समाचार
गांधी जी की शिक्षा आज भी दुनिया में पूरी तरह प्रासंगिक हैः सेल्वा कुमारी जे.
गांधी जी के द्वारा दिखाये गये मार्ग पर चलकर ही देश का विकास होगाः जिलाधिकारी
सभी कर्मचारी व अधिकारी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करें व स्वच्छता का संकल्प लेंः जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने आज 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रातः 8 बजे कलैक्ट्रेट मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात अधिकारियों व कलैक्ट्रेट स्टाफ के सम्बोधित करते हुए कहा कि गांधी जी सत्य व अहिंसा के पुजारी थे उनके द्वारा दी गई शिक्षा आज भी दुनिया मे प्रांसंगिक है गांधी जी के अहिंसावादी विचारों व आदर्शो को अपने जीवन में उतारें। जिलाधिकारी ने कहा कि एैसे महापुरूष विश्व मे बहुत कम जन्म लेते है जो अहंकार को त्याग कर जनहित में सदैव कार्य करते हैं उनके ‘सादा जीवन उच्च विचार’ ने ही दोनों महानुभूतियों को महान बनाया है, जिनकी कथनी व करनी में कोई अन्तर नहीं था। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने अनेकों कष्ट सहे लेकिन ब्रिटिश हुकूमत को उनका लोहा मानना पडा, गांधी जी सत्य व अहिंसा के मार्ग पर अडिग रहे और इसी राह पर चलते हुए उन्होंने विशाल राष्ट्र को अंग्रेजों से आजाद कराया। जिलाधिकारी ने कहा कि आज आवश्यकता है कि सत्य व अहिंसा एवं त्याग के सिद्वांत पर चलकर मानव की सेवा करें और गांधी जी के सिद्वांत एवं आदर्शों को मूर्त रूप देते हुए विकास पथ पर चलें। उन्होंने कहा कि लालबहादुर शास्त्री जी ने कर्तव्य पालन व कर्मठता का पाठ हमें सिखाया है। जिलाधिकारी ने कलैक्ट्रेट स्टाफ को सम्बोधित करते हुए कहा कि दोनों महानुभूतियों के जन्म दिवस पर हम सबको ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करने का संकल्प लेना चाहिए तथा सभी अधिकारी व कर्मचारी स्वच्छता का संकल्प ले।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, डिप्टी कलैक्टर अजय अम्बष्ट आदि ने भी अपने विचार रखते हुए गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन परिचय और उनके आदर्शो व सिद्वान्तों के बार में विस्तार से बताया। उन्होने कहा कि सत्य, त्याग व अहिंसावादी विचारों पर चलकर हम भारत को विकास की ओर ले जा सकेंगे। इस अवसर पर समस्त कलैक्ट्रेट स्टाफ उपस्थित था।
प्रदेश में विकास कार्य तेजी से कराया जा रहा है- त्रिवेन्द्र सिंह
मुज़फ्फरनगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड सरकार रामपुर तिराहे के शहीदों के सपनां को पूरा कर रही है। प्रदेश में विकास कार्य तेजी से कराया जा रहा है। समाज का कोई भी वर्ग सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अछूता नहीं रह गया है। शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धाजंलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि रामपुर तिराहा कांड के दौरान तत्कालीन सरकार ने जो बर्बरतापूर्ण कार्यवाही की थी वह निंदनीय है। गोलीकांड के दोषियें को कभी बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि रामपुर तिराहा कांड के आंदोलनकारियों पर गोलियां चलवाकर उन्हे मौत के घाट उतारने वालो को ईश्वर कभी माफ नहीं करेगा। आंदोलनकारियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों के परिवारजनों को हमने जहां पेंशनराशि उपलबध करायी है वहीं उनके परिजनों को सरकारी नौकरी भी दी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को साकार करते हुए विकास को गति देकर आगे बढ़ रही है। समाज का कोई भी वर्ग सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अछूता नहीं रह पायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ को स्मार्टसिटी बनाया गया है। उत्तराखंड में जगह जगह ऐसे संस्थान बनाये जा रहे है जहां जडीबूटियों से दवइार्यां बनायी जा रही है। देवभूमि में जड़ी बूटियों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने रामपुर