News
खबरें अब तक...

समाचार

पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती पर जनप्रतिनिधियों एंव किसानों की उपस्थिति में हुआ सुशासन दिवस का भव्य आयोजन
किसानों को प्रधानमंत्री जी का लाईव प्रसारण दिखाया गया22 Min |
मुजफ्फरनगर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री, स्व0 श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयन्ती के अवसर पर आज जनपद के समस्त विकास खण्डों, में सुशासन दिवस का भव्य आयेजन किया गया। सुशासन दिवस के अवसर पर समस्त विकास खण्डों में कृषक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा सीधे कृषकों से संवाद किया गया एवं जनपद के कृषकों के बैंक खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि का हस्तान्तरण किया गया।
जनपद मुख्यालय (विकास खण्ड-सदर) कार्यक्रम में श्री संजीव बालियान जी माननीय राज्य मंत्री मत्स्य, डेयरी एवं पशुपालन, भारत सरकार द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया एवं श्री विजय शुक्ला जी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय राज्य मंत्री जी भारत सरकार द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के फोटो पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजली अर्पित कर किया गया।
जसवीर सिंह उप कृषि निदेशक एवं जिला कृषि अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा माननीय कृषि मंत्री भारत सरकार के पत्र एवं भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कृषक हित में चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सम्बंध में विस्तार से अवगत कराया गया।
जिला कृषि अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि सुशासन दिवस के अवसर पर विकास खण्ड बघरा में श्री प्रदीप बालियान, भूतपूर्व विधानसभा सदस्य के द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें 518 कृषक उपस्थित थे। इसी प्रकार विकास खण्ड चरथावल में श्री अशोक कंसल, भूतपूर्व विधान सभा सदस्य के द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें 512 कृषक उपस्थित थे। विकास खण्ड पुरकाजी में मा0 विधायक प्रमोद उटवाल जी की उपस्थिति में 515 कृषकों द्वारा मा0 प्रधानमंत्री जी का उद्वबोधन सुना गया। विकास खण्ड जानसठ में मा0 पूर्व विधायक सुरेश चंद तितौरिया जी द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें 513 कृषकों की उपस्थिति रही। विकास खण्ड खतौली में मा0 विधायक विक्रम सैनी जी द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें 519 कृषकों द्वारा मा0 प्रधानमंत्री जी का लाईव उद्वबोधन सुना गया। विकास खण्ड मोरना में श्रीमती वंदना वर्मा, सदस्या जिला पंचायत द्वारा 518 किसानों के साथ लाईव कार्यक्रम देखा गया। विकास खण्ड शाहपुर में 507 किसानों व विकास खण्ड बुढ़ाना में 514 किसानों उपस्थित रहे। दोनो विकास खण्डों में मा0 विधायक उमेश मलिक जी द्वारा प्रतिभाग किया गया। सुशासन दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त विकासखण्डों में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। समस्त विकास खण्डों में एल0ई0डी0 एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी भारत सरकार का मार्गदर्शन एवं कृषकों से सीधा संवाद सम्मिलित समस्त जन-प्रतिनिधि, सम्मानित कृषक गण को सुनने का सुनहरा अवसर मिला।

युग पुरूष पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया1 2 Min |
मुज़फ्फरनगर। आज युग पुरुष, काशी विश्वविद्यालय के संस्थापक, महामना की उपाधि से सुशोभित प० मदन मोहन मालवीय की जयंती पर मुजफ्फरनगर के मालवीय चौक पर सुबह सुबह स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उनको शत शत नमन किया। इस दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि युग पुरूष पं. मदन मोहन मालवीय जी ने शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय सहयोग दिया तथा उन्होंने बनारस स्थित कांशी हिंदू विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी जिसमें शिक्षा ग्रहण कर देशभर के लाखों छात्र ऊंचाइयों पर पहुंचे है। इस अवसर पर स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, सुरेश शर्मा,नवनीत गुप्ता, राजेश पराशर, रोहित तायल, दयाल कश्यप,राजकुमार,संजय सक्सेना,प्रमोद त्यागी, संजय मित्तल व बीजेपी कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

