित्सक स्वयं को पीड़ित और अपमानित महसूस कर रहे हैं। पूर्व में भी ऐसी घटना अलीगढ़, महाराजगंज, बस्ती, वाराणसी एवं मऊ तथा इसका ताजा उदाहरण रायबरेली प्रकरण है जो कि हम चिकित्सकों को अपनी सेवाभाव से विमुख होकर आंदोलित होने को विवश कर रहा है।
संघ के सचिव डा0 वी0के0 सिंह ने बताया कि सरकार उनकी तीन मांगों जिसमें जिलाधिकारी रायबरेली को तत्काल अन्यत्र स्थानान्तरण किये जाने की मांग करते हैं एवं किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के स्तर से भविष्य में किसी भी प्रकार का अशोभनीय व्यवहार/भाषा का प्रयोग न किया जाये तथा प्रान्तीय चिकित्सा संवर्ग के चिकित्सा अधिकारियों एवं गैर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में चिकित्सा अधिकारियों का क्या प्रोटोकाल होगा यह भी सुनिश्चित करने की मांग करते हैं, जिससे चिकित्सक अपने आत्मसम्मान के साथ कोरोना की विषम परिस्थितियों में जनमानस की सेवा कर सकें।

 

मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना जनपद में लागू
मुजफ्फरनगर। किसान व कृषि से सम्बंधित कार्य करने वाले सर्दी, गर्मी, बरसात हर मौसम में फसलों के उत्पादन हेतु जुताई, गुड़ाई, सिंचाई, कटाई आदि जैसे कार्यों में लगे रहते हैं। कृषि कार्यों में लगे ऐसे परिवारों के साथ कभी-कभी ऐसी दुर्घटनाएं हो जाती हैं कि जीविकोपार्जन करने वाले सदस्य की मृत्यु एवं अपंगता हो जाती है। ऐसी स्थिति में कृषक या कृषि कार्य करने वाले का परिवार आर्थिक संकट में आ जाता है। किसानों, गरीबों की इन्ही स्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश सरकार ने कृषक हित में मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना को प्रदेश में लागू किया है। जिससे किसान लाभान्वित हो रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य उ०प्र० के किसानों और कृषि कार्य में लगे कमजोर वर्ग के लोगों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।
मुख्यमंत्री किसान सर्वहित बीमा योजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश के मूल निवासी एवं १८ वर्ष से ७० वर्ष आयु के समस्त कृषक असीमित आय सीमा अथवा भूमिहीन कृषक, कृषि से संबंधित क्रियाकलाप करने वाले ग्रामीण क्षेत्रों अथवा शहरी क्षेत्रों के निवासी जिनकी पारिवारिक आय रु० ७५ हजार प्रति वर्ष से कम हो, को इस योजनान्तर्गत आच्छादित किया गया है। किसान विभिन्न प्रकार की दुर्घटनाएं रेल, रोड, वायुयान से दुर्घटना, किसी भी टकराव, गिरने के कारण चोट, गैस रिसाव, सर्प काटने, बिच्छू, नेवला, छिपकली काटने से मरना, सिलेण्डर फटने के कारण दिव्यांगता या मृत्यु, विस्फोट, कुत्ता काटने, जंगली जानवरी के काटने से मरना, जलना, डूबना, बाढ़ में बह जाना किसी भी प्रकार से हाथ पैर कट जाना एवं विषाक्तता आदि दुर्घटना का शिकार हो जाने से परिवार के मुखिया/रोटी अर्जक की मृत्यु हो सकती है या उसे दिव्यांग बना सकती हैं। यह योजना आर्थिक सहायता एवं चिकित्सा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। मृत्यु/दिव्यांगता की स्थिति में मुखिया/रोटी अर्जक को अतिकतम ०५ लाख रुपये तथा दुर्घटना उपरान्त चिकित्सा सुविधा के अन्तर्गत मुखियाध्रोटी अर्जक तथा परिवार के सदस्यों को अधिकतम २.५० लाख रुपये तथा आवश्यकतानुसार कृत्रिम अंग की उपलब्धता हेतु अधिकतम ०१ लाख रुपये की धनराशि सहायता हेतु प्रदान की जाती है।

 