तिराहा कांड में आंदोलनकारियों की मदद करने वाले पं. महावीर प्रसाद शर्मा व अन्य ग्रामीणों का हृदय से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आंदोलनकारियों का उत्त्राखंड ऋणी है उन्हे यदि किसी भी तरह की कोई समस्या आती है तो वे बताये उनकी समस्याओं का समाधान कराया जायेगा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेन्द्र सिंह रावत का हैलीकाप्टर मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन पहुंचा जहां भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला मंत्री सचिन सिंधल, नगर पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल आदि ने स्वागत किया। सलामी लेने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला शहीद स्मारक के लिए रवाना हो गया। मुख्यमंत्री के साथ उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत साथ रहे। रामपुर तिराहा कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी, वरिष्ठ नेता डा. वीरपाल निर्वाल, वैभव त्यागी, अचिन्त मित्तल, प्रवीन शर्मा, शिवराज त्यागी, पं. सतीश शर्मा करवाडा सहित काफी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।
वांछितों को दबोच लिया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से दो वांछितों को दबोच लिया। थाना नई मण्डी पर उ0नि0 संजय त्यागी द्वारा वांछित अभियुक्त जीवीत पुत्र नेपाल सिंह नि0 अलमासपुर थाना नई मण्डी मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर उ0नि0 रविन्द्र कसाना द्वारा वांछित अभियुक्त सन्नी पुत्र रतीराम नि0 काशीराम कालोनी थाना सिविल लाइन मु0नगर को रेशु विहार से गिरफ्तार किया गया।
खतौली। थाना खतौली पर उ0नि0 राधेश्याम यादव द्वारा अभियुक्त वसीम पुत्र यासीन नि0 मौ0 जैननगर थाना खतौली मु0नगर को मौ0 जैन नगर शराफत की कोठी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल ने आज प्रातः 9 बजे नगरपालिका परिषद के कर्मचारियों के साथ 2 अक्टूबर के मौके पर गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। प्रेमपुरी गांधी पार्क स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर एक सूक्ष्म कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगरपालिका परिषद के कर्मचारियों के नेता सुनील वर्मा, स्टेनो गोपाल त्यागी, वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी आरएस राठी, बडे बाबू पूरण चंद, अधिशासी अधिकारी विनय कुमार, आईटीओ प्रियेश कुमार के अलावा भाजपा समर्थक सभासद मौजूद रहे।
अखिल भारतीय जाट एक्शन कमेटी की बैठक
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय जाट एक्शन कमेटी की बैठक मे समाज की तरक्की व बेहतरी के लिए आपसी तालमेल बनाए रखने तथा समाजहित मे कार्य करने पर जोर दिया।
अखिल भारतीय जाट एक्शन कमेटी के कार्यवाहक मीडिया संयोजक भूपेन्द्र सिह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि संगठन की एक बैठक गांव नन्हेडा मे चौधरी कुशल पाल सिह के आवास पर सम्पन्न हुई। जिसमे जाट समाज की तरक्की और बेहतरी के लिए आपसी तालमेल बनाए रखने के लिए समाज मे कैसे कार्य किया जाए यह बातचीत की गई। बैठक का संचालन अमित अहलावत ने किया और अध्यक्षता कुशल पाल सिह ने की। बैठक मे विभिन्न वक्ताओ ने अपने विचार रखे जिसमें प्रमुख रूप से अनूप सिह राठी,संजय मलिक एड., आदेश कुमार, अजय कुमार, तेजपाल सिह बिटटू सिखेडा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक के संयोजक डा.जितेन्द्र चौधरी ने कहा कि आज समाज को बहुत ही समझदारी और सूझबूझ से चलने की जरूरत है। क्योकि आज जाट समाज कई जगह बिखरा हुआ है। अतः एक जूटता की जरूरत है। बैठक के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्म दिवस पर श्रृद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान अनुज चौधरी, अनिल चौधरी, अनूप सिह राठी एड., पंकज मलिक नन्हेडा, बिटटू सिखेडा, पराग खोखर, मनीष चौधरी,तेजपाल सिह राणा, अमित अहलावत आदि अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना
मुजफ्फरनगर। विकास भवन में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के २ अक्टूबर की जयंती के कार्यक्रम पर पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र राज्य मंत्री कौशल विकास कपिलदेव अग्रवाल व जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला और एडीएम प्रशासन अमित कुमार द्वारा लाभार्थियों को वितरित किए गण्। कार्यक्रम का संचालन जिला परियोजना अधिकारी संदीप कुमार ने किया कार्यक्रम से पहले राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ओर एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित की कार्यक्रम में व्यापारी नेता कृष्णगोपाल मित्तल ओर डूडा विभाग की अधिकारी पूनम वर्मा अपनी टीम के साथ मोजूद रहे । भारत में उत्तर प्रदेश स्ट्रीट वेंडरों को ऋण देने में पहले नंबर पर रहा वहीं आज जनपद मुजफ्फरनगर में १७००५ का पंजीकरण किया गया ओर ११९५ को लोन स्वीकृत किया गया जिसमें से आज कुछ लोगों को लोन के सर्टिफिकेट राज्य मंत्री द्वारा दिए गए। इस दौरान वरिष्ठ व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल भी मौजूद हैं।
परम्परागत रूप से रथयात्रा महोत्सव का आयोजन
मुजफ्फरनगर। अतिशय क्षेत्र वहलना में परम्परागत रूप से रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया। श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में सवेरे श्रीजी का अभिषेक एवं पूजन किया गया। इसके उपरांत दस बजे उद्योगपति नरेंद्र जैन नावला, विपिन जैन, संजय जैन, राजीव जैन, पारस टीएमटी द्वारा मंगल ध्वजारोहण किया गया। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार वहलना मंदिर प्रागंण में रथयात्रा का आयोजन किया गया। रथयात्रा में पात्रों का चयन बोलियों द्वारा किया गया। श्रीजी को लेकर रथ में ख्वासी एवं श्रीजी के सारथी बनने का सौभाग्य अशोक जैन, विवेक जैन वैशाली गाजियाबाद को प्राप्त हुआ। कुबेर बनने का सौभाग्य पवन जैन, सुबोध जैन जौला वालो को मिला। दाये इंन्द्र के रूप में राजीव जैन मंसूरपुर तथा बाये इन्द्र के रूप में प्रदीप जैन, सिद्धान्त जैन कवाल वालो ने रथयात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर प्रबंध समिति अध्यक्ष राजेश जैन गर्ग डुपलैक्स, रजनीश जैन, संरक्षक विरेंद्र जैन, नरेंद्र जैन, नवीन जैन, मनोज जैन एलजी, रविंद्र जैन नावला, रविंद्र जैन वहलना, प्रवीन जैन गांधी टैन्ट, अनुज जैन किताब वाले, सुबोध जैन खजान्ची, रविंद्र जैन वहलना आदि का विशेष सहयोग रहा। मंदिर में सभी के लिए रथयात्रा के बाद वात्सल्य भोजन की व्यवस्था राजेश जैन गर्ग डुप्लैक्स द्वारा की गयी। राजकुमार जैन नावला वालो ने सभी का आभार व्यक्त किया।
तीन घंटे का मौन व्रत व उपवास कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। प्रेमपुरी स्थित गांधीपार्क में गांधी जी की प्रतिमा के सम्मुख सपा नेताओं ने लोकतंत्र की हत्या के विरोध में आज तीन घंटे का मौन व्रत व उपवास कार्यक्रम रखकर सत्याग्रह किया। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के नेतृत्व में सपाईयों ने जहां चरखा काटा वहीं रामधुन गायी। इसके अलावा बैनर और पोस्टर से पूरा पार्क सजा रखा था। इस कार्यक्रम में नगर के नेता अजिम सिद्दीकी, पूर्व विधायक मिथलेश पाल, मेहराजूद्दीन, ब्रजराज सैनी, प्रवीन पीटर, युसूफ गौर, अलका शर्मा, फिरोज अंसारी, जावेद अहमद, शमी खान, राधेश पप्पू, पूर्व अध्यक्ष सतेंद्र सैनी, कुशपाल त्यागी,पूर्व मंत्री उमाकिरण, शलभ गुप्ता एड., सचिन अग्रवाल, वसी अंसारी एड. सहित अनेकों मौजूद रहे।
महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री की स्वच्छता और सादगी के सिद्धान्त आज भी समाजहित मे प्रासंगिक हैं। सरकार इन्ही महापुरूषो के दिखाए गए रास्ते पर देश को विकास की पटरी पर ला रही है।