 

फैक्ट्री मे काम कर रहे तीन मजदूर झुलसे
मंसूरपुर। फैक्ट्री मे काम कर रहे तीन मजदूर हादसे के तहत झुलस गए। जिन्हे आनन-फानन मे ही उपचार के लिए अस्पताल भिजवा गया। सूत्रो के अनुसार मेरठ रोड स्थित एक फैक्ट्री मे बीती रात डयूटी के दौरान तीन मजदूर बुरी तरह झुलस गए। देर रात हुए इस हादसे से स्टाफकर्मियो मे हडकम्प मच गया। साथी मजदूरो ने इसकी सूचना मिल प्रशासन को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मिल प्रशासन के अधिकारियो ने इस तीनो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा उनके परिजनो को इस हादसे की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि फैक्ट्रीयो मे इस तरह के हादसो मे एकाएक इजाफा हो चला है। अभी तीन दिन पहले ही भोपा रोड स्थित एक पेपर मिल मे भोपा क्षेत्र के गांव गादला निवासी करीब 18 वर्षीय मजदूर की मशीन की चपेट मे आ जाने से मौत हो गई थी।

 

महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई6 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर आज समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों व ब्राह्मण समाज ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल समेत तमाम लोगों ने महामना के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
मालवीय जयंती पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी राकेश शर्मा सपा छात्र नेता यूसुफ गौर एडवोकेट युवा नेता नवेद रँगरेज ने महामना मालवीय चौक मुजफ्फरनगर पर उनकी प्रतिमा माल्यार्पण कर नमन किया। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एफवोकेट सपा नेता राकेश शर्मा ने कहा कि प मदन मोहन मालवीय जी ने अपना जीवन देशसेवा व शिक्षा के लिए अर्पण कर समाज व देश को नई दिशा देने का काम किया देश उनका हमेशा ऋणी रहेगा। इस दौरान निधिषराज गर्ग आदि मौजूद रहे।
ब्राह्मण समाज के लोगों ने पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर राकेश शर्मा व हरेंद्र शर्मा ने मालवीय जी को शिक्षा का सच्चा सेवक बताया। मालवीय चौक पर स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की मूर्ति पर मालवीय जी की जयंती के उपलक्ष में आज ब्राह्मण समाज के दर्जनों वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पंडित मदन मोहन मालवीय जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर व हवन यज्ञ कर जयंती मनाई। वही कार्यक्रम के पश्चात ब्राह्मण समाज के लोगों ने मिठाई बांटी और पंडित मदन मोहन मालवीय के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

 

नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर उ0नि0 हरीश राघव द्वारा अभि0 मौ0 असलम पुत्र अमीर आलम नि0 तबलशाह रोड किदवई नगर थाना को0नगर मु0नगर को तबलशाह रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 250 नशे की गालियां को बरामद किया गया। वहीं थाना तितावी पर उ0नि0 श्री मनोज कुमार द्वारा अभि0 आसू पुत्र नफीस नि0 बघरा थाना तितावी मु0नगर को बघरा पुराना बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 300 ग्राम गांजे को बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर उ0नि0 शिव कुमार द्वारा अभि0 जाकिर पुत्र अनवर नि0 मौ0 इमरान कोलोनी थाना सि0ला0 मु0नगर को द्वारकापुरी मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 मो0सा0 पैशन प्रो बिन नम्बर को बरामद किया गया।