फसलवार संस्तुत मात्रा के अनुसार ही उर्वरक उपलब्ध कराया जाये
मुजफ्फरनगर। अपर आयुक्त एवं अपर निबन्धक (कृ०नि०) सहकारिता उ०प्र० लखनऊ के पंत्राक दिनांक २७.०८.२०२० के द्वारा खरीफ अभियान में कृषकों को सहकारी समितियों के माध्यम से उनकी आवश्यकतानुसार उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु आदेश दिये गये है।
समस्त सहायक विकास अधिकारी (सह०)/अपर जिला सहकारी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि खरीफ अभियान २०२०-२१ में दिये गये लक्ष्य के अनुरूप उपलब्ध होने वाले उर्वरक का नियमानुसार वितरण हो रहा है अथवा नही, का भौतिक सत्यापन निरन्तर करते रहे, समितियों द्वारा उर्वरक बिक्री उपरान्त धनराशि प्रतिदिन बैंक शाखा में जमा कराया जाए एवं प्रदायकर्ताओं यथा-इफको, कृषकों एवं पी०सी०एफ० को देय धनराशि का भुगतान तीन दिन के अन्दर किया जाये। कृषकों को पहचान पत्र के आधार पर उनकी जोत के अनुसार एवं फसलवार संस्तुत मात्रा के अनुसार ही उर्वरक उपलब्ध कराया जाये। ताकि महंगे उर्वरकों का असंतुलित प्रयोग एवं कृषि के अतिरिक्त अन्य कार्यो में दूरूपयोग को नियंत्रित किया जा सके व उपलब्ध उर्वरक अधिकांश कृषकों को प्राप्त हो सके।
कृषकों को पी०ओ०एस० मशीन के माध्यम से ही शतप्रतिशत उर्वरक उपलब्ध कराया जाये, तथा क्रेता को निर्धारित प्रारूप पर कैश मैमो अवश्य निर्गत किया जाये। समितियों के ऐसे उर्वरक बिक्री प्रभारी जो पी०ओ०एस० मशीन के अतिरिक्त अन्य माध्यम/सीधे उर्वरकों ही बिक्री करते हुए पाये जाये, तो उनके विरूद्ध विभागीय, अनुशासनात्मक/दण्डात्मक कार्यवाही के साथ उर्वरक नियंत्रण आदेश १९८५ एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम-१९५५ में निहित प्रावधानों के अनुसार भी कठोर/प्रभारी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। समस्त सहायक विकास अधिकारी (सहा०) अपर जिला सहकारी अधिकारी जनपद मुजफ्फरनगर को जिला प्रबन्धक पी०सी०एफ० इफको व कृषकों के जनपदीय प्रतिनिधियों से वार्ता कर उर्वरक रैक पहृंचन/पी०सी०एफ० में प्राप्त आर०आर० की जानकारी प्राप्त करेंगे तथा जनपद में प्राप्त उर्वरक को समितियों हेतु ८० प्रतिशतध्अधिकाधिक मात्रा में आवांटित करध्करा कर त्वरित रूप से सहकारी समितियों में प्रेषित कराना सुनिश्चित करेगे। आपकी लापरवाही तथा कुप्रबन्धन से उर्वरक उपलब्धता, आवंटन, प्रेषण व वितरण में समस्या उत्पन्न होती है व किसानों को सहाकारी समितियों के माध्यम से उर्वरक प्राप्त होने में कठिनाई, ओवर रेंटिंग की समस्या उत्पन्न होती है, तो सम्बन्धित सचिव/सहायक विकास अधिकारी/अपर जिला सहकारी अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे तथा आपके विरूद्व कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