नई मन्डी स्थित दीपचन्द्र ग्रेन चैम्बर इण्टर कालिज मे गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार के कौशल विकास एवं एवं व्यवसायिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतन्त्र कपिल देव अग्रवाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मंत्री कपिल देव अग्रवालने कहा कि कोरोना महामारी का असर समूची व्यवस्था पर पडा है, परन्तु शिक्षक समुदाय ने अपने कर्तव्यबोध से छात्रो का अच्छा मार्गदर्शन किया हे। प्रदेश सरकार नई शिक्षा नीति लागू करने की दिशा मे निरन्तर आगे बढ रही है। जिसमें शिक्षको और छात्रो का सहयोग अपेक्षित है। राज्यमंत्री ने इस अवसर पर जूनियर कक्षाओ के छात्रो को स्कूल बैग व पुस्तकों का वितरण भी किया।
कार्यक्रम मे उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने दोनो महापुरूषो के प्रति श्रृद्धाजलि अर्पित करते हुए छात्रो से स्वदेशी अपनाने और स्वावलम्बी बनने का आहवान यिका। विद्यालय के प्रबन्धक विनोद संगल और प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा ने विद्यालय परिवार की और से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्व.लाल बहादुर शास्त्री के चित्रो पर माल्यार्पण करते हुए राज्यमंत्री श्री अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षकों,सीमित संख्या मे छात्रो,जिला स्काउट सवि श्रीमति रेणु गर्ग व पंकज माहेश्वरी उपस्थित रहे।
जयंती मनाई गई
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय किसान मजदूर सगठन ने गांधी जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी पूर्व प्रधानमंत्री जी की जयंती मनाई गई इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आई टी सेल प्रदीप देशवाल जिला उपाध्यक्ष विलक्षण देशवाल पूर्व ब्लॉक प्रमुख जिला प्रवक्ता संजीव देशवाल व ड़ा सूरजप्रकाश जिला उपाध्यक्ष आई टी सेल इत्यादि लोगो ने २ अक्टूबर को मनाया दोनों महापुरुषों को फूल समर्पित किये।
जयंती पर श्रद्दा सुमन अर्पित किये
मुजफ्फरनगर। उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन द्वारा साऊथ सिविल लाईन मुजफ्फरनर मे बैठक का आयोजन कर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री जी जयंती पर श्रद्दा सुमन अर्पित किये। सत्य, अहिंसा, प्रेम, करूणा, अस्तेय, अपरिग्रह, अभय, आत्मविश्वास की प्रतिमूर्ति राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी भारतीय जीवन मूल्यों को जीने वाले गृहस्थ संत थे। उन्होंने गीता के निष्काम कर्मयोग तथा अनासक्ति योग के अनुरूप जीवन जीकर दिखाया। व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक और राष्ट्रीय कर्तव्यों का निर्वहन कैसे किया जाना चाहिए ? अपना स्वयं का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उन्होंने संसार को दिखाया। संयुक्त राष्ट्र संघ भी आज के दिन दो अक्टूबर को महात्मा जी के सम्मान में प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाता है। आज सम्पूर्ण विश्व उनके विचारों/ चिंतन के प्रति आस्था व्यक्त करते हए उन्हें श्रद्धापूर्वक याद कर रहा है आइए! उन महामानव के चरणों में नमन करते हुए हम अपने प्यारे भारतवर्ष की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक तथा राजनैतिक/ कूटनयिक उन्नति के लिए संकल्पबद्ध होने का प्रण लें। महात्मा गांधी जी के चरणों में कृतज्ञ राष्ट्र का कोटि-कोटि नमन।रघुपति राघव राजाराम । पतित पावन सीताराम ।। पूर्व प्रधान मन्त्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री सादगी एवं दृढ इच्छा शक्ति के धनी थे। बैठक मे रामपाल सिह राष्ट्रीय अध्यक्ष, संजीव बालियान, डा सतेन्द्र सिंह,डाक्टर अंशुल चौधरी,श्रीमति शशीबाला,मनोज कुमार आदि ने भाग लिया।
शास्त्री जी की जयंती हर्षाल्लास के साथ मनाई गई