मुजफ्फरनगर- अलग अलग स्थानों से कई वांछितों कोगिरफ्तार किया।

थाना नई मण्डी पर निकुल चौधरी पुत्र किरनपाल सिंह नि0 शान्तिनगर मण्डी मु0नगर द्वारा वांछित अभियुक्त कृष्णपाल पुत्र दलेल सिंह नि0 शेरनगर थाना नई मण्डी मु0नगर को पकड कर थाने लाया गया।इसके अलावा थाना पुरकाजी पर उ0नि0 हरेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त संजय त्यागी पुत्र महेन्द्र त्यागी नि0 खाईखेडी थाना पुरकाजी मु0नगर को ग्राम नाखेनगर से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना भोपा पर उ0नि0 अक्षय कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त इरशाद पुत्र अफजल नि0 मौ0 सददीकनगर कस्बा खतौली मु0नगर को बस स्टैण्ड भौकरहेडी से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना शाहपुर पर उ0नि0 निर्दोष त्यागी द्वारा वांछित अभियुक्त धर्मेन्द्र पुत्र तसमीरा नि0 ग्राम सूप थाना रमाला बागपत को बसधाडा से गिरफ्तार किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना भोपा पर उ0नि0 योगेन्द्र सिंह द्वारा अभि0 बोबी पुत्र जौहर, महावीर पुत्र मुंशीराम नि0गण मोरना थाना भोपा मु0नगर को कस्बा मोरना से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 2560 रूपये नगद व 52 ताश के पत्ते को बरामद किया गया।

 

7 Min 12 |समस्त गांवों मै किसान चौपाल का आयोजन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के निर्देशानुसार प्रदेश के हर जिले मै समस्त गांवों मै किसान चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर गौरव स्वरूप जी के नेत्रवत में ग्राम कूकड़ा,बिलासपुर, धांधेडा मै किसान चौपाल का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता गौरव स्वरूप जी ओर महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी के द्वारा की गई संचालन महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एड द्वारा किया गया किसानों को किसानों के लिए लाए गए काले कानून के बारे मै अवगत कराया गया तथा तीनों बिल जो लाए गए है उनके दुष्परिणाम गौरव स्वरूप के द्वारा बताए गए। समाजवादी पार्टी की ऑर से संभोधन करने वालो मै गौरव स्वरूप,अलीम सिद्दीकी, शलभ गुप्ता एड, राजीव बालियान जिला उपाध्यक्ष,शौकत अंसारी यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष,जनार्दन विश्वकर्मा,टीटू रमन पाल, उमेर खान,गाय्युर अली,अमित शील, मुकेश वशिठ,सुरेश चंद ,रचित गोयल आदि मुख्य वक्ता रहे। ग्राम कूकड़े’ में पूर्व प्रमुख अमित राठी, चौधरी कृष्णपाल राठी,भोला भाई,, चौधरी वेदपाल सिंह,देवेंद्र राठी, चतर सिंह, इसम सिंह गुलिया,,कुलदीप कुमार इन्द्र पाल,मोंटी राठी आदि रहे। ग्राम बिलासपुर में समूम चौधरी,पप्पू प्रधान,मनसाब अली, अशरफ अली,मोहित, फरद,साजिद,कय्यूम, शौकत अली, इसरार अहमद आदि रहे। ग्राम धंधेडा मै सोमपाल, चतरा,श्याम सिंह,संजय कुमार,मित्र सेन, अकबर, गुलफाम, उस्मान, प्रमोद,रकीब, समंदर सेन, गजेंद्र पाल श्रीपाल,बलजीत सिंह नरेश,रामप्रताप आदि सैकड़ों की तादाद में किसान मौजूद रहे ओर किसान बिल का विरोध किया।

क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया
मुजफ्फरनगर। मदर्स प्राइड स्कूल में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। स्कूल की डायरेक्ट डॉ रिंकू एस गोयल ने सभी बच्चो और उनके परिवार को क्रिसमस डे की शुभकामनाये दी। कोरोना काल के चलते हुए इस बार क्रिसमस डे ऑनलाइन क्लास के दौरान ही मनाया गया। सब बच्चो ने क्रिसमस डे अपने घर पर रह कर अपने माता पिता के साथ मनाया। स्कूल की शिक्षिकाओ में ऑनलाइन क्लास के दौरान बताया कि क्रिसमस या बड़ा दिन ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। सेंटा क्लाज के रूप में सजे छोटे-छोटे बच्चों ने सभी का मन मोहा।सभी ने क्रिसमस कैरोल को एन्जॉय किया साथ ही साथ सेंटा क्लॉज़ का चित्र बनाया कुछ बच्चो ने क्रिसमस ट्री को सजाया और खूब एन्जॉय किया। इस कार्यकम को सफल बनाने मैं स्कूल की सभी शिक्षिकाओ ने अपना सहयोग किया।

पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
मुजफ्फरनगर। मालवीय जी की जयंती के अवसर पर महामना मालवीय इंटर कालेज के मालवीय सभागार में एक कार्यक्रम ब्राहमण ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। यज्ञ हवन के उपरांत विजय शुक्ला ने महामना मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और मालवीय जी की जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उनके आदर्शो और नीतियों को अपनाने का आग्रह किया। प्रवक्ता विनीत कौशिक ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में ब्राहमण समाज की विभिन्न प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। जिसमें हिंदी की अध्यापिका मंजू देवी के शिष्य अंश शर्मा को मंडल व जला स्तर पर भाषण प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। इसी प्रकार ललित कला अकादमी से जुड़े ओर विद्यार्थियों को चित्रकला की तकनीक ज्ञान देने वाले डा. अनिल सैनी द्वारा कलाकृतियों की पदर्शनी लगाये जाने पर उन्हे भी सम्मानित किया गया। सिटी बोर्ड की पूर्व सभासद और वर्तमान में महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष श्रीमती नीलम गौतम, पं. उमादत्त शर्मा आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये और माहमना मालवीय जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राकेश शर्मा, प्रधानाचार्य विजय शर्मा, दिनेश भारद्वाज, राकेश कौशिक, अरविंद राज शर्मा, सुभाषचंद शर्मा, ममता शर्मा, रंजना शर्मा, सीमा, प्रो. रवि गौतम श्रीराम कालेज वाले आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। महामना मालवीय इंटर कालेज की ओर से प्रधानाचार्य डा. विनीत चौहान और ब्राहमण ट्रस्ट की ओर से नीरज शर्मा व आदित्य वत्स द्वारा आमंत्रित अतिथियों एवं ब्राहमण प्रतिभाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि महामना मालवीय इंटर कालेज में प्रत्येक वर्ष मालवीय जयंती पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक, शिक्षाविद् एवं स्वतंत्रता सेनानी,भारत रत्न पं० महामना मदन मोहन मालवीय जी की जयंती पर स्थान पं० महामना मदन मोहन मालवीय चौक पर राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा पूजन-यज्ञ निर्विघ्नतवत्स संपन्न हुआ। राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के कर्म-कांड प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष-पं प्रहलाद कौशिक द्वारा अर्चना कराई गई व प० ध्यान चंद कुश व प० अमरनाथ जी प०सुभाष शमा र्( जिलाध्यक्ष-मुजफ्फरनगर)प० सुबोध शर्मा व प० प्रमोद शर्मा व प० सतीश कौशिक प० शैलेंद्र गौतम, पं. संदीप वत्स पत्रकार, प० अमित शर्मा(कूकडा)व भाई अखिल वत्स आदि सभी पदाधिकारियों द्वारा व अन्य सभी ब्राह्मण संगठनों व राजनीतिक पार्टियों ने भी नमन कर प्रोग्राम में उपस्थिति अंकित कराई। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष-विजय शुक्ला व कांग्रेस पार्टी के हरेंद्र त्यागी व सपा से भाई राकेश शर्मा, अरविंद शर्मा, हरेंद्र शर्मा, व प्रशासनिक अधिकारी आदि सभी ने मिलकर उन्हें शत शत नमन् ।

 

