News
खबरें अब तक...

समाचार

1 Min 15 | नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की १२५ वीं जयंती के उपलक्ष में चित्रण प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की १२५ वीं जयंती के उपलक्ष में चित्रण प्रतियोगिता का पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल एवं प्रमुख उद्योगपति अभिषेक अग्रवाल द्वारा संयुक्त रुप से उद्घाटन मुजफ्फरनगर के कमला नेहरू वाटिका में आज गणतंत्र दिवस एवं राष्ट्र गौरव नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की १२५ वीं जयंती के उपलक्ष में चित्रण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में भारतीय प्रज्ञान परिषद एवं नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्वाधान में डी ए वी डिग्री कॉलिज मुजफ्फरनगर , जैन कन्या डिग्री कॉलिज मुजफ्फरनगर , कुंद कुंद डिग्री कॉलिज खतौली एवं एस डी कॉलिज ऑफ मैनेजमेंट के द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग सैकड़ों कलाकारों द्वारा २०१ फ़ीट लंबे कैनवास पर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश के महापुरुषों की चित्र आकृति को उकेरा गया। इस चित्रण प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा की गई के रूप में जनपद मुजफ्फरनगर प्रतियोगिता में लगभग १५० बालक और बालिकाओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया कला प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका जैन कन्या डिग्री कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ निशा शर्मा एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर के कला प्रवक्ता डॉ पंकज कुमार वशिष्ठ के अलावा जनता इंटर कॉलेज गंगधारी खतौली के कला प्रवक्ता डॉ अमित कुमार वर्मा द्वारा निभाई गई। प्रतियोगीता संयोजक डॉ वेदपाल सिंह व डॉ निशा गुप्ता व सहसंयोजक के रूप में डॉ वंदना वर्मा , रजनीश गौतम , अमित कुमार के साथ डॉ ऋचा जैन रहे। प्रतियोगिता के संरक्षिका डी ए वी कॉलिज की प्राचार्या डॉ शशि शर्मा, के के जैन खतौली की प्राचार्या डॉ नीतू वशिष्ट , जैन कन्या पाठशाला की प्राचार्या डॉ सीमा जैन के साथ एस डी कॉलिज ऑफ कॉमर्स के प्राचार्य डॉ सचिन गोयल रहे। आयोजक मंडल में अर्चना ,निधि, कुलदीप सैनी , नीरज मौर्य, गौरव शर्मा, रीमा शर्मा, विपाशा गर्ग , विन्शु मित्तल, ज्योति, अंकिता साहू, पंकज शर्मा ,गुंजन सिन्धी, नेहा गुप्ता, शशांक स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एसके बिट्टू एवं बच्चे मौजूद रहे

 

नवविवाहिता की मौत से परिजनो मे कोहराम

खतौली। नवविवाहिता की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस दुखद हादसे से परिजनो व ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।
जानकारी के अनुसार शाहपुर क्षेत्र निवासी युवती सन्नो का विवाह करीब तीन-चार माह पूर्व कस्बे के मौहल्ला ईस्लामनगर निवासी युवक शाहवेज के साथ हुआ था। बताया जाता है कि दो तीन दिन पूर्व ही शन्नो अपने मायके से अपनी ससुराल खतौली पहुंची थी। कि देर रात नवविवाहिता शन्नो ने खुद को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। महिला की मौत पर पडौसियो सहित आसपास के अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मौहल्लावासियो ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। महिला की संदिग्ध परिस्थितियो मे हुई मौत की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया। वहीं दूसरी और पडौसियो ने मृतका के परिवारजनो को शन्नो की मौत की खबर दी तो शन्नो के मायके वालो मे कोहराम मच गया। मृतका के परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण तुरंत ही खतौली के लिए रवाना हो गए। खतौली पहुंचे परिजनो ने अपनी बेटी के ससुराल वालो पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सीओ आशीष प्रताप सिह व इंस्पैक्टर खतौली एच.एन.सिह ने गुस्साये परिजनो को समझा-बुझाकर किसी प्रकार शान्त कराया। पुलिस ने परिजनो व मौहल्लावासियो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस ने मृतका के परिजनो की तहरीर पर मामले की छानबीन शुरू कर दी। महिला की मौत से परिजन गमजदा हैं।

 

कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया

मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 प्रहलाद सिंह द्वारावांछित अभियु्क्त फुरकान पुत्र खलील नि0 ग्राम कुटेसरा थाना चरथावल मु0नगर को कुटेसरा धयचन्द रोड से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र शर्मा द्वारा अभियुक्त आस मौहम्मद पुत्र इस्लामूदीन, जाकिर पुत्र बलजम, बलजम पुत्र बुन्दू, छोटे पुत्र फुरकान नि0गण ग्राम पचपेडा थाना भावनपुर मेरठ, इरफान पुत्र मजीद नि0 ग्राम बक्सर थाना गंगानगर मेरठ, निजामूददीन पुत्र मुस्तफा नि0 फतेहउल्लापुर शहजाद कालोनी थाना लिसाडी गेट मेरठ को बुआडा रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे 02 तमंचे मय 02 जिन्दा कारतूस 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 04 छुरे नाजायज, 01 हथौडा, 01 आरी को बरामद किया गया।

 

अलग-अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया

मुजफ्फरनगर। अलग-अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। वहीं थाना महिला थाना पर नियुक्त प्र0नि0 श्रीमति मोनिका चौहान द्वारा वांछित अभियु्क्त प्रवीण पुत्र भंवर सिंह नि0 कमलनगर ग्राम कूकडा थाना नई मण्डी मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 मनमोहन सिंह द्वारा वांछित अभियु्क्त राज उर्फ छोटू पुत्र मिंकू उर्फ अमरपाल नि0 सादपुर थाना जानसठ मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया। वहीं थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त रवि पुत्र राकेश नि0 शिव शक्ति कालोनी पीएनबी बैंक के पीछे किथौडा थाना मीरापुर मु0नगर, मुस्तकीम पुत्र यामीन नि0 ग्राम पुटठी इब्राहिमपुर थाना रामराज मु0नगर को कुतुबपुर झाल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 12 हजार रूपये व 05 किग्रा गैस का सिलेण्डर बरामद किया गया। इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 अक्षय खारी द्वारा विद्युत अधि0 में वारंटी अभियु्क्त सुभाष पुत्र गुरदास नि0 ग्राम भौकरहेडी थाना भोपा मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 हरपाल सिंह द्वारा विद्युत अधि0 में वारंटी अभियु्क्त रवि पुत्र राजकुमार नि0 गंगधारी थाना खतौली मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र शर्मा द्वारा विद्युत अधि0 में वारंटी अभियु्क्त दानिश पुत्र इकबाल उर्फ राहत नि0 नई आबादी शिवपुरी थाना खतौली मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।

मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 आनन्द पोसवाल मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्त कुलदीप पुत्र मुकेश नि0 ग्राम माधोबास थाना जठलाना जिला यमुनानगर हरियाणा, शक्ति पुत्र सन्दीप नि0 उनेडी थाना जठलाना जिला यमुनानगर हरियाणा, सूरज पुत्र ओमवीर नि0 उनेडी थाना जठलाना जिला यमुनानगर हरियाणा को चौकी बिरालसी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे 33 पेटी कुल 396 बोतल देशी शराब मस्त संतरा हरियाणा मार्का एवं 02 अदद तमंचा मय 02 खोखा कारतूस 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया।

 

गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत

मुजफ्फरनगर। सडक हादसे मे गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को हादसे की सूचना दी । युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की वहलना चौकी के समीप करीब 27 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव सडक किनारे पडा देख आसपास के लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया तो उस वक्त शव की शिनाख्त नही हो सकी। परन्तु मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पर मृतक की पहचान चरथावल थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कसौली निवासी विपिन पुत्र रामकुमार के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिवारजनो को इसकी सूचना दी। सडक हादसे मे विपिन की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा कुछ अन्य ग्रामीण खबर मिलते ही मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

 

 बाजारों में चेकिंग अभियाना चलाया

चरथावल। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर चरथावल पुलिस ने  बाजारों में चेकिंग अभियाना चलाया। पुलिस ने बस स्टेण्ड व बाजारों मे डॉग स्क्वायड की मदद से सर्च अभियान चलाया। वहीं पैदल मार्च भी निकाला। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। देश भर की तरह चरथावल में भी २६ जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कोविड-१९ के कारण इस दिन की रौनक थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन देश प्रेमियों का उत्साह कम नहीं है। चरथावल पुलिस ने भी गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ा दी है।चरथावल पुलिस ने बाजारों में डॉग स्क्वायड की मदद से सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी। किसी भी लावारिस वस्तु को न छूने और पुलिस को तुरंत सूचना देने की बात कही। इस मौके पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी, एसएसआई वीरेंद्र सिंह,एसआई मोहित तेवतिया, कांस्टेबल विकास शर्मा, महेंद्र आदि मौजूद रहे।

 