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि द्वारा आज कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती हर्षाल्लास के साथ मनाई गई,प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि हमारे देश को आजादी दिलाने में अग्रणी रहे राष्टपिता महात्मा गांधी जी एवं जय जवान जय किसान के ओजस्वी उद्घोष से राष्ट्रीय जीवन मे नव ऊर्जा का संचार करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें शत शत नमन किया गया,इस अवसर पर सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा,प्रवीण जैन,तरुण मित्तल,शिवकुमार सिंघल,सुनील वर्मा,अनिल सिंघल,भानु प्रताप,वीरेंद्र अरोरा, राजेंद्र अरोरा,किशनलाल नारंग,भीम बालियान,भूरा कुरैशी,सुशील कुमार,अशोक जैन, आदि सैकड़ों व्यापारी बंधु उपस्थित रहे
जयंती को ५४वें योग दिवस के रूप में मनाया
मुजफ्फरनगर। गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी भारतीय योग संस्थान के निःशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीन लैंड माडर्न जू०हाई स्कूल मुजफ्फर नगर में २अक्तूबर गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती को ५४वें योग दिवस के रूप में मनाया गया।
सर्वप्रथम क्षेत्रीय प्रधान राजसिह पुण्डीर ने ओउम् ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना शुरू कराई।योग साधना उपरांत योग शिक्षक यज्ञ दत्त आर्य ने योग संस्थान व योग की महिमा का भजन अपनी मधुर आवाज में सुनाया।योग शिक्षिका सुमन गर्ग ने भी बहुत सुंदर व मनमोहक भजन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में आज पूरे देश में सभी योग साधना केंद्रो पर २अक्तूबर को ५४वें योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।इस बार संस्थान ने मुख्य विषय के रूप में योग के द्वारा मधुमेह रोग निवारण रखा है।उन्होंने बताया कि मधुमेह रोग के होने के अनेक कारण हो सकते हैं जैसे-मोटापा,तनाव,निष्क्रिय जीवन शैली,गलत खान-पान व हैवी एण्टी-बायोटिक दवाओं का प्रयोग परन्तु इस रोग का सबसे अच्छा इलाज नियमित योगाभ्यास है।नियमित योगाभ्यास करने से इस रोग के मुख्य कारण तनाव व मोटापा दोनों ही दूर होते हैं। नियमित योगाभ्यास से शरीर के सभी भीतरी अंग सक्रिय बनते हैं।सभी ग्रघ्धियो से उचित मात्रा में हार्मान्स स्रावित होते हैं जिससे शरीर स्वस्थ और दीर्घायु बनता है।जब व्यक्ति आसन ,प्राणायाम और ध्यान करता है तो शरीर में रोग उत्पन्न करने वाले विजातीय तत्वों का शमन होता है और शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है।योग हमें स्वस्थ रखता है।योग हमें सुखी और समृद्ध जीवन देता है।योग हमें जीवन जीना सिखाता है।योग के द्वारा ही एक आदर्श जीवन की कल्पना की जा सकती हैं।आज के दौर में समाज को योग की महती आवश्यकता है।योग ही हमें कार्य करने की कुशलता प्रदान करता है।योग के द्वारा ही सुसंस्कारित समाज की स्थापना की जा सकती हैं।इस अवसर पर विपिन शर्मा केंद्र प्रमुख गांधी कालोनी मुजफ्फर नगर ,अशोक कुमार,सतवीर सिंह ,कुलदीप अरोरा,वीरसिह,श्रषिपाल, राजकिशोर,राजीव रघुवंशी,नीरज बंसल, राजपाल,केंद्र प्रमुख रजनी मलिक,गीता,नीलम ,मुनेश मान ,मंजु आदि का सहयोग रहा।योग शिक्षक सत्यवीर सिंह पंवार ने भी ईश्वर भक्ति का एक सुंदर भजन प्रस्तुत किया।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का प्रचार प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। विकासखंड सदर के ग्राम संधावली में महात्मा गांधी जी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का प्रचार प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रम किया गया। ग्राम प्रधान एवं प्राइमरी विद्यालय की प्रधानाचार्य द्वारा स्कूल से ड्रॉपआउट बालिकाओं को चिन्हित कर स्कूल में पुनः प्रवेश दिलाया गया एवं उन्हें पुस्तकें वितरित की गई। महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती शिवांगी बालियान द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई गई एवं ॅमइ स्पदा ूूण्कचवउ्रदण्बवउपर डिजिटल सिग्नेचर कराए गए। विभिन्न हेल्पलाइन नंबर १८१, १०९०, १०९८ तथा विधवा पेंशन, वृद्धा वस्था पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। घर-घर जाकर बालिकाओं को उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लोगो