महावीर स्पोर्ट्स मेरठ ने टाइगर क्लब मुज़फ्फरनगर को 7 विकेट से हराया9 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। सीनियर कॉरपरेट क्रिकेट लीग में हुए आज के मैच में महावीर स्पोर्ट्स मेरठ ने टाइगर क्लब मुज़फ्फरनगर को ७ विकेट से हराया। आज के मैच में टॉस टाइगर क्लब ने जीता और पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम १९ ओवर्स में १०५ रनों पर ऑल आउट हो गयी। टाइगर क्लब के बलेबाज़ अभिषेक ने २२ और नितिन ने २१ रचित और अमित ने १३, १३ रनों का अपनी टीम को योगदान दिया। महावीर स्पोर्ट्स मेरठ के गेंदबाज वरुण को ३ विनी,विक्रम,और अभिषेक को २,२ विकेट मिले। १०६ रनों के आसन से लक्ष्य को मेरठ के बलेबाज़ रोहित के २५ गेंदों पर ताबड़तोड़ ६४ रनों की बदौलत और अभिषेक के १५ और शोभित के १४ रनों की बदौलत यह मैच मात्र ८ ओवर्स में ३ विकेट खोकर आसानी से यह मैच ७ विकेट से जीत लिया। मैच के बेस्ट फील्डर टाइगर क्लब के अंकुर,बेस्ट बलेबाज़ मेरठ के रोहित,बेस्ट बॉलर अभिषेक और मैच में शानदार ४ ओवर्स में १६ रन देकर २ विकेट लेने वाले मेरठ के विक्रम जी को आयोजन सचिव गौरव सिद्धार्थ और स्पोर्ट्स एक्स मेरठ के निदेशक शोभित त्यागी ने मैन ऑफ द मैच का इनाम दिया। मैच के अम्पायर नीलांश और फहीम रहे तथा स्कोरिंग शाहीन ने की।

 

 

ऑन लाईन प्रतियोगिता का आयोजन किया10 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। क्रिसमस-डे के शुभ अवसर पर एस0 डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स मुजफ्फरनगर बी0एस0सी0 (गृह विज्ञान) विभाग द्वारा क्रिसमस-डे पर छात्राओं के लिए एक ऑन लाईन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस ऑन लाईन प्रतियोगिता में बी0एस0सी0 (गृह विज्ञान) की छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के मनमोहक चाटर्स, पोर्स्टस स्लोगन बनाये। प्रतियोगिता का संचालन विभागाध्यक्षा श्रीमति नीतु गुप्ता, स्वाति चौधरी ने किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में श्रीमति अनामिका वर्मा व पिंकी रही। प्रतियोगिता में शाजिया रहबर, रिया, सुम्बुल, तानिया, नितिका, खुशी चौधरी, राखि मलिक, प्रतिभा, रिया त्यागी, प्रगति बालियान, ऑचल, कुलसुम आदि छात्राओ ने भाग लिया। प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि क्रिसमस डे मुख्य रूप से खुशियाँ बाँटने का त्यौहार है और इसका असली मकसद आपस में भाई चारा स्थापित करना है। ईसा मसीह ने भी दुनिया के लोगो को प्रेम और भाई चारे के साथ रहने और सुख-दुख में एक दूसरे के काम आने का संदेश दिया था। उन्होने सभी शिक्षकों व छात्राओं को क्रिसमस डे की बधाई दी। विभागाध्यक्षा श्रीमति नीतु गुप्ता ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके द्वारा बनाये गये चाटर्स, पोर्स्टस स्लोगन की सरहाना करते हुए उन्हें क्रिसमस-डे की बधाई दी। प्रतियोगिता को सफल रूप से आयोजित करने में श्रीमति एकता मित्तल, सपना, नीरज कुमार, सोनम, अकांक्षा, सोनिया, कमर रजा, कृष्ण कुमार, कुशलवीर, संकेत, आशीष पाल, दीपक गुप्ता आदि का सहयोग रहा।

 

नाले एवं नालियों की सफायी करायी
मुजफ्फरनगर। श्रीमती अंजू अग्रवाल पालिका अध्यक्ष महोदया एवं हेमराज जी अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर वार्ड संख्या ३५ परवेज आलम एवं वार्ड संख्या ४८ श्रीमती गुलशन कुरैशी सभासद गण के वार्डों में मैनुअली नाली नालियों की तली झाड़ सफाई कराई गई इसके अतिरिक्त वार्ड संख्या ३२ में जेसीबी मशीन के माध्यम से नालो की तली झाड़ सफाई नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं सफाई निरीक्षक गण के पर्यवेक्षण में कुशलता पूर्वक कराया गया।

 