खोये मोबाइल फोन को सर्विलांस के माध्यम से ट्रेस करा बरामद किया
2 Min 10 |मुजफ्फरनगर। क्राईम ब्रान्च टीम ने अलग अलग स्थानो से गुम हुए 45 मोबाईल सम्बन्धित व्यक्तियो को सौप दिए हैं। पुलिस लाईन स्थित सभागार मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अर्पित विजयवर्गीय ने पत्रकारो को जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत प्रभारी निरीक्षक सुधीरा कुमार सर्विलांस सेल ने मय टीम के जनपद मुजफ्फरनगर मे खोये मोबाइल फोन को सर्विलांस के माध्यम से ट्रेस करा बरामद किया गया है। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्विलांस टीम द्वारा कुल 44 एंड्रायड स्मार्ट मोबाइल एवं 01 साधारण मोबाइल कुल 45 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जिनकी कुल कीमत लगभग 6 लाख रूपये हैं। गुम हुए मोबाइल पाकर पुलिस लाइन पहुंचे व्यक्तियो के चेहरे खिल उठे। सभी नागरिको ने जनपद पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

एसपी सिटी ने पुलिसकर्मियो को शपथ दिलाई
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एसपी सिटी ने पुलिसकर्मियो को शपथ दिलाई। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद मे अनेक स्थानो पर विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओ/विभागों द्वारा मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। नगर के नुमाईश मैदान मे भी मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी संदर्भ मे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पर आज दोपहर के वक्त एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिसकर्मियो को मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई।

कपरवान के सम्मान हेतु माला पहना कर स्वागत किया
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा मंडी कोतवाली में नव नियुक्ति आये अनील कपरवान के सम्मान हेतु माला पहना कर स्वागत किया । और हाल ही में एक कैस का खुलासा जो अपनी पूरी टीम द्वारा अनील कपरवान जी ने किया, उसके लिए बधाई दी गई । और भविष्य हेतु मंगल शुभकामनाएं दी गई । इस अवसर पर सम्मान करने हेतु उपस्थित सभी पदाधिकारियों मे राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ की ष्कर्मकांड प्रकोष्ठष् के जिला अध्यक्ष प० प्रहलाद कौशिक, प० सुबोध शर्मा ,प० सतीश कौशिक, प० अखिल वत्स, प० अमित वत्स, प० प्रमोद शर्मा, प० शैलेंद्र गौतम ,प० सुभाष गौतम जी, प० संदीप वत्स मौजूद रहे ।

 

वांछित बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया5 Min 5 |
बुढ़ाना। पुलिस ने आज सोमवार की सुबह एक वांछित बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी बदमाश फुगाना थाने से एक मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के आदेश पर आज सोमवार को बुढ़ाना पुलिस ने बुढ़ाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मगनवीर सिंह गिल के निर्देश पर वांछित बदमाशों की तलाश में फिर से छापामार कार्रवाई करते हुए एक केस में फरार चल रहे दिलावर पुत्र कदीर निवासी ग्राम परासौली कोतवाली बुढ़ाना मुजफ्फरनगर जनपद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से ०१ अवैध तमंचा ३१५ बोर और ०२ जिंदा कारतूस ३१५ बोर के भी बरामद किए हैं। बुढ़ाना पुलिस के अनुसार पकड़ा गया वांछित बदमाश दिलावर जानलेवा हमले के आरोप में फुगाना थाना से वांछित चल रहा था। उक्त बदमाश को पकड़ने वाली पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अंकुश कुमार और कांस्टेबल नवीन बैंसला हैं। बुढ़ाना पुलिस ने यह गिरफ्तारी संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी के दौरान मुखबिर की सूचना पर की। बुढ़ाना पुलिस ने दिलावर को जेल भेज दिया।

 

 

रुद्रा क्लब को ३५ रनो से हराया
6 Min 12 |मुज़फ्फरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए सीनियर कॉरपरेट क्रिकेट लीग के मैच में सीनियर क्रिकेटर्स ने रुद्रा क्लब को ३५ रनो से हराया।टॉस सीनियर टीम ने जीता और पहले बलेबाज़ी की टीम के बलेबाज़ विकास बालियान के शानदार ६२ रन गौरव अरोरा के ४२ मनीष त्यागी के २५ रनों की बदौलत टीम ने २० ओवर्स में ७ विकेट के नुकसान पर १६६ रन बनाए।रुद्रा क्लब के गेंदबाज पंकज बुड़ियांन और विकास को २,२ विकेट तथा विशवास और राकेश ठाकुर को १,१ विकेट मिला।रुद्रा क्लब की टीम १६७ रनों के लक्ष्य का पीछे करते हुए २० ओवर्स में ५ विकेट के नुकसान पर मात्र १३३ रन ही बना सकी।रुद्रा क्लब के बलेबाज़ राकेश ठाकुर के ५४ रन पंकज बुड़ियांन के ३३ विकास ने अपनी टीम १२ रनों का योगदान दिया।सीनियर टीम के गेंदबाज विनीत बालियान ने २ और ज्ञानेंद्र,गौरव और विकास को १,१ विकेट मिला।इस तरह सीनियर टीम ने यह मैच ३३ रनों से जीत लिया।मैच में ६२रन और १ विकेट लेकर शानदार खेल दिखाने वाले सीनियर टीम के विकास बालियान को मैन ऑफ द मैच दिया गया।वहीं रुद्रा क्लब के राकेश ठाकुर को बेस्ट बलेबाज़ विपिन ठाकुर को बेस्ट फील्डर और पंकज बुड़ियांन को बेस्ट गेंदबाज़ का इनाम दिया गया।मैच के अम्पायर हरीश चौहान और गर्वित था स्कोरर रचित रहे।आयोजन सचिव गौरव सिद्धार्थ की देखरेख में मैच हुआ।मैच के दौरान नंदू,जितेंद्र,नरेंद्र शर्मा,दिग्विजय आदि मौजूद रहे।