को गाँव के घरों के द्वार पर लगाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का प्रचार प्रसार कराया गया। गांधीजी के विचारों की आज के समय में प्रसंगिकता एवं महत्व को दर्शाते हुए अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने का प्रण लिया गया। गांधीजी ने संपूर्ण मानव जाति को मानवता का पाठ पढ़ाया तथा ज़िंदगी जीने का सही तरीक़ा भी सिखाया। गांधीजी के लिए परोपकार से बढ़कर कोई सेवा नहीं थी और मानवता से बढ़कर कोई धर्म नहीं था। कार्यक्रम स्थल पर ग्राम प्रधान, प्राइमरी विद्यालय की प्रधानाचार्य सरिता बालियान, विद्यालय के समस्त अध्यापकगण एवं महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती शिवांगी बालियान उपस्थित रहे।
व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की बैठक
मुजफ्फरनगर। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की एक बैठक भगत सिह रोड स्थित ओम मार्केट कार्यालय पर आोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विश्वदीप गोयल ने की संचालन राजकुमार रहेजा ने की।
बैठक मे हाथरस मे हुई घटना की घोर निन्दा की गयी और हाथरस की बेटियो के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धाजलि दी गयी। और राज्य सरकार से दोषियो को फांसी की मांग की गयी। बैठक मे व्यापारियो ने बढते अपराधो को लेकर चिन्ता व्यक्त की,मोरना के मैडिकल स्वामी की हत्या से व्यापारी आहत है। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान शासन-प्रशासन से मांग करता है कि व्यापारियो की समस्याओ व सुरक्षार पर ध्यान दिया जाए। व्यापारी समाज की रीढ की हडडी है। समाज मे भय मुक्त वातावरध्ण मे ही व्यापारी निर्भिकता के साथ व्यापार कर सकता है। बैठक मे जिलाध्यक्ष विश्वदीप गोयल, महामन्त्री राजकुमार रहेजा, हर्षित गर्ग, मनोज गुप्ता, अमित सिंघल, हर्ष गुलाटी,सन्मति जैन, सागर अरोडा, अनुराग जैन आदि मौजूद रहे।
सत्याग्रह आश्रम की स्थापना की
मुजफ्फरनगर। २५ साल से आंदोलन कर रहे शिक्षक विजय सिंह ने गांधी जयंती पर कुछ अनोखा कर दिखाया। उन्होंने सत्याग्रह आश्रम की स्थापना की है। यह आश्रम नगर के बिल्कुल बीच में स्थित लाल सिंह मार्केट में बनाया गया है। जहां शुक्रवार की सवेरे हवन का आयोजन किया गया।जिसमें शहर के मशहूर समाजसेवी देवराज पवार सहित विभिन्न लोगों ने पहुंचकर आहुति दी ।बता दे की मास्टर विजय सिंह पिछले २५ साल से मुजफ्फरनगर में आंदोलन पर बैठे हैं ।जनपद शामली के चौसाना में सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए उन्होंने आंदोलन शुरू किया था। यह आंदोलन आज विश्व का सबसे बड़ा आंदोलन बन चुका है। गिनीज़ वर्ल्ड से लेकर सभी वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज है। बता दें कि पिछले वर्ष जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के हस्तक्षेप पर उन्हें कलेक्ट्रेट छोड़ना पड़ा था।लेकिन उनका धरना शिव चौक पर लगातार जारी है। मास्टर विजय सिंह कहते हैं कि यह आंदोलन तब खत्म होगा जब सरकारी जमीन मुक्त हो जाएगी और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। यह आश्रम समाजसेवी देवराज पंवार के सौजन्य से उनकी लालसिंह मार्किट के ऊपरी तल पर स्थापित किया गया है। यहां समाजसेवी देवराज पंवार, आर पी चाहल, डॉक्टर अमित धर्मसिंह, रोहित कौशिक, मनु स्वामी, जितेंद्र कोच, महेश चौहान, कमल सिंह, अमित कुमार,टिंकू, आकाश,भूषण सिंह, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