गांव गांव जाकर किसानों को कृषि कानून के विरोध में जागरूक किया
मीरापुर। भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा बनाये कृषि कानून के विरोध ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन पर सपा द्वारा गांव गांव जाकर किसानों को कृषि कानून के विरोध में जागरूक करने के अभियान के तहत शुक्रवार को मीरापुर के गांव कैथोड़ा में सपा के वरिष्ठ नेता सुशील शर्मा व सपा नगराध्यक्ष ऐश मोहम्मद मेवाती के नेतृत्व में दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं ने किसानों को कृषि कानून के विरोध में पर्चे बांटे तथा कृषि कानून को किसान विरोधी बताते हुए उसके बारे में विस्तार से समझाया। सपा नेताओं ने कृषि कानून को काला कानून बताते हुए कैथोड़ा के किसानों को जागरूक किया। और समाजवादी पार्टी को किसान हितेषी बताते हुए भाजपा सरकार द्वारा बनाये गए कृषि कानून का विरोध कर किसान आन्दोलन के समर्थन की बात समझायी। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता सुशील शर्मा,सपा नगराध्यक्ष ऐश मोहम्मद मेवाती ,वरिष्ठ नेता अली ज़ामिन जैदी, शिवकुमार शर्मा, इरशाद मेवाती,हक़ीम समीम अब्बासी,लुकमान मेवाती,तैय्यब,मुशर्रफ इदरीशी,मास्टर बीरसैन,हसनैन रज़ा जैदी आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

ऑनलाइन क्रिसमस का त्योहार हर्षाल्लास से मनाया12 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित,आइडियल किड्स प्रीप्रेट्री स्कूल में क्रिसमस के उपलक्ष में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने घर पर रहकर ही ऑनलाइन क्रिसमस का त्योहार हर्षाल्लास से मनाया। वर्चुअल क्लास के दौरान शिक्षिकाओं के साथ बच्चों ने जिंगल बेल रॉक, सिल्वर बेल्स, विश यू मैरी क्रिसमस आदि गीतों की प्रस्तुति पर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर सेंटा एवं फेयरी बने नन्हे-मुन्ने सभी के मन को आनंदित कर रहे थे।
आइडियल किड्स के निदेशक पी.के. जैन ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा राष्ट्र एक ऐसा उपवन है जिसमें विभिन्न धर्मों के पर्व रूपी पुष्प खिलते हैं, स्कूल में सभी राष्ट्रीय एवं सामाजिक पर्व मनाने का उद्देश्य अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति से अवगत कराना है। कॉविड के दौरान यद्यपि स्कूल बंद है तथापि हम अपने बच्चों को वर्चुअल क्लासेज के माध्यम से निरंतर शिक्षित एवं संस्कारित कर रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त स्टाफ का योगदान रहा।

 

किसानों के लिए राहत सामग्री भिजवाई
मुजफ्फरनगर। किसान आंदोलन लगातार जारी है और दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है २ दिन पूर्व श्री गुरु सिंह सभा के सेक्रेटरी सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी की बॉर्डर पर किसान नेता से बात होने पर पता चला कि सर्दी का प्रकोप देखते हुए कुछ रजाईयों की आवश्यकता है। इसके बाद धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी ने प्रधान सरदार अमरजीत सिंह सिडाना से विचार विमर्श कर २०० नई रजाईयों की व्यवस्था की जो कि आज मुजफ्फरनगर के यूथ टीम द्वारा ज्ञानी हरजीत सिंह ने अरदास कराकर दिल्ली के लिए रवाना की। इसमें लगभग २०० रजाइयां व कुछ तरपाले व ५ रिफाइंड घी के टीन राहत सामग्री भेजी गई। इसमें पूरा सहयोग श्री गुरु सिंह सभा रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर का है।

 