नगर कोतवाली पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को जेल भेजा6 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मात्र १८ घंटे में खुलासा करते हुए ०२ शातिर लूटेरे अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है तथा अभियुक्तों के कब्जे से लूटी सम्पत्ति की १००प्रतिशत बरामदगी की गई है।
सीओ सिटी राजेश द्विवेदी ने बताया कि एक जैन परिवार की महिला बीते दिन मंदिर से घर लौट रही थी तभी पीछे से आ रहे एक आरोपी प्रशांत पुत्र सुमेर ने उसके कान से कुंडल खींच लिए जबकि उसका साथी राहुल पुत्र सुमेर पीछे से मोटरसाइकिल से आ रहा था जो प्रशांत को बैठा कर मोके से भाग निकला महिला द्वारा शोर शराबा करने एंव घटना की जानकारी मुजफ्फरनगर के शामली बस स्टैंड चौकी इंचार्ज जितेंद्र को दी गई जिसमें तहरीर लेकर चौकी इंचार्ज जितेंद्र अपनी टीम के साथ आरोपियों की तलाश में जुट गए तथा क्षेत्र के तमाम सी सी टीवी खंगाले जिसमे दोनों आरोपी पुलिस को दिखे । जिसके चलते पुलिस ने आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से लूट का सारा माल बरामद कर लिया गया है जिसमें पुलिस ने लुटेरे से पूछताछ की तो उन्होंने लूट का कारण नशा करना बताया है ।
पूछ ताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया की हमारे पास शराब पीने के लिए पैसे नहीं थे इसलिए हमने यह लूट की थी और लूटे हुए कुंडल हम सर्राफ की दुकान पर बेचने जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जिसकी जानकारी सीओ सिटी राजेश कुमार द्विवेदी ने प्रेस वार्ता कर की वही लूट का खुलासा करने वाली टीम को भी बधाई दी।

 

व्यवस्थाएं पटरी पर लौट रही7 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। कोरोना संकट काल में ठप्प हुई व्यवस्थाएं अब पटरी पर लौट रही है। लॉक डाउन और पाबंदी अब दूर की कौडी हो रही है। शासन के निर्देश पर छह माह बाद तहसीलों में मंगलवार के दिन सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
डीएम सेल्वा कुमारी जे. और एसएसपी अभिषेक यादव ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जानसठ तहसील में पहुंचकर सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना, तो वहीं सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह उपस्थित रहे। जानसठ तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के लिए डीएम और एसएसपी ने कोविद सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा, यहाँ डाइस पर शीशे का चौम्बर बनाया गया था ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके ।

पीएम मोदी का 70वां जन्मदिन मनाया8 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ७०वें जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे सेवा सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर चश्मा वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि पीएम नरेन्द्र मोदी का ७०वां जन्म दिवस सेवा की प्ररेणा के साथ मनाया जा रहा है। इसके लिए ही पार्टी स्तर पर देश भर में सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके पहले दिन कार्यकर्ताओं ने ब्लड डोनेट किया, आज गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर ७० जरूरतमंदों लोगों को नजर के चश्मे निःशुल्क रूप से वितरित किये गये। उन्होंने बताया कि आगे भी इस कार्यक्रम में पार्टी स्तर से मिले दिशा निर्देशों के अनुसार सप्ताह भर विभिन्न आयोजन किये जायेंगे। इस अवसर पर विजय शुक्ला के अलावा रूपेन्द्र सैनी, सचिन सिंघल, अशोक कंसल, सतपाल सिंह पाल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

बिना वजह घूमने और बिना मास्क लगाने को जमकर हडकाया10 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। एक तरफ जहां कोरोना के लगातार केस बढ़ते ही जा रहें है तो वहीं लोग भी खुद ब खुद भी लापरवाह हो चले है ताजा स्थिति यह है की अभी भी लोग कोरोना को हल्के में लेकर शहर सहित ग्रामीण अंचलों में बिना मास्क और बिना हैलमेट के दौड़े चले जा रहे है तो वहीं जिले के आलाधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस भी समय समय पर वाहन चौकिंग अभियान चलाकर बिना मास्क व बिना हैलमेट वाले वाहन चालकों से सख्ती के साथ निपट रही है। आज भी जब शहर भर में साप्ताहिक बन्दी है जिसके चलते तमाम बाजार और दुकाने बन्द है तो वहीं शहर में आने वाले अधिकांश वाहन चालक बिना मास्क लगाये और बिना वजह घूमते दिखाई दिए । यहां स्थानीय पुलिस ने जहां साप्ताहिक बन्दी पर बाजार और दुकानदारों पर नजर रखीं तो वहीं खुद थाना प्रभारी सिविल लाईन डीके त्यागी दल बल के साथ सड़कों पर निकलते दिखाई दिए जहां उन्होंने बैंकों आदि सरकारी दफ्तरों में आने वाले लोगों की गहनता से जाँच पड़ताल और तलाशी ली तो वहीं दूसरी तरफ सड़कों और बिना वजह घूमने और बिना मास्क लगाने एंव एक वाहन पर तीन -तीन सवारों की अच्छी खासी खबर ली।

 