 

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिला व मण्डल के पदाधिकारियो की बैठक
7 Min 11 |मुजफ्फरनगर। गाँधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिला व मण्डल के पदाधिकारियो की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन जिला महामंत्री रोहिल वाल्मिकी द्वारा किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष द्वारा बताया गया दिनांक २७ जनवरी २०२१ को श्री स्वतंत्र देव सिंह जी प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर आगमण पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा स्वागत कार्यक्रम के दौरान मन्सूरपुर मोड पर समस्त पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ के द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। तत्पश्चात मा० प्रदेश अध्यक्ष जी को समस्त पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ काफिले के साथ पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में मा० विधायक प्रमोद ऊटवाल द्वारा निर्धारित कार्यक्रम में रामपुर तिराहे पर १५१ फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण एवं ध्वजारोहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर जनसभा को सम्बोधित करेंगे जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा सभी पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ गणतंत्र दिवस के पावन पर्व भाजपा कार्यालय गाँधीनगर पर प्रातः ९ बजे ध्वजारोहन कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आवहान किया गया
बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री विनित कात्यायन, जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, संजय गर्ग, अमित चौधरी शरद शर्मा, रोहताश पाल, राकेश आडवाणी, जिला मंत्री राहुल वर्मा, वैभव त्यागी, सुधीर खटीक, सुनील दर्शन, साधना सिंघल, सचिन सिंघल, जिला काषाध्यक्ष रमेश खुराना, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार शमा, सह मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, विकास अग्रवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुशवेन्द्र तोमर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजलि चौधरी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह गुर्जर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र जैन, नई मण्डी मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर, केशव मण्डल अध्यक्ष कपिल त्यागी व समस्त मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे ।

 

 

प्रदेश निर्माण संगठन द्वारा कार्यशाला का आयोजन8 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। डाक्टर सतेन्द्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सुशील त्यागी की अध्यक्षता में ग्राम घिसरपडी मे उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन द्वारा कार्यशाला का आयोजन हुआ।संचालन जनपद सहारनपुर अध्यक्ष अमित त्यागी ने किया।प्रदेश महासचिव संजीव मलिक मासूम ने कहा प्रयागराज (इलाहाबाद) की दूरी ८५० किमी होने की वजह से विश्व का सबसे मंहगा न्याय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो को मिलता है ,७२प्रतिशत रेवेन्यू देने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो को मात्र १८ त्न धनराशि पश्चिमी उत्तम प्रदेश के लोगो को मिलता है।राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह पुण्डीर ने कहा ३० मेडिकल कालेज मे से मात्र ३ मेडिकल कालेज पश्चिमी उत्तम प्रदेश मे हैं।मरीजो को मंहगी चिकित्सा के लिए प्राइवेट चिकित्सालयों मे जाना पडता है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्र संजीव मलिक एथलीट ने कहा प्रदेश मे १९ यूनिवर्सिटी मे से मात्र ३ पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे हैं ।जिलाध्यक्ष सहारनपुर डाक्टर अमित त्यागी ने कहा पश्चिमी उत्तम प्रदेश मे खिलाडियो के लिए स्टेडियम भी नही है बच्चे अपनी जान जोखिम मे डालकर सडक पर दोडने को मजबूर हैं। कार्यशाला को जस्मेंद्र विश्वकर्मा, मंगेश कश्यप, जॉनीबाल्मिकी, भुल्लन कोरी, सोनू गोतम, एवं त्यागी समाज के युवा पीढ़ी से विशेष,हरिओम, आदि त्यागी, राजीव, नीटू, आदि ने सम्बोधित किया।बैठक मे डाक्टर अमित त्यागी, जॉनी,कपिल,प्रभात,शुभम,बिट्टू, एवं अन्य उपस्थित रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 8 =