अखिल भारतीय परिषद एवं अंबेडकर युवा मंच उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित सम्मान समारोह
मुजफ्फरनगर। अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिषद एवं अंबेडकर युवा मंच उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में जिला बार संघ मुजफ्फरनगर के कलीराम के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उनका हार्दिक अभिनंदन समारोह किया गया। इसमें मुख्य रुप से अतिथि के तौर पर जिला अध्यक्ष राधेश पप्पू, सुखबीर सिंह महामंत्री अंबेडकर धर्मशाला के अध्यक्ष साकेत सत्यपाल के अलावा सम्मान समारोह में उपस्थित संजीव प्रधान एडवोकेट, लोकेश कुमार एडवोकेट, श्रीमती ललिता सिंह एडवोकेट, कंवर पाल सिंह एडवोकेट, प्रदीप कुमार एडवोकेट, अमित कुमार एडवोकेट, हरपाल सिंह एडवोकेट व अन्य गणमान्य व्यक्ति आज उपस्थित रहे। स्वागत समारोह में समाज के उत्थान पर विचारों पर प्रकाश डाला गया अध्यक्षता मुख्य रूप से सत्यपाल सिंह ने की और और उपस्थित। सभी सम्मानित व्यक्तियों का अभिवादन किया गया अध्यक्ष कलीराम द्वारा मुख्य रूप से संजीव प्रधान एडवोकेट व लोकेश कुमार एडवोकेट व संदीप कटारिया एडवोकेट का अपने निर्वाचन होने का पूरा श्रेय दिया।

 

क्रिसमस पर्व पर चर्च मे प्रार्थना सभाओ का आयोजन16 Min 1 1 |
मुजफ्फरनगर। विश्व शान्ति के प्रणेता प्रभु यीशु के जन्मदिन क्रिसमस पर्व पर चर्च मे प्रार्थना सभाओ का आयोजन किया गया। क्रिसमस पर्व के मददेनजर नगर की सभी चर्च को एक दिन पूर्व ही रंगीन झालरों व गुब्बारो तथा फूलो से दुल्हन की तरह सजा दिया गया था। आज सुबह से ही नगर की अनेक चर्च मे प्रार्थना सभा की गई। इस दौरान श्रृद्धालूओ ने कैण्डल जलाई। जिला पुलिस प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के निर्देशो के चलते कोविड-19 के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिग का विशेष ख्याल रखा गया। सभी धर्मो से जुडे लोगो ने अपने परिवार सहित चर्च मे पहुंच कर प्रार्थना की। नगर के थाना सिविल लाईन के सामने स्थित चर्च,टाउन हाल स्थित चर्च व अस्पताल चौराहा स्थित चर्च आदि सभी चर्च पर अच्छी-खासी रौनक रही। चर्च के बाहर मोमबत्ती बेचने वाले तथा गुब्बारे व बच्चों के खेल खिलौने बेचने वाले खडे नजर आए। क्रिसमस के त्यौहार के मद्देनजर नगर की सभी चर्च व उनके आसपास पालिका प्रशासन द्वारा उचित साफ-सफाई व्यवस्था,कली का छिडकाव कराया गया तथा इस दौरान पुलिस व महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रही।

 

पेपर मिलो व अन्य फैक्ट्रियो मे हो रही दुर्घटनाओ को लेकर ज्ञापन सौंपा17 Min 1 1 |
मुजफ्फरनगर। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियो ने पेपर मिलो व अन्य फैक्ट्रियो मे हो रही दुर्घटनाओ के सम्बन्ध मे जिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा। भारतीय जनता मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष राहुल करानीया के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी सेल्वा कुंमारी जे. को सम्बोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी विनोद कुमार को सौपा। जिसमें दो दिन पूर्व भोपा रोड स्थित एक पेपर मिल मे हादसे मे मारे गए भोपा के गांव गादला निवासी अक्षित पुत्र अशोक कुमार के परिजनो को आर्थिक मदद एवं फैक्ट्रियो मे हो रहे हादसो के मददेनजर सुरक्षा की दृष्टि से मिल मजदूरो के लिए जूते,दस्ताने,हेलमेट आदि की सुविधा होनी चाहिए। ज्ञापन सौपन वालो मे जिलाध्यक्ष राहुल रानिया, प्रदीप शर्मा,अनुराग सिंघल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। ज्ञापन सौपन से पूर्व उक्त पदाधिकारियो ने मृतक मजदूर के गांव पहुंच कर उसके परिजनो को सांत्वना व मदद का आश्वासन दिया।

 