ऑनलाईन वेबीनार का आयोजन11 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर में आज दिनांक 15.09.2020 को राष्ट्रीय इंजीनियर्स दिवस के मौके पर एक ऑन लाईन वेबीनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्राचार्य डा0 सचिन गोयल, विज्ञान संकाय के प्रवक्ता श्री गौरव बालियान, प्रियंका, रूखसार, प्रतीक गर्ग व विज्ञान संकाय के छात्र/छात्राओं ने भाग लिया।
इस वेबीनार के मुख्य वक्ता गौरव बालियान जी ने बताया कि भारत में इंजीनियरिंग दिवस भारत रतन सर डा0 मोक्षगंडम विश्वेश्वरैया के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। सर डा0 मोक्षगंडम विश्वेश्वरैया भारत के विद्यवान सिविल इंजीनियर थे। उन्होंने अपने डिजाईन और निर्माण के द्वारा राष्ट्र निर्माण में बहुत योगदान दिया। आजादी से पहले उन्होंने 1934 भारतीय अर्थव्यवस्था की योजना उन्ही के द्वारा बनाई गई थी। इसके अतिरिक्त विज्ञान व इंजीनियरिंग में संबंध व विज्ञान व इंजीनियरिंग आपस में कैसे जुडे हुए है और दोनों एक दूसरे पर कैसे निर्भर है ये बताते हुए वेबीनार का शुभारम्भ किया।
इसके पश्चात विज्ञान संकाय के छात्र अनुराग व अभिनव ने जीव विज्ञान में इंजीनियरिंग का महत्व समझाते हुए बायोटैक्नोलॉजी व बायो इंजीनियरिंगा का कैसे इस्तेमाल किया जा रहा इसके बारे में बताया। आस्था जैन व इशिता मौर्य ने रासानिक इंजीनियरिंग के बारे में बताया की उसका उपयोग करके कैसे हम चीजों को मजबूत, हल्की व टिकाऊ बना रहे है।
अन्त में महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने विज्ञान में इंजीनियरिंग के महत्व व इंजीनियरिंग में विज्ञान के महत्व को बताते हुए कहा की ये दोंनो एक दूसरे के पूरक है। उन्होंने बताया कि आज के समय में विज्ञान एवं इंजीनियरिंग हमारे राजमर्रा की जिंदगी को किस प्रकार विकसित कर रहे है व ये दोंनो हमारे लिए अत्यन्त आवश्यक है।
वेबीनार को सफल बनाने में डा0 दीपक मलिक, डा0 नवेद अख्तर, डा0 रवि अग्रवाल, एकता मित्तल, नीतु गुप्ता, गरिमा, सपना, विपाशा, नुपुर, आकांक्षा, अंकित धामा, आदि का योगदान रहा।

 