लाल बहादुर शास्त्री जी एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जन्मदिन हर्षाल्लास के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल के नन्हे मुन्नों ने अपनी शिक्षिकाओं के साथ ऑनलाइन घर पर रहकर ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जन्मदिन हर्षाल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर प्यारे बच्चों ने उन्हें याद किया एवं अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गांधीजी के परिवेश में बच्चों ने चरखा चलाया एवं भारत स्वच्छता अभियान के तहत नन्हे मुन्नों ने भी अपने हाथों में झाड़ू लेकर एक कदम स्वच्छता की ओर की प्रेरणा की। जबकि कुछ बच्चों ने गांधी जी के तीन बंदर का रूप धारण करके बुरा मत देखोष्,ष् बुरा मत सुनो, बुरा मत बोलो का संदेश दिया। बच्चों ने घर पर ही देश भक्ति के गीतों पर नृत्य भी किए। स्कूल निदेशक पी०के०जैन ने गांधीजी एवं शास्त्री जी के जन्मदिन पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि महापुरुष भले ही हमारे बीच से चले जाएं, लेकिन उनका महान व्यक्तित्व इस जगत को सदैव प्रेरणा देता रहता है, और इसीलिए ही २ अक्टूबर को समूचे विश्व द्वारा अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। कोविड-१९ के चलते हुए भी आइडियल किड्स स्कूल अपने नन्हे मुन्ने को निरंतर ऑनलाइन वर्चुअल क्लास के माध्यम से शिक्षित तो कर ही रहा है किंतु समय-समय पर सभी सामाजिक एवं राष्ट्रीय पर्व मना कर बच्चों को भारतीय संस्कृति से अवगत भी करा रहा है फल स्वरूप सभी बच्चे शिक्षा के साथ-साथ संस्कारित भी हो रहे हैं। श्रीमती नीता ने भी सभी को शुभकामनाएं दी एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं का भरपूर योगदान रहा।
गाँधी जयंती का कार्यकम बड़े ही धूमधाम से मनाया
मुजफ्फरनगर। मदर्स प्राइड स्कूल मे आज गाँधी जयंती का कार्यकम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल की डायरेक्टर डॉ रिंकू एस गोयल जी सभी को गांधी जयंती की शुभकामनाये दी।कोरोना काल के चलते हुऐ सभी बच्चो ने गांधी जयंती अपने परिवार के साथ घर पर ही मनायी। स्कूल की शिक्षिकाओ ने ऑनलाइन क्लास के दौरान बताया कि महात्मा गांधी जिन्हें भारतवासी प्यार से बापू भी कहते हैं उनका जन्म २ अक्टूबर वर्ष १८६९ को पोरबन्दर में गुजरात में कर्मचन्द गाँधी और पुतलीबाई के यहाँ हुआ था। यह प्रत्येक वर्ष गाँधी जयंती के नाम से धूम-धाम से मनाया जाता है, और पूरे भारत में राजपत्रित अवकाश होता है। महात्मा गाँधी को भारतीयों की स्वतंत्रता के लिए अपने अविस्मरणीय योगदान और संघर्ष के कारण भारत में बापू के नाम से जाना जाता है।सभी बच्चो ने बापू जी के पोस्टर बनाये , कुछ ने अपने घरों की सफाई करके स्वछ भारत अभियान चलाया । वही कुछ बच्चो ने बापू की तरह पोशाक पहनकर उनको याद किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे स्कूल की सभी शिक्षिकाओ ने अपना सहयोग दिया।
त्रिवेन्द्र रावत मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के आगमन पर हार्दिक अभिनन्दन
मुजफ्फरनगर। समाजसेवी पंडित सतीश शर्मा करवाडा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पंडित महावीर शर्मा रामपुर संस्थापक उत्तराखण्ड शहीद स्मारक के नेतृत्व मे त्रिवेन्द्र रावत मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के आगमन पर हार्दिक अभिनन्दन किया गया। अखिल भारतीय ब्राहमण चेतना मंच के राष्ट्रीय संयोजक पंडित सतीश शर्मा करवाडा ने भी उत्तराखण्ड के शहीदो को पुष्प अर्पित कर श्रृद्धाजलि दी। पंडित सतीश शर्मा करवाडा ने कहा कि तत्कालीन सरकार मे उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन कारियो पर गोलियां चलवाई गई। रामपुर निवासी पंडित महावीर शर्मा ने आन्दोलन कारियो की तन मन धनसे सहायता की थी और उत्तराखण्ड के शहीदो के लिए अपनी जमीन दान की थी। इस दौरान पं.महावीर शर्मा,पंडित सतीश शर्मा करवाडा, सत्यप्रकाश शर्मा,पं.रामानुज दूबे,राजेश पाराशर, गोपाल त्यागी स्टैनो पालिका, अरविन्द गौतम आदि मौजूद रहे।
कोरोना के चलते एक युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। जिले के कस्बा शाहपुर में कोरोना के चलते एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शाहपुर कस्बा निवासी ३५ वर्षीय युवक को कोरोना के चलते मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में भर्ती कराया गया था जिसकी आज सुबह मृत्यु हो गई।