किसान संवाद का आयोजन18 Min 1 1 |
मुजफ्फरनगर। किसान हितो की रक्षा के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाए क्रियान्वित की जा रही है। जिनका देश के किसानो को लाभ मिल रहा है। सरकार किसानो की समस्या के प्रति पूरी तरह सजग व गम्भीर है। किसान सम्मान योजना सहित अनेक योजनाए इसका प्रमाण हैं।
नगर के कूकडा ब्लॉक पर किसान संवाद कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी व महान शिक्षाविद मदन मोहन मालवीय जी की जयन्ति के अवसर पर आज देशभर मे किसान संवाद का आयोजन किया गया। जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दोपहर 12 बजे किसानो को सम्बोधित किया तथा डिजिटल सिस्टम द्वारा देश के 9 करोड किसानो के खातो मे 18 हजार करोड रूपये किसान सम्मान निधि स्थानान्तरित की। इस अवसर पर जनपद के सभी 9 ब्लाको,जिला व शहर इकाइ,ग्रामीण मण्डल,ब्लॉक स्तर व 10 हजार की आबादी से उपर वाले 38 गांवो मे किसान संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री डा.संजीव बालियान, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, के.के.शर्मा, डा.देशबन्धु तोमर,वरिष्ठ नेता संजय गर्ग आदि अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

चौधरी छोटू राम महाविद्यालय में भारत रत्न माननीय अटल बिहारी वाजपेई जी का जयंती समारोह मनाया19 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में चलाएं जा रहे कार्यक्रमों की श्रंखला में आज दिनांक २५ दिसंबर २०२० को चौधरी छोटू राम महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नरेश मलिक जी की अध्यक्षता मेंअटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मदिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य नरेश मलिक जी ने कहा कि वाजपेई जी बेदाग, सशक्त ,कुशल, प्रशासक मंत्रमुग्ध करने वाले नेता थे जो कि विरोधियों के साथ भी कदम से कदम मिलाकर चलते थे वे एकमात्र ऐसे नेता थे जो अपनी पार्टी में नहीं बल्कि विपक्षी पार्टियों में भी समान रूप से सम्मानीय रहे। ये उदार, विवेकशील ,निडर ,सरल ,सहज राजनेता के रूप में जहां इनकी छवि अत्यंत लोकप्रिय रही है वहीं एक ओजस्वी वक्ता, कवि के संवेदनाओं से भरपूर इनका भावुक हृदय भारतीय संस्कृति मूल्यों के प्रति आस्थावान ,इनका व्यक्तित्व सभी को प्रभावित करता है। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ साथी और कनिष्ठ साथियों ने भी अपने विचार रखे तथा वाजपेई जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। आज महाविद्यालय में एक भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। क्विज, काव्य पाठ, निबंध तथा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन २१ से २३ दिसंबर के मध्य किया गया था। जिन छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया था उन्हें आज पुरस्कार भी वितरित किए गए। भाषण प्रतियोगिता में खुशबू अंसारी को प्रथम स्थान आरती को द्वितीय स्थान तथा खुशबू को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।क्विज प्रतियोगिता में महक को प्रथम स्थान एकता को द्वितीय तथा भावना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। निबंध प्रतियोगिता में खुशबू अंसारी को प्रथम , आर्यन शर्मा को द्वितीय तथा प्राची को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। चित्रकला प्रतियोगिता में तनु काकरान को प्रथम, रिया उपाध्याय को द्वितीय तथा आयुषी धीमान को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन रोवर लीडर डॉ हरिओम शर्मा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ विजय ढाका ,डॉ आर के सिंह, डॉ ए के सिंह, डॉ गिरिराज सिंह, डॉ के पी सिंह, डॉ अरुण कुमार, डॉ ओमबीर ,डॉ गिरीराजकिशोर ,डॉ एस के सिंह, डॉ मान, डॉ वीरेंद्र सिंह , डॉ केपी मलिक ,डॉ आई डी शर्मा, डॉ हर्षिता ,डॉ जॉनी ,डॉ दुष्यंत डॉ अभिषेक ,डॉ सुधीर , तृतीय एवं चतुर्थ कर्मचारी गण आदि का विशेष योगदान रहा।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − eight =