निर्वाल हॉस्पिटल के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। शहर के सरकुलर रोड स्थित निर्वाल हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान गलत इंजेक्शन लगाने से हुई युवक की मौत के मामले में हॉस्पिटल के डॉक्टर्स व स्टाफ के खिलाफ सदोष मानव वध की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आठ सितंबर को हालत बिगड़ने के बाद युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव वजीराबाद निवासी योगेंद्र को परिजनों ने ऑपरेशन के लिए सरकुलर रोड स्थित निर्वाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। पत्नी ज्योति उर्फ पूजा ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि ऑपरेशन थिएटर में ले जाए जाने के बाद उन्हें योगेंद्र की चीख सुनाई दी, जिस पर वे ओटी में पहुंचे तो वहां योगेंद्र की हालत बिगड़ चुकी थी। पूछने पर योगेंद्र ने कमर में लगाए गए इंजेक्शन के बाद हालत बिगड़ने की बात कही। आरोप है कि लगातार बिगड़ती हालत के मद्देनजर निर्वाल हॉस्पिटल से योगेंद्र को मेरठ रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना से गुस्साए परिजनों ने युवक की मौत के बाद निर्वाल हॉस्पिटल में जमकर हंगामा भी किया था। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि मामले में योगेंद्र की पत्नी की तहरीर के आधार पर निर्वाल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स व स्टाफ के खिलाफ सदोष मानव वध की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हवालात से ही पति ने पत्नी को बोला, तलाक, तलाक, तलाक
मुजफ्फरनगर। कोतवाली की हवालात में बंद एक युवक ने जब अपनी पत्नी को तलाक बोला तो सभी दंग रह गए। हवालात से ही पति-पत्नी में विवाद होता रहा, पुलिस तमाशा देखती रही। पीडिता का आरोप है कि पति कमरे में बंद कर मारपीट करता है। आरोपी पति पर कार्रवाई को लेकर पत्नी ने पुलिस से गुहार लगाई है।
मोहल्ला नई आबादी निवासी एक पीडिता अपनी बहनों के साथ रविवार को कोतवाली पहुंची। पीडिता ने कोतवाल को बताया कि पित ट्रक चालक है। शादी के बाद से ही परेशान करता रहा है। पिछले कुछ दिनों ने पति जबरन अप्रकृतिक सबंध बनाने का प्रयास करता है। विरोध करने पर कमरे में बंद कर मारपीट करता है। आरोप है कि पति ने कमरे में बंद कर पीटा। ससुराल वाले भी पति का ही साथ देते है। पति ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पीडिता ने बताया कि ससुराल वालों ने बच्चों को भी कमरे में बंद कर किया हुआ है। शिकायती पत्र के बाद पुलिस ने आरोपी पति को पकड कर हवालात में बंद कर दिया। पीडिता जब कोतवाली में पहुंची तो पति हवालात से ही चिल्लाने लगा। बोला कि अब क्यो आई है। जा आज के बाद तेरा मेरा कोई सबंध नहीं है। मै तुझे तलाक देता हू।आरोपी ने हवालात से ही तलाक दे दिया। इसी बात को लेकर कोतवाली में काफी देर तक पति-पत्नी में विवाद होता रहा, ओर पुलिस कर्मी मूकदर्शक बनकर देखते रहे। पुलिस ने पीडिता को आरोपी पति पर कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेजा। पीडिता ने पुलिस से बच्चों से मिलने की गुहार भी लगाई है।

पीएम आवास योजना की जांच में मिले 6745 अपात्र
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की जांच में बडा खुलासा हुआ है। जांच में 21226 लोगों में से 6745 लोग अपात्र पाए गए है। इन अपात्रों को इस योजना के दायरे से बाहर कर दिया गया है। वहीं डूडा पीओ ने अपात्रों की सूची संबंधित नगर पालिका और नगर पंचायत ईओ को चस्पा करने के निर्देश दिए है। आवास बनाने के लिए 11406 लाभार्थियों को 50 हजार की प्रथम किस्त, 10 हजार लाभार्थियों को 1.50 लाख की दूसरी किस्त और 6126 लाभार्थियों को 50 हजार रुपए की तीसरी किस्त दी गई है।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लिए डूडा विभाग में 21 हजार 226 लोगों ने आवेदन किया था। इन आवेदनकर्ताओं की डूडा विभाग द्वारा जांच पडताल की गई। जिसमें 6745 लोग अपात्र पाए गए है। अपात्रों को इस योजना से बाहर कर दिया गया है। अब डूडा विभाग से 14 हजार 481 लाभार्थियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। डूडा पीओ संदीप कुमार ने बताया कि आवास बनाने के लिए प्रत्येक लाभार्थी को ढाई लाख रुपए तीन किस्त में दिया जाता है। प्रथम किस्त में 50 हजार, दूसरी किस्त में 1.50 लाख और तीसरी किस्त में 50 हजार रुपए दिए जाते है। उन्होंने बताया कि प्रथम किस्त के लिए 1868 लाभार्थी, दूसरी किस्त के लिए 761 और तीसरी किस्त के लिए 2125 लाभार्थियों के आवेदन भुगतान के लिए सूडा को भेजे गए है। वहीं 2018 लोगों की डीपीआर बनाकर लखनऊ भेजी गई है और आवास के लिए आए नए आवदेन 3254 की जांच शुरू की गई है।
दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायत में मिले अपात्रों की सूची
नगर पालिका/पंचायत आवेदन अपात्र पात्र
भोकरहेडी 1976 344 1632
बुढाना 2015 573 1442
चरथावल 1753 584 1169
जानसठ 1394 337 1057
खतौली 1732 486 1246
मीरापुर 1547 317 1230
मुजफ्फरनगर 5716 2813 2903
पुरकाजी 1788 560 1228
शाहपुर 1600 464 1136
सिसौली 1705 267 1438
योग 21226 6745 14481

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 